बदायूं हत्याकांड: मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, रुपये के लालच में रिश्तेदार ही निकले हत्यारे

बदायूं में मां-बेटी की हत्या का खुलासा News

बदायूं हत्याकांड: मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, रुपये के लालच में रिश्तेदार ही निकले हत्यारे
Budaun NewsUp NewsBudaun Police
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

Budaun Crime News: बदायूं जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया कि 15 अगस्त को हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड में रिश्तेदार ही शामिल थे।

सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 15 अगस्त की रात हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस दिल दहला देने वाली वारदात में हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि मृतका वृद्धा की बहन के बेटे और मृतका बेटी के मौसेरे भाई अवनीश, विमल और विपिन निकले। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतकाओं के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।दरअसल, थाना दातागंज क्षेत्र के गांव बीरमपुर में 15 अगस्त की रात शांति देवी और उनकी विधवा बेटी जयंती की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह परिवार गांव के बाहरी हिस्से में नए मकान में रहता था। वारदात के बाद मृतका जयंती का मौसेरा भाई विपिन शराब के नशे में धुत होकर घर के बाहर चारपाई पर सोने की बात कहते हुए खुद को घायल होने का दावा कर रहा था। मृतका शांति देवी के पुत्र संजू सिंह ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।पुलिस जांच में हत्याकांड का सच सामने आया। पूछताछ के दौरान विपिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह और उसके भाई अवनीश और विमल, जो मूल रूप से गांव चितरी, थाना हजरतपुर के निवासी हैं, अपनी जमीन बेचकर बीरमपुर में अपनी मौसी शांति देवी के पास रहने आए थे। कुछ समय पहले तीनों भाइयों ने मौसी शांति और बहन जयंती से विमल की शादी के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। जयंती ने हाल ही में अपनी ससुराल की जमीन बेची थी, जिसके पैसे उसके पास होने की जानकारी आरोपियों को थी। जब जयंती ने पैसे देने से इनकार किया, तो तीनों भाइयों ने साजिश रचकर शांति और जयंती की हत्या की योजना बनाई।योजना के तहत, वारदात वाली रात विपिन ने घर के बाहर चारपाई डालकर लेटने का नाटक किया। मौका पाकर उसने रात में अपनी मौसी शांति और मौसेरी बहन जयंती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान विपिन भी घायल हो गया। हत्या को छुपाने के लिए उसके भाइयों अवनीश और विमल ने मृतकाओं के मोबाइल फोन छिपा दिए। पुलिस ने गहन जांच के बाद हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतकाओं के मोबाइल फोन बरामद कर लिए।एसएसपी डॉ.

बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि विपिन ने रुपये के लालच में अपनी मौसी और मौसेरी बहन की हत्या की। उसने विमल की शादी के लिए जयंती से दो लाख रुपये मांगे थे, जिसके इनकार करने पर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हत्या के बाद अवनीश और विमल ने सबूत छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Budaun News Up News Budaun Police Budaun Crime News Budaun Cousins Stab Mother-Daughter यूपी समाचार बदायूं समाचार बदायूं पुलिस बदायूं हत्याकांड खुलासा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेटी कनाडा में, शादी कर तुम भी वहीं सेटल हो जाना', बोलकर फंसाती थी मम्मी, वीडियो कॉल पर सगाई भी फिरबेटी कनाडा में, शादी कर तुम भी वहीं सेटल हो जाना', बोलकर फंसाती थी मम्मी, वीडियो कॉल पर सगाई भी फिरPunjab News Today: कनाडा जाने का क्रेज पंजाब के लोगों में काफी ज्‍यादा है. यही वजह है कि यह युवा महिला और उसकी बेटी के जाल में फंस गए. महिला की बेटी कनाडा में पढ़ रही है. युवाओं को बेटी के साथ शादी कर कनाडा में सेटल होने का लालच दिया गया. पुलिस ने मां को अरेस्‍ट कर लिया है. बेटी को भारत लाने की तैयारियां जारी हैं.
Read more »

सिवान : देवघर जाने के लिए कपड़ा खरीदने निकले युवक की चाकू मारकर हत्यासिवान : देवघर जाने के लिए कपड़ा खरीदने निकले युवक की चाकू मारकर हत्यासिवान : देवघर जाने के लिए कपड़ा खरीदने निकले युवक की चाकू मारकर हत्या
Read more »

चाकू सप्लाई करने वाली ई कॉमर्स कंपनी के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, आरोपियों ने ऑनलाइन डिलीवरी लेकर की थी हत्याचाकू सप्लाई करने वाली ई कॉमर्स कंपनी के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, आरोपियों ने ऑनलाइन डिलीवरी लेकर की थी हत्याRaipur Police: छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने मंदिरहसौद हत्याकांड के मामले में 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया था कि हत्या के लिए ऑनलाइन चाकू मंगवाया था।
Read more »

दोस्त ही निकले हत्यारे, 11 महीने बाद मां ने ढूंढ निकाले बेटे के कातिल; पटियाला में बेरहमी से कर दी थी ट्रक ड्राइवर की हत्यादोस्त ही निकले हत्यारे, 11 महीने बाद मां ने ढूंढ निकाले बेटे के कातिल; पटियाला में बेरहमी से कर दी थी ट्रक ड्राइवर की हत्याराजपुरा में 28 वर्षीय पुष्प कुमार की हत्या के आरोपियों का 11 महीने बाद पता चला। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि पुष्प को उसके दो दोस्त बुलाकर ले गए थे। अगले दिन उसका शव मिला। पुलिस ने मां के बयानों के आधार पर दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया...
Read more »

रायपुर में मां-बेटी की मौत बनी रहस्य: पोस्टमॉर्टम-रिपोर्ट में जहर ट्रेस नहीं हुआ, गले की हड्डी भी सलामत; रक...रायपुर में मां-बेटी की मौत बनी रहस्य: पोस्टमॉर्टम-रिपोर्ट में जहर ट्रेस नहीं हुआ, गले की हड्डी भी सलामत; रक...Chhattisgarh Raipur Double Murder Case; रायपुर में मां-बेटी की मौत की गुत्थी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उलझ गई है। PM रिपोर्ट में जहर देने की पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

अहमदाबाद में मां-बेटी की आत्महत्या का 5 सेकेंड का VIDEO: मां का शव बह रहा था, बच्ची मां की छाती पर थी; CPR ...अहमदाबाद में मां-बेटी की आत्महत्या का 5 सेकेंड का VIDEO: मां का शव बह रहा था, बच्ची मां की छाती पर थी; CPR ...अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में मां-बेटी की आत्महत्या का एक वीडियो सामने आया। इसमें मां की तो मौत हो गई, लेकिन बेटी बच गई। हालांकि बाद में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मां-बेटी की आत्महत्या का एक 5 सेकेंड वीडियो भी सामने Gujarat Ahmedabad Mother Daughter Suicide Video Update अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में मां-बेटी की आत्महत्या का एक...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:38:59