Copper Price Crash: कॉपर बनेगा अगला सोना? 2 महीने में ₹408 सस्ता, खरीदें या नहीं और टारगेट क्या? 7 सवालों में जानें

Copper Price Crash News

Copper Price Crash: कॉपर बनेगा अगला सोना? 2 महीने में ₹408 सस्ता, खरीदें या नहीं और टारगेट क्या? 7 सवालों में जानें
Copper InvestmentAnuj GuptaProfit Ki Mandi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 16 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 53%

Copper Target Price 2026: तांबे की कीमतों में हालिया गिरावट ने निवेशकों को चिंतित किया है। कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता से 7 सवालों में समझें आपके मन में उठ रहे सवालों के जवाब।

नई दिल्ली| सोने और चांदी की चमक के बीच पिछले कुछ समय में जिस एक मेटल ने निवेशकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो है- कॉपर यानी तांबा। एक समय था जब कॉपर की कीमतों में ऐसी तूफानी तेजी आई कि बाजार में चर्चा शुरू हो गई कि क्या कॉपर अगला गोल्ड बनेगा? इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती मांग और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में इसके इस्तेमाल ने इसे 'नया सोना' बना दिया था। लेकिन, हालिया गिरावट ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। क्या कॉपर के दाम अभी और गिरेंगे या यह बाउंस बैक करेगा? इसका टारगेट प्राइस क्या है और क्या यह पैसा लगाने का सही समय है? जागरण बिजनेस के खास शो 'प्रॉफिट की मंडी' में कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब दिए कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने । आइए इस खबर में 7 सवालों में जानते हैं कॉपर में निवेश की पूरी कहानी। सवाल 1: क्या कॉपर वाकई में 'अगला गोल्ड' बनने की काबिलियत रखता है? जवाबः देखिए, कॉपर को 'इंडस्ट्रियल गोल्ड' कहा जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि लॉन्ग टर्म में यह बहुत अट्रैक्टिव है। 29 जनवरी को जब इसने 1550 प्लस का अपना ऑल टाइम हाई छुआ था, तब लोगों को लगा कि यह सोने की तरह ही रिटर्न देगा। हालांकि, मौजूदा समय में युद्ध और कमजोर वैश्विक डिमांड की वजह से इसमें गिरावट आई है। लेकिन फंडामेंटल्स बताते हैं कि जैसे ही इकोनॉमी की रफ्तार सुधरेगी, इसकी चमक फिर लौटेगी। यह गोल्ड की तरह सुरक्षित निवेश तो नहीं, लेकिन इंडस्ट्रियल ग्रोथ का सबसे बड़ा खिलाड़ी जरूर है। सवाल 2: इस समय कॉपर की कीमतों पर दबाव क्यों दिख रहा है? जवाबः कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह डिमांड का कमजोर होना है। युद्ध के हालातों के चलते इंडस्ट्रियल डिमांड लगभग ठप सी हो गई है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और शिपमेंट्स प्रभावित होने के कारण LME पर कॉपर की इन्वेंटरी यानी स्टॉक करीब 10 साल के हाई पर पहुंच गया है। जब स्टॉक ज्यादा होता है और खरीदार कम, तो कीमतों पर दबाव आना स्वाभाविक है। इसी वजह से शॉर्ट टर्म में हमें इसमें करेक्शन देखने को मिल रहा है। सवाल 3: इंडस्ट्री में कॉपर की कितनी डिमांड है और आने वाले दिनों में यह कितनी बढ़ेगी? जवाबः वर्तमान में इंडस्ट्रियल डिमांड भले ही सुस्त दिख रही हो, लेकिन भविष्य कॉपर का ही है। रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इंफ्रास्ट्रक्चर में कॉपर का कोई विकल्प नहीं है। अभी युद्ध की वजह से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर थोड़ा धीमा है, लेकिन जैसे ही जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होगा, कॉपर की डिमांड में भारी उछाल आएगा। आने वाले 5-10 सालों में कॉपर की खपत मौजूदा स्तर से कहीं ज्यादा होने वाली है। देखेंं पूरा वीडियो- Gold Silver और Copper Price पर अनुज गुप्ता की चेतावनी, क्रूड ऑयल कैसे डालेगा असर? | Profit Ki Mandi सवाल 4: कॉपर के दाम अभी और गिरेंगे या अब बढ़ने की उम्मीद है? जवाबः शॉर्ट टर्म में अभी थोड़ा और प्रेशर दिख सकता है। जब तक युद्ध को लेकर कोई स्पष्ट क्लेरिटी नहीं आती, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। फिलहाल डिमांड खत्म होती दिखाई दे रही है, जिसका असर सिर्फ कॉपर ही नहीं बल्कि चांदी पर भी पड़ा है। निवेशकों को अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए। अगर युद्ध खत्म होने की खबरें आती हैं या तनाव कम होता है, तो वह सही समय होगा जब कीमतें तेजी से रिकवर करेंगी। सवाल 5: कॉपर का सबसे निचला स्तर और हाई लेवल टारगेट क्या है? जवाबः अगर हम नीचे के स्तर की बात करें, तो 1020 रुपए के आसपास एक बहुत मजबूत सपोर्ट है। हालांकि, 1050 के स्तर पर आते ही अक्सर शार्प रिकवरी देखी जाती है। अधिकतम गिरावट 1020 तक जा सकती है। वहीं, ऊपर की तरफ मेरा मानना है कि यह 1180 से 1200 रुपए की रेंज में जा सकता है। फिलहाल कॉपर की जो ट्रेडिंग रेंज दिख रही है, वह 1020 से 1200 रुपए के बीच रह सकती है। सवाल 6: जो निवेशक हाई लेवल पर खरीदकर फंसे हुए हैं, उनके लिए क्या सलाह है? जवाबः बहुत से लोगों ने FOMO के चक्कर में 1400 के ऊंचे स्तरों पर खरीदारी कर ली थी और अब वे घाटे में हैं। ऐसे निवेशकों को मेरा सुझाव है कि वे पैनिक में आकर अपनी पोजीशन न काटें। बाजार में अचानक आए बदलावों ने परिभाषा बदल दी है। अब आपको 'वेट एंड वॉच' की नीति अपनानी चाहिए। अगर आप और निवेश करना चाहते हैं, तो सारा पैसा एक साथ न डालें, बल्कि धीरे-धीरे एक्यूमुलेट करें। यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: शादी के लिए गहने अभी लें या रुकें? कितना और गिरेगा सोना, टारगेट क्या? 12 सवालों में सबकुछ सवाल 7: क्या अभी कॉपर में पैसा लगाने का यह सही समय है? जवाबः अगर भाव 1100 रुपए के आसपास मिलता है, तो वह खरीदारी के लिए एक अच्छा लेवल है। इस भाव पर कॉपर 'ओवरसोल्ड' जोन में होता है और यहां इसकी वैल्यू काफी अच्छी लगती है। आप कुछ क्वांटिटी यहां ऐड कर सकते हैं। लेकिन, बड़ी इन्वेस्टमेंट के लिए युद्ध के मोर्चे पर किसी पॉजिटिव फैसले या शांति की शर्तों के मानने का इंतजार करना बेहतर होगा। जैसे ही मार्केट को सपोर्टिव न्यूज मिलेगी, कॉपर में निवेश का बेहतरीन मौका बनेगा। MCX पर कहां ट्रेड कर रहा कॉपर, ऑल टाइम हाई से कितना टूट चुका? मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शुक्रवार को अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला कॉपर 1.

07 फीसदी यानी 12.20 रुपए के उछाल के साथ 1,151.10 रुपए पर बंद हुआ। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,159 रुपए और लो लेवल 1,142 रुपए रहा। जबकि पिछले क्लोज 1,138 रुपए था। बता दें कि कॉपर ने 29 जनवरी को 1,559 रुपए के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। यानी पिछले दो महीने में कॉपर 408 रुपए तक सस्ता हो गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Copper Investment Anuj Gupta Profit Ki Mandi MCX Copper Industrial Gold EV Copper Demand Copper Target Price Metal Market Commodity Expert Copper Price Today Copper Price Crash 2026 Will Copper Become Next Gold Copper Investment 2026 MCX Copper Rate Today Copper Target Price 2026 Anuj Gupta Copper Prediction Copper Vs Gold Comparison Buy Copper Now Or Wait Copper Price Fall Reasons Copper Demand EV Sector Copper Support Level 1020 Copper Resistance 1200 Profit Ki Mandi Copper Copper Rate Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gold Silver Price Today: चांदी में भारी गिरावट, 15000 रुपये लुढ़की, सोना भी टूटा, रेट देख लीजिएGold Silver Price Today: चांदी में भारी गिरावट, 15000 रुपये लुढ़की, सोना भी टूटा, रेट देख लीजिएGold Silver Price Today March 23: एमसीएक्‍स में आज सोने और चांदी कीमतों में गिरावट आई। एक समय चांदी 6 फीसदी से ज्‍यादा यानी 15000 रुपये लुढ़ककर 2.
Read more »

'पांच चुनावी राज्यों में नकदी सहित 400 करोड़ की सामग्री जब्त', ECI ने दी जानकारी'पांच चुनावी राज्यों में नकदी सहित 400 करोड़ की सामग्री जब्त', ECI ने दी जानकारीचुनाव आयोग ने घोषणा की है कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से 408 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री जब्त की गई है। इसमें नकद, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं शामिल हैं। आयोग ने चुनावी अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए उड़नदस्ते और निगरानी दल तैनात किए...
Read more »

यूपी के पेट्रोल पंपों पर लंबी भीड़: योगी की अपील- संयम बरतें, सामान्य जरूरत के अनुसार खरीदें; भगोना-ड्रम लेक...यूपी के पेट्रोल पंपों पर लंबी भीड़: योगी की अपील- संयम बरतें, सामान्य जरूरत के अनुसार खरीदें; भगोना-ड्रम लेक...Uttar Pradesh (UP) petrol diesel price hike news 2026. Follow petrol pump crowd, fuel shortage, price increase, trolley load updates on Dainik Bhaskar.
Read more »

Gold-Silver Price: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सोने-चांदी का ताजा अपडेटGold-Silver Price: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सोने-चांदी का ताजा अपडेटअंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट थमती नजर आई और दोनों धातुएं हल्की बढ़त के साथ कारोबार करती दिखीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के
Read more »

Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़काStock Market Crash: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़काStock Market Crash: 27 मार्च को भारतीय शेयर बाजार के खुलते ही धड़ाम से गिर गया. बाजार के खुलते ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1% से अधिक टूट गया
Read more »

हाईवे पर खराब टैंकर से पेट्रोल लूटने लगी भीड़: कानपुर में पुलिस ने खदेड़ा, यूपी में पेट्रोल-डीजल की 2 दिन में...हाईवे पर खराब टैंकर से पेट्रोल लूटने लगी भीड़: कानपुर में पुलिस ने खदेड़ा, यूपी में पेट्रोल-डीजल की 2 दिन में...Uttar Pradesh (UP) petrol diesel price hike news 2026. Follow petrol pump crowd, fuel shortage, price increase, trolley load updates on Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:26:25