Samvidhan Diwas GK Quiz 2025: हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यहां आपके लिए संविधान दिवस से जुड़े 20 आसान सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं। आइए देखें यह संविधान दिवस पर क्विज।
Constitution Day GK Quiz in Hindi : हर वर्ष 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस बार यानी 2025 में भी यह दिन पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह खास दिन हमें याद दिलाता है कि हमारा संविधान कैसे बना और इसमें क्या महत्व छिपा है। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम, भाषण और जीके क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। डॉ.
भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में विशेष रूप से याद किया जाता है। संविधान दिवस से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण बाते हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए। इसलिए यहां आपके लिए संविधान दिवस 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल-जवाब लेकर आए हैं।प्रश्न 1- भारतीय संविधान कब लागू किया गया?उत्तर- भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसी दिन भारत पूरी तरह से गणतांत्रिक देश बना। यही वजह है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।प्रश्न 2- संविधान दिवस 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है?उत्तर- 26 नवंबर 1949 भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया था। इसी वजह से इस दिन को संविधान दिवस घोषित किया गया।प्रश्न 3- भारत का संविधान कितने समय में तैयार किया गया?उत्तर- संविधान सभा ने इसे तैयार करने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लिया। यह दुनिया के सबसे लंबे समय तक बनाए गए संविधानों में से एक है।प्रश्न 4- भारत का संविधान कैसे लिखा गया था?उत्तर- भारत का संविधान पूरी तरह हाथ से हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया था। बाद में इसे खूबसूरती से कैलिग्राफ भी किया गया।प्रश्न 5- भारतीय संविधान की मूल प्रति किसने लिखी?उत्तर- संविधान की हिंदी और अंग्रेजी दोनों प्रतियां प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखीं। उन्होंने लगभग 6 महीनों में खास कॉलिग्राफी स्टाइल में इसे तैयार किया।प्रश्न 6- संविधान के पन्नों को चित्रों से किसने सजाया था?उत्तर- संविधान के हर पेज को आचार्य नंदलाल बोस ने सुंदर चित्रों से सजाया। प्रस्तावना पेज की सजावट उनके शिष्य राममनोहर सिन्हा ने की थी।प्रश्न 7- संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?उत्तर– संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। उन्हें 11 दिसंबर 1946 को चुना गया था और वह अंत तक इस पद पर बने रहे।प्रश्न 8- प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?उत्तर- प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे। उन्हें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण भारतीय संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।प्रश्न 9- संविधान सभा के प्रमुख सदस्य कौन-कौन थे?उत्तर- संविधान सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, मौलाना आजाद जैसे प्रमुख लोग शामिल थे। इन सभी ने संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया।प्रश्न 10- भारतीय संविधान में कितने भाग, अनुच्छेद और अनुसूचियां हैं?उत्तर- भारतीय संविधान में 22 भाग, 465 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं। निर्माण के समय इसमें 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।प्रश्न 11- संविधान की मूल प्रति कहां सुरक्षित है?उत्तर- संविधान की मूल प्रति संसद की लाइब्रेरी में हीलियम-भरे विशेष केस में रखी गई है। एक अन्य मूल प्रति ग्वालियर की सेंट्रल लाइब्रेरी में भी है।प्रश्न 12- भारतीय संविधान कुल कितने पन्नों का है?उत्तर- भारत का संविधान कुल 251 पन्नों में लिखा गया है। यह दुनिया के सबसे डिटेल संविधानों में से एक माना जाता है।प्रश्न 13- भारत का संविधान किन-किन देशों के संविधानों से लिया गया है?उत्तर- डॉ. अंबेडकर और समिति ने लगभग 60 देशों के संविधानों की स्टडी की थी। इसके बाद कुछ प्रावधानों को अपनाकर भारत का संविधान बनाया गया।प्रश्न 14- भारतीय संविधान में क्या-क्या लिखा है?उत्तर- भारतीय संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य, शासन की संरचना और न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका के बीच शक्तियों का विभाजन शामिल है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चलाने के नियम दिए गए हैं।प्रश्न 15- भारतीय संविधान में कितने मौलिक अधिकार हैं?उत्तर- भारतीय संविधान के मुताबिक, 6 मौलिक अधिकार लागू होते हैं जो नागरिकों की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
Constitution Day Quiz Constitution Day Questions And Answers 2025 When Is Constitution Day Why Is Constitution Day Celebrated On 26Th Novemb संविधान दिवस कब है संविधान दिवस 26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस कब से मनाया जाता है पहला संविधान दिवस कब मनाया गया था जीके
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
દુનિયાનાં રહેવાલાયક 100 શહેરોની યાદીમાં ગુજરાતનું એકપણ શહેર નહિ, બેંગલુરુ-દિલ્હી-હૈદરાબાદ-મુંબઈને સ્થાનWorlds Best Cities 2025-26 : શિક્ષણ, સંસ્કૃતિ, સંપર્ક સરળતા, સલામતી નાઇટ લાઇફ જેવાં માપદંડો દ્વારા રીઝોનન્સ કન્સલટન્સીએ અહેવાલ તૈયાર કરી શહેરોને ક્રમ આપ્યો છે
Read more »
शर्म करो ऑस्ट्रेलियाई... भारत को कोसते थे, अब दो दिन में मैच खत्म कर करा ली जगहंसाईAshes 2025-26 ENG vs AUS 1st Test: भारत में दो-ढाई दिन में टेस्ट मैच खत्म होने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों और मीडिया ने टीम इंडिया को निशाना बनाते हुए खूब आलोचना की. अब पर्थ में खेला गया एशेज 2025-26 का पहला मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगहंसाई करा ली है.
Read more »
UCIL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी अलर्ट! 10वीं पास के लिए वैकेंसी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदनUCIL Recruitment 2025 Vacancy: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने विभिन्न 107 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी.
Read more »
IBPS PO Mains Result 2025: आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्डIBPS PO Mains Result 2025 Release Date: आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाएगा.
Read more »
Constitution (131st Amendment) Bill, 2025: What It Means For Chandigarh, Political Reactions And Centres ClarificationThe Centre has clarified that no final decision has been taken regarding the plan of bringing Chandigarh under the Presidents direct control and that it will only be made after consultations with all stakeholders.
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 24 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज सोमवार व्रत, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 24 November 2025: सोमवार का दिन यानी 24 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
Read more »
