Covishield Vaccine: कोविशील्ड विवाद के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा फैसला, हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर

Covishield Vaccine News

Covishield Vaccine: कोविशील्ड विवाद के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा फैसला, हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर
Covishield Vaccine Side EffectPM Modi Photo RemovedPM Modi Photo Removed From Vaccine Certificate
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 51%

Covishield Vaccine: कोविशील्ड वैक्सीन विवाद के बीच भारत में वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा बदलाव, पीएम मोदी की हटाई गई तस्वीर

Covishield Vaccine : कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. ब्रिटेन की कोर्ट के बाद अब भारत में भी सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर शिकायत दर्ज की गई है. इस बीच एक और बड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

दरअसल कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी गई है. भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक जानकारी दी गई . इसके तहत कोविड-19 वैक्सीन के सर्टिफिकेट में बदलाव किया गया. सरकार ने CoWin सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर ही हटा दी. हालांकि पहले उनकी तस्वीर को सर्टिफिकेट पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. सर्टिफिकेट पर क्या लिखा थाकोविन में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर लिखा था- साथ मिलकर, भारत कोरोना को हरा देगा. बताया जा रहा है कि कोविशील्ड को लेकर उठे विवाद के बाद सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है. स्टेटस चेक कर रहे लोगबता दें कि हाल में यूके की कोर्ट में एस्ट्राजेनेका के साइड इफेक्ट को लेकर चल रहे केस में कंपनी ने इसके साइड इफेक्ट की बात कबूल की थी. कंपनी ने माना था कि इससे हार्ट अटैक का भी खतरा है. बता दें कि कोविशील्ड वैक्सीन भी इसी फॉर्मूले पर तैयार की गई थी. इस वैक्सीन को लेकर भी साइड इफेक्ट की बात सामने आ रही है. वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग कोविन एप्प पर जाकर अपनी वैक्सीन का स्टेटस चेक कर रहे हैं. #AstraZeneca #CovishieldDid you check your vaccination certificate? Modi ji photo has disappeared ... 🤣What happened Modi ji? 😭 pic.twitter.com/rJGgCwXnmYसोशल मीडिया पर भी वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर खास चर्चाएं हो रही हैं. कोई इससे खून के थक्के जमने की बात कर रहा है तो कई दिल का दौरा पड़ने की बात भी कर रहा है. तस्वीर हटाने की ये है वजहदरअसल इस मामले में स्वास्थ्य और परिवार कल्याम मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू है. यही वजह है कि पीएम मोदी की तस्वीर को कोविड 19 सर्टिफिकेट से हटाया गया है. पहली बार नहीं हटी है तस्वीरऐसा पहली बार नहीं किया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को कोविड 19 सर्टिफिकेट से हटाया गया है. इससे पहले भी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी पीएम की फोटो को रिमूव किया गया था. इस दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर के साथ-साथ गोवा में एसेंबली इलेक्शन हुए थे. पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर उठा था विवादबता दें कि कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाए जाने को लेकर विवाद भी उठ चुका है. मामला 2021 का है. जब केरल हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. इसके विरोध में कहा गया था कि कोरोना महामारी के दौरान किसी भी देश में कोरोना सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर नहीं छपी है. हालांकि जज पीवी कुन्हिकष्णन की ओर से कहा गया था कि 'उन्हें अपने प्रधानमंत्रियों पर गर्व नहीं हो सकता, हमें अपने पीएम पर गर्व है.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Covishield Vaccine Side Effect PM Modi Photo Removed PM Modi Photo Removed From Vaccine Certificate Covishield Corona Vaccine Corona Infection Narendra Modi Photo कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन कोरोना संक्रमण नरेंद्र मोदी फोटो न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जल बोर्ड के CEO को किया जाए निलंबित, जानिए दिल्ली सरकार की मंत्री ने LG से क्यों की मांगMurder Over Filling water: दिल्ली के शाहदरा इलाके में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की जान चली गई। जिसके बाद आतिशी ने एलजी को पत्र लिखा।
Read more »

‘PM मोदी पर लगे 6 साल का बैन’, आखिर किसने और क्यों प्रधानमंत्री के खिलाफ हाई कोर्ट से की ये मांग?PM Modi Plea: पीएम मोदी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में धर्म के नाम पर वोट मांगने को लेकर याचिका दायर की गई है।
Read more »

Covishield Vaccine Side Effects: इन लोगों पर नहीं होगा कोविशील्ड वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स का खुलासाCovishield Vaccine Side Effects: इन लोगों पर नहीं होगा कोविशील्ड वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स का खुलासाCovishield Vaccine Side Effects: कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को लेकर लोगों में ब्लड क्लोटिंग जैसी समस्याओं का खतरा खड़ा हो गया है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बड़ा खुलासा किया है.
Read more »

Covishield Vaccine: जानलेवा!! कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकती है ब्लड क्लॉटिंग, जानें क्या है बीमारीCovishield Vaccine: जानलेवा!! कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकती है ब्लड क्लॉटिंग, जानें क्या है बीमारीCovishield Vaccine: कोविशील्ड वैक्सीन की खबर के बाद आप यह जानने को उत्सुक हैं कि ब्लड क्लॉटिंग क्या है तो आज इस लेख में हम जानेंगे कि ब्लड क्लॉटिंग क्या है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:39:57