Constitution Day 2025: आज का दिन देश के लिए काफी ज्यादा खास है. आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को 2 साल, 11 महीने और 18 दिन के बाद संविधान बनकर तैयार हुआ था. इस अवसर पर हम जानते हैं कि भारतीय संविधान का सबसे ताकतवर आर्टिकल कौन सा है?
Indian Constitution Day : अगर हम संविधान के हिसाब से देखें तो आज का दिन देश के लिए काफी ज्यादा खास है. 26 नवंबर यानी की आज संविधान दिवस मनाया जाता है. क्योंकि 26 नवंबर 1949 को 2 साल, 11 महीने और 18 दिन के बाद संविधान बनकर तैयार हुआ था.
संविधान में बहुत सारे आर्टिकल हैं जिनका अलग- अलग महत्व है. हालांकि एक आर्टिकल ऐसा है जो भारतीय संविधान का सबसे ताकतवर अनुच्छेद माना जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में. संविधान का सबसे ताकतवर अनुच्छेद अगर भारतीय संविधान के सबसे ताकतवार अनुच्छेद की बात करें तो आर्टिकल 368 भारतीय संविधान के सबसे ताकतवर आर्टिकल में से एक है. ये अनुच्छेद पार्लियामेंट को देश के बुनियादी डॉक्यूमेंट में बदलाव करने का अधिकार देता है. आर्टिकल 368 भारतीय पार्लियामेंट को संविधान के किसी भी हिस्से को जोड़ने, बदलने या हटाने की शक्ति देता है. हालांकि इसकी शक्ति पूरी नहीं हैं क्योंकि साल 1973 में सुप्रीम कोर्ट पार्लियामेंट्री अधिकार पर सीमाएं लगा चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सीमा Wion की रिपोर्ट के मुताबिक 1973 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक केशवानंद भारती फैसले ने बेसिक स्ट्रक्चर सिद्धांत पेश किया, जो पार्लियामेंट्री अधिकार पर सीमाएं लगाता है. हालांकि पार्लियामेंट ज्यादातर नियमों में बदलाव कर सकती है, लेकिन वह संविधान के बेसिक स्ट्रक्चर को नहीं बदल सकती, जिसमें कानून का राज, सेक्युलरिज्म, फेडरलिज्म और न्यायिक स्वतंत्रता जैसे सिद्धांत शामिल हैं. वैसे तो आर्टिकल 368 संविधान में बदलाव के लिए जरूरी है लेकिन कई दूसरे आर्टिकल भी इसका खास असर डालते हैं. आर्टिकल 32 संविधान का दिल और आत्मा: बी.आर. अंबेडकर ने इसे संविधान का दिल और आत्मा बताया था, आर्टिकल 32 नागरिकों को बुनियादी अधिकारों को लागू करने के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार देता है. आर्टिकल 21जीवन और निजी आजादी का अधिकार है: इस आर्टिकल की कोर्ट ने बड़े पैमाने पर व्याख्या की है, जिसमें सम्मान, प्राइवेसी, स्वास्थ्य, पर्यावरण और रोज़ी-रोटी के अधिकार शामिल हैं. आर्टिकल 356राष्ट्रपति शासन: यह एक एक ताकतवर नियम है जो संविधान टूटने के दौरान केंद्र को राज्य सरकार का कंट्रोल लेने की इजाजत देता है. संविधान दिवस क्यों जरूरी है संविधान दिवस 1949 में संविधान को अपनाने का जश्न मनाता है, साथ ही लोकतंत्र के प्रति भारत के कमिटमेंट को बताता है. बता दें कि आर्टिकल 368 जैसे खास नियमों को समझने से नागरिकों को लचीलेपन और संवैधानिक सुरक्षा उपायों के बीच संतुलन समझने में मदद मिलती है जो भारत के लोकतांत्रिक ताने-बाने की रक्षा करते हैं.
Indian Constitution Day When Was Constitution Day Established The Most Powerful Article Of The Constitution In How Many Days Was The Constitution Made संविधा भारतीय संविधान दिवस कब बना था संविधान दिवस संविधान का सबसे ताकतवर आर्टिकल कितने दिन में बना था संविधान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Constitution Day 2025 Quiz: 26 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं संविधान दिवस? हर किसी को जाननी चाहिए ये बातेंSamvidhan Diwas GK Quiz 2025: हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यहां आपके लिए संविधान दिवस से जुड़े 20 आसान सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं। आइए देखें यह संविधान दिवस पर क्विज।
Read more »
Constitution Day 2025: हर भारतीय महिलाओं को जरूर याद होने चाहिए अपने ये 5 अधिकार, आज ही रट लेंपॉश यानी प्रिवेंशन ऑफ सेक्शुअल हरासमेंट (POSH) एक्ट महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल का अधिकार देता है. इस कानून के तहत हर कंपनी में यौन उत्पीड़न शिकायत समिति (ICC) का होना बेहद आवश्यक है. वहीं इसके उल्लंघन पर कंपनी को 50 हजार का जुर्माना भरना पड़ सकता है और साथ ही इसका लाइसेंस भी कैंसिल किया जा सकता है.
Read more »
IBPS क्लर्क मेंस 2025 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट, इस दिन होगी परीक्षाIBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Released: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
Read more »
Constitution Day 2025: कल मनाया जायेगा भारतीय संविधान दिवस, सभी को जानने चाहिए कॉन्स्टिट्यूशन के मौलिक अधिकारप्रतिवर्ष 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। पहली बार संविधान दिवस वर्ष 2015 में मनाया गया था जिसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को मनाया जाता है। कॉन्स्टिट्यूशन डे को मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान की विशेषता को और इसके बारे में जानकारी देना...
Read more »
Constitution Day 2025: इन प्रेरणादायक संदेशों से अपनों को भेजें संविधान दिवस की शुभकामनाएंहर साल 26 नवंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए बेहद खास होता है। जी हां, आज मनाया जा रहा है- संविधान दिवस! इसी दिन, साल 1949 में, हमारी संविधान सभा ने भारत के संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था। यह वह पवित्र ग्रंथ है जिसने हमें 'एक राष्ट्र' के रूप में पहचान दी है और हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता और समानता की गारंटी दी...
Read more »
Trigrahi Yog 2025: प्रेम के ग्रह के साथ सूर्य मंगल का त्रिग्रही योग, इन 3 राशिवालों पर बरसेगा अकूत पैसा, बढ़ेगा आत्मविश्वास!Trigrahi Yog 2025 surya mangal shukra yuti: आत्मविश्वास, नेतृत्व और पिता के कारक सूर्य 16 नवंबर 2025 से वृश्चिक राशि में गोचररत हैं.
Read more »
