Commonwealth Games 2030: वैश्विक खेल मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने की ओर भारत बड़ा कदम रखने जा रहा है. 26 नवंबर को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने वाली है.
" Commonwealth Games 2030 : वैश्विक खेल मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने की ओर भारत बड़ा कदम रखने जा रहा है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के हिस्से में आनी लगभग तय है. आज यानि 26 नवंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है.
बुधवार को ग्लास्गो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में इस पर मुहर लगने वाली है. भारत ने बोली में नाइजीरिया के शहर अबुजा को पीछे छोड़ा है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने के साथ ही साल 2036 में ओलंपिक की मेजबानी का रास्ता भी खुल सकता है. Advertisment भारत को मिल सकती है आधिकारिक मंजूरी जनरल असेंबली में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स बोर्ड की सिफारिश पर मुहर लगाने वाली है. भारत की बोली को बोर्ड की सिफारिश मिली है, जबकि भारत की प्रतिस्पर्धा में खड़े नाइजीरिया के अबुजा शहर को साल 2034 में होने वाले कॉमनवेल्थ पर विचार करने को कहा है. इस दौरान उनकी मेजबानी क्षमता को मजबूत करने पर काम किया जाएगा. भारत की ओर से असेंबली में संयुक्त सचिव कुणाल, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी शामिल होने वाले हैं. कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार बैठक में भारत अपनी प्रेज़न्टैशन देगा. जिसमें अहमदाबाद में खेलों के विजन पेश किए जाएंगे, जिसके बाद मेजबानी आधिकारिक रूप से सौंप दी जाएगी. India's 2030 Commonwealth Games bid set for formal approval on Nov 26 at Glasgow, marking a return to the global multi-sport stage after last hosting the Games in 2010, New Delhi.#CommonwealthGames2030 #IndianSports pic.twitter.com/flxszfHauA — Doordarshan Sports November 25, 2025 भारत को मेजबानी मिलने का महत्व भारत के लिए ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब 72 राष्ट्रमंडल देशों के प्रीतिनिधि एक मंच पर लाए जाएंगे. आयोजन में 20 से अधिक खेल शामिल होंगे, जिसमें एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स शामिल करना जरूरी है. इससे पहले साल 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया था. तब 71 देशों के 6081 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स को 100 साल भी पूरे हो जाएंगे. यह भारत की मेजबानी को और विशेष बना देता है. इसके साथ ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने में भी बड़ा कदम माना जा सकता है. जाहिर तौर पर इससे वैश्विक खेल मंच में भारत को नई पहचान भी मिलेगी. यह भी पढ़ें - IOC Ban on Transgender Athletes: ट्रांसजेन्डर एथलीट पर बैन लगाने की तैयारी में IOC, एमीन खलीफ विवाद के बाद लिया एक्शन कैसे मिलती है कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी? कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हासिल करने की प्रक्रिया कई चरणों में की होती है. इसका संचालन कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन की ओर से किया जाता है. सबसे पहले देशों को रुचि दिखानी होती है फिर CGF शहरों से प्रारम्भिक जानकारी मांगता है. फिर बोली प्रक्रिया होती है जिसमें खेल सुविधाएं, ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, पर्यावरण और समाजिक प्रभाव शामिल होते हैं. CGF की ओर से फिर देश या शहर का निरीक्षण किया जाता है. अंत में बोली लगाने वाला देश असेंबली में अपनी प्रेजन्टेशन देता है फिर अंतिम मंजूरी दी जाती है. यह भी पढ़ें - भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार बनी कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन, PM मोदी ने तारीफ में कही ये बात"
Commonwealth Games 2030 Update Commonwealth Games 2030 News Commonwealth Games 2030 Venue Commonwealth Games 2030 Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
G20: भारत-कनाडा का रिश्तों को और गहरा करने का वादा, 2030 तक कारोबार हर साल ₹4.5 लाख करोड़ पहुंचाने का लक्ष्यभारत और कनाडा ने आपसी रिश्तों को और गहरा करने का फैसला किया। जोहनिसबर्ग में जी20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मुलाकात में व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी
Read more »
ನಿಮ್ಮ ಬಳಿ ಈಗ 5 ಲಕ್ಷ ರೂಪಾಯಿ ಬೆಲೆಯ ಚಿನ್ನವಿದ್ದರೆ 2030 ರಲ್ಲಿ ಅದರ ಮೌಲ್ಯ ಎಷ್ಟಾಗುತ್ತದೆ ಗೊತ್ತಾ?ಕಳೆದ ಕೆಲವು ವರ್ಷಗಳಲ್ಲಿ ಚಿನ್ನದ ಬೆಲೆಗಳು ವೇಗವಾಗಿ ಏರಿವೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಇಂದು 5 ಲಕ್ಷ ಮೌಲ್ಯದ ಚಿನ್ನವನ್ನು ಖರೀದಿಸಿದರೆ 2030 ರ ವೇಳೆಗೆ ಎಷ್ಟು ಲಾಭವನ್ನು ಪಡೆಯಬಹುದು ನೋಡೋಣ.
Read more »
भारत-कनाडा 2030 तक 50 अरब डॉलर तक ले जाएंगे दोतरफा कारोबार, गोयल ने बताए इसके उपायIndia Canada Trade News: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को इंडो-कनाडियन बिजनेस चैंबर को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि क्रिटिकल मिनरल, क्रिटिकल एनर्जी, एयरोस्पेस और डिफेंस जैसे क्षेत्रों में अनेक संभावनाएं हैं। डेटा सेंटर, क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग जैसी उभरती टेक्नोलॉजी पर भी फोकस किया जा सकता...
Read more »
CWG 2030: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलना तय, इस तारीख को लगेगी मोहरभारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की औपचारिक मंजूरी बुधवार को ग्लासगो में मिलने वाली है. आयोजन अहमदाबाद में होगा जहां विशाल स्पोर्ट्स एन्क्लेव और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. नाइजीरिया को पछाड़कर मिली यह मेजबानी भारत के 2036 ओलंपिक सपने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.
Read more »
भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर मार्केट 2030 तक 25 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान : रिपोर्टभारत का इंफ्रास्ट्रक्चर मार्केट 2030 तक 25 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान : रिपोर्ट
Read more »
2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर निर्यात करने का लक्ष्य, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने केंद्र से मांगा सहयोगबिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से निर्यात प्रोत्साहन में अधिक सहयोग की मांग की है। राज्य सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने केंद्र से वित्तीय और तकनीकी सहायता बढ़ाने का आग्रह किया...
Read more »
