तिजारा के किशनगढ़बास में नीले ड्रम से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई, जो ईंट भट्ठे पर काम करता था. राज्य। राजस्थान
Alwar: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए नीले ड्रम वाले कांड के बाद एक और ऐसा ही राजस्थान से मर्डर केस सामने आया है. यहां अलवर जिले के तिजारा उपखंड के किशनगढ़बास कस्बे में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की छत पर रखे नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम से तेज बदबू आने लगी.
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब ड्रम खोला तो अंदर एक युवक का शव मिला. शव को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई. नमक डालकर ठिकाने लगाने की कोशिश Advertisment पुलिस जांच में सामने आया कि शव को जल्दी सड़ने से बचाने के लिए ड्रम में नमक डाला गया था. आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपी शव को छुपाना चाहते थे और इसी कारण नमक का इस्तेमाल किया गया. मृतक की पहचान सूरज नामक युवक के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. वह करीब डेढ़ माह पहले किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रह रहा था. मर्डर के पीछे का क्या है रहस्य स्थानीय लोगों ने बताया कि सूरज पास ही स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था. वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ इस मकान में रह रहा था. लेकिन घटना के सामने आने के बाद से उसकी पत्नी और बच्चे गायब हैं. इतना ही नहीं, जिस मकान में सूरज का परिवार रह रहा था, उसका मालिक भी मौके से फरार बताया जा रहा है. इससे पूरे मामले ने और भी रहस्यमय रूप ले लिया है. पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मृतक के परिवार सहित मकान मालिक की तलाश शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और कॉल डिटेल, आपसी रिश्तों तथा आस-पड़ोस से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. मेरठ में भी हुआ था ऐसा ही कांड बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले मेरठ में भी एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर शव को तीन टुकड़ों में काटकर ड्रम में डाल दिया था. अब किशनगढ़बास का यह मामला भी वैसी ही वारदात की ओर इशारा कर रहा है. फिलहाल पुलिस टीम मौके पर डटी हुई है और पूरे इलाके में सघन पूछताछ कर रही है. अधिकारी मान रहे हैं कि पत्नी और मकान मालिक के लापता होने से हत्या की गुत्थी सुलझाने में अहम सुराग मिल सकते हैं. यह भी पढ़ें: Meerut: पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी संग मिलकर दिया था अंजाम, 5 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
Rajasthan News Rajasthan Alwar News Rajasthan Crime News Alwar Crime News State News Rajasthan Alwar News Rajasthan News Hindi State News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आगरा में पति से हुआ विवाद, पत्नी ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मचा हड़कंपआगरा में एक दुखद घटना में, 52 वर्षीय रीता अग्रवाल ने अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में पति से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया...
Read more »
अमेरिका: तीन दशक पहले मिसिसिपी नदी में मिले मृत व्यक्ति को डीएनए टेस्ट के जरिए पहचाना जा सकाइलिनोइस में सेंट लुइस के उपनगर एडवर्ड्सविले के बेनी लियो ओल्सन का शव 1994 में नदी में मिला था। अब उसकी कब्र से अवशेष निकालकर डीएनए से उसकी पहचान हो सकी।
Read more »
अमेठी: सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला चौकीदार का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिसUP News: अमेठी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क के किनारे एक बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान अमरनाथ पासी के रूप में हुई है, जो थाने में चौकीदार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही...
Read more »
30 दिन से लापता युवती का मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों ने...Rajasthan Crime: कोटा जिले में रामगंजमंडी क्षेत्र से एक महीने से लापता युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.
Read more »
करोड़पति एक्ट्रेस का होने वाला दूल्हा, शादी से पहले हुआ ऐसा हाल, सिलबट्टे पर पीसनी पड़ी चटनीकपल रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में टीवी की फेमस जोड़ियां धमाल मचा रही हैं. सभी फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं.
Read more »
UP के मेरठ जैसा कांड, राजस्थान में नीले ड्रम में मिली लाश , पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायबराजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आदर्श कॉलोनी में एक नीले ड्रम में शव मिला, जिसमें नमक डाला गया था। मकान मालिक ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई...
Read more »
