Covid-19: देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क; जारी किए दिशानिर्देश

Corona Cases In India News

Covid-19: देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क; जारी किए दिशानिर्देश
CoronavirusCovid 19China News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 53%

श में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोविड के 250 से ज्यादा सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोविड मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि के बाद शनिवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और अपनी कई एजेंसियों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोविड के 250 से ज्यादा सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोविड मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि के बाद शनिवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की बैठक बैठक में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के अधिकारियों, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के महानिदेशक सहित अन्य ने भाग लिया। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और अपनी कई एजेंसियों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। इनमें से अधिकांश मामले हल्के हैं और इनकी घर पर ही देखभाल की जा सकती है। वहीं, दिल्ली सरकार ने कोविड संबंधी एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य संस्थानों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सभी पॉजिटिव सैंपल लोक नायक अस्पताल भेजने का भी निर्देश दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क भारत में कोविड-19 के दो नए वैरिएंट एनबी.

1.8.1 और एलएफ.7 मिले हैं। दोनों वैरिएंट घातक नहीं हैं। विभिन्न राज्यों में दर्ज किए गए ज्यादातर कोविड के मामले हल्के प्रकृति के हैं। मरीजों की घर पर ही देखभाल की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को कोविड-19 मामलों की समीक्षा की। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि ये वैरिएंट अधिक खतरनाक नहीं हैं। दोनों वैरिएंट पर डब्ल्यूएचओ की नजर है, क्योंकि इन वैरिएंट के कारण चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं। भारत में सबसे अधिक जेएन.1 वैरिएंट के मामले मिले भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के डाटा के अनुसार अप्रैल में तमिलनाडु में एनबी.1.8.1 का एक मामला मिला। मई में गुजरात में एलएफ.7 के चार मामले मिले। 19 मई तक, देश में कोविड के 257 सक्रिय मामले थे। भारत में सबसे अधिक जेएन.1 वैरिएंट के मामले मिले हैं। कोरोना से दो लोगों की मौत शनिवार को ठाणे में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई। बेंगलुरु में भी कोविड से 84 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। महाराष्ट्र में 47, दिल्ली में कोविड के 23 नए मामले दर्ज किए गए। केरल में अब तक 273 मामलों का पता चला है। यह भी पढ़ें- देश में पैर पसार रहा कोरोना, ठाणे-बेंगलुरु में एक-एक मरीज की मौत; कई राज्यों में मामले बढ़े

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Coronavirus Covid 19 China News New Bat Coronavirus New Coronavirus Chinese Scientists कोरोना वायरस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Coronavirus: सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में बढ़ रहे कोविड के मामले, भारत में क्या है स्थिति? जानिएCoronavirus: सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में बढ़ रहे कोविड के मामले, भारत में क्या है स्थिति? जानिएसिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में कोविड मामलों में वृद्धि के बाद भारत में स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हैं। वर्तमान में देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है केवल 257 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकांश मामले मामूली हैं। अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों की निगरानी के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा...
Read more »

हरियाणा में भी पैर पसार रहा है कोरोना, सामने आए 5 मामले; कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं, अलर्ट मोड पर अस्पतालहरियाणा में भी पैर पसार रहा है कोरोना, सामने आए 5 मामले; कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं, अलर्ट मोड पर अस्पतालहरियाणा में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं जिनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम में मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग बचाव की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है और सभी जिलों के अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए गए हैं। लोगों को सतर्क रहने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी गई...
Read more »

लेख: आपके परिवार को गरीब बना सकती है मेडिकल इमरजेंसी, फिर भी बोझ क्यों बन गया है हेल्थ बीमा?लेख: आपके परिवार को गरीब बना सकती है मेडिकल इमरजेंसी, फिर भी बोझ क्यों बन गया है हेल्थ बीमा?देश की मध्यमवर्गीय आबादी आर्थिक दबावों से जूझ रही है। स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में वृद्धि ने स्थिति और गंभीर कर दी है। कोरोना के बाद प्रीमियम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
Read more »

पिछले 30 वर्षों में वृद्ध पुरुषों में तेजी से बढ़ रहे हैं त्वचा कैंसर के मामले : अध्ययनपिछले 30 वर्षों में वृद्ध पुरुषों में तेजी से बढ़ रहे हैं त्वचा कैंसर के मामले : अध्ययनपिछले 30 वर्षों में वृद्ध पुरुषों में तेजी से बढ़ रहे हैं त्वचा कैंसर के मामले : अध्ययन
Read more »

Covid 19: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पताल अलर्ट पर, 10 प्वाइंट में जानिए कैसे बढ़ रहा खतराCovid 19: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पताल अलर्ट पर, 10 प्वाइंट में जानिए कैसे बढ़ रहा खतरादेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। केरल से लेकर मुंबई और दिल्ली तक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी राज्यों
Read more »

केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र... भारत फिर से कोविड-19 संकट में फंस रहा है? जानें सरकार ने क्या बतायाकेरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र... भारत फिर से कोविड-19 संकट में फंस रहा है? जानें सरकार ने क्या बतायाCovid-19 Cases India: देश में कोविड-19 के कुछ मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में हल्के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है। उत्तराखंड के ऋषिकेश और छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी मामले मिले...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:35:51