सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में कोविड मामलों में वृद्धि के बाद भारत में स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हैं। वर्तमान में देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है केवल 257 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकांश मामले मामूली हैं। अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों की निगरानी के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा...
पीटीआई, नई दिल्ली। सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी की खबरों पर भारत में स्वास्थ्य अधिकारी नजर रख रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि देश में कोरोना वायरस संबंधी मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपात चिकित्सा राहत विभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई। इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि बैठक में निष्कर्ष निकला कि भारत में वर्तमान कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है। भारत में केवल 257 मामले 19 मई तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की मौजूदा संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम है। सूत्रों ने कहा कि इनमें से लगभग सभी मामले मामूली हैं, जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और श्वसन संक्रमण के गंभीर मामलों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति की बारीकी से निगरानी करने में सतर्क व सक्रिय है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं। एशिया के कई हिस्सों में कोविड-19 की एक नई लहर सामने आई है। वेरिएंट जेएन1 से ज्यादा केस सिंगापुर, हांगकांग, चीन और थाईलैंड जैसे देशों में नए संक्रमणों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बार कोरोना के संक्रमण के लिए ओमिक्रोन के नए वेरिएंट जेएन1 और उसके सब-वेरिएंट्स एलएफ 7 और एनबी1.
8 को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच सतर्कता बढ़ गई है। मिड-डे के अनुसार, मुंबई के केईएम अस्पताल ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मुंबई में दो मरीजों की मौत गंभीर बीमारियों के कारण हुई थी और इसका कोविड-19 से कोई संबंध नहीं था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कहा कि परेल के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में दो कोविड-19 संक्रमित मरीजों एक 14 वर्षीय लड़की और एक 54 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मिली है। अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोरोना पॉजिटिव हालांकि, अस्पताल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये मौतें कोविड-19 के कारण नहीं, बल्कि हाइपोकैल्सीमिक दौरे और कैंसर के साथ नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी गंभीर बीमारियों के कारण हुई हैं। इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। केईएम अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद, अस्पताल ने रविवार देर रात कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए आठ मरीजों को अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लिखा, 'नमस्ते दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पाजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें!' यह भी पढ़ें: फिर लौट रहा कोरोना वायरस! इन देशों में तेजी से बढ़ रहे मामले, क्या भारत को चिंता करने की जरूरत?
Hong Kong India COVID-19 Situation JN1 Variant Surge COVID-19 Cases India Singapore COVID Outbreak Hong Kong COVID Outbreak Indian Health Authorities COVID-19 Monitoring India Omicron JN1 Variant COVID-19 JN1 Cases
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहलगाम हमला: पाकिस्तान का दावा 'भारत 24 से 36 घंटों में कर सकता है सैन्य कार्रवाई'क्या भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं और क्या भारत अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान पर किसी तरह की कार्रवाई कर सकता है?
Read more »
विझिंजम बंदरगाह का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानिए क्यों है देश का गेमचेंजर पोर्टTransshipment Vizhinjam Port: इस एक्सप्लेनर में जानिए ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह क्या होते हैं, भारत में इसकी जरूरत क्यों थी और विझिंजम बंदरगाह की क्या खासियत है.
Read more »
'शॉर्ट्स में घूमती है बेटी, सेफ्टी जरूरी है'सुनीता आहूजा ने बहू और बेटी के बारे में क्या कहा था, जानिए-
Read more »
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद दुनिया बेहतर स्थिति में है : संयुक्त राष्ट्रभारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद दुनिया बेहतर स्थिति में है : संयुक्त राष्ट्र
Read more »
हॉन्गकॉन्ग-सिंगापुर में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले, भारत में कितना खतरा; जानें क्या हैं लक्षणCoronavirus: इन दिनों चीन, सिंगापुर और हांगकांग जैसे साउथईस्ट देशों में कोरोनावायरस के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. इन लोगों को कोरोना का अधिक खतरा बताया जा रहा है.
Read more »
Amazon Vs Flipkart: कहां मिल रहे हैं सबसे सस्ते AC? देखें 5 बेस्ट Deals!देश में गर्मी बढ़ रही है और लोग AC खरीदने की सोच रहे हैं। अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर कई ब्रांड के AC पर डिस्काउंट मिल रहा है। Lloyd का 1.
Read more »
