Chhaava Worldwide Collection: शोर नहीं, विक्की कौशल ने किया सीधा शिकार... दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज

Chhaava News

Chhaava Worldwide Collection: शोर नहीं, विक्की कौशल ने किया सीधा शिकार... दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज
Chhaava MovieChhaava Box Office CollectionChhaava Worldwide Collection
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 53 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 53%

Chhaava Worldwide Box Office Collection विक्की कौशल स्टारर छावा ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन से इस फिल्म का क्रेज सिनेमाघरों में दिख रहा है। आलम यह है कि इसने दूसरे शनिवार को 90 प्रतिशत उछाल के साथ कमाया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार है। चलिए आपको छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताते...

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से हो गई है। भले ही जनवरी के महीने में देवा, फतेह और स्काई फोर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन छावा ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। पुष्पा 2 से एक कदम आगे चल रही फिल्म ने भारत में शानदार कलेक्शन किया है और विदेशों में भी सफलता के परचम लहरा रही है। 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा में मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी दिखाई गई है। संभाजी की भूमिका में विक्की कौशल ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज छावा लोगों को कितनी पसंद आ रही है, इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ जाहिर हो रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा राज कर ही रही है, साथ ही इसका विदेशों में भी जलवा देखने को मिल रहा है। अब तक छावा ने वर्ल्डवाइड एक शानदार कलेक्शन कर लिया है। Photo Credit - Instagram 50 करोड़ से वर्ल्डवाइड ओपनिंग करने वाली छावा ने 8 दिन के अंदर 343 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, छावा ने ओवरसीज में ग्रॉस कलेक्शन 45.

94 करोड़ रुपये किया था। इस लिहाज से टोटल ग्रॉस कलेक्शन करीब 343 करोड़ हो गया है। यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection Day 8: खतरनाक! 'छावा' की चीख ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी कमाई नौवें दिन छावा रचेगा इतिहास? बात करें दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो विक्की कौशल स्टारर फिल्म ने वीकेंड पर धमाकेदार बिजनेस किया है। इसने एक दिन में करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो 90 प्रतिशत की ग्रॉथ बताता है। ऐसा अनुमान है कि नौवें दिन तक छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकता है। बाकी मेकर्स के आधिकारिक डाटा शेयर करने का इंतजार है। View this post on Instagram A post shared by Maddock Films छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो जरा हटके जरा बचके, लुका छुपी और मिमी जैसी फिल्में बना चुके हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection Day 7: छावा की दहाड़ से थर्राई बॉक्स ऑफिस, विदेशों में धड़ल्ले से छापे करारे नोट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Chhaava Movie Chhaava Box Office Collection Chhaava Worldwide Collection Chhaava Budget Chhaava Cast Chhaava Movie Download Chhaava Review Chhaava Collection छावा Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna Ashutosh Rana Vineet Kumar Singh Divya Dutt विक्की कौशल रश्मिका मंदाना अक्षय खन्ना Bollywood Movies Bollywood News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Chhaava Worldwide Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनीं छावा, पहले दिन कमाए इतनेChhaava Worldwide Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनीं छावा, पहले दिन कमाए इतनेChhaava Worldwide Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की पीरियड एपिक फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन अपना झंडा गाड़ दिया है.
Read more »

विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पार किया १०० करोड़ का आंकड़ा!विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पार किया १०० करोड़ का आंकड़ा!विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन में भी बेहतरीन कमाई की और १०० करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इसके सकारात्मक शब्दों का प्रचार चल रहा है। फिल्म की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और विक्की कौशल की अभिनय की भी प्रशंसा हो रही है।
Read more »

विक्की कौशल की 'छावा' ने तीसरे दिन रचा इतिहासविक्की कौशल की 'छावा' ने तीसरे दिन रचा इतिहासविक्की कौशल स्टारर 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है
Read more »

विक्की कौशल की आगामी फिल्मों को लेकर उत्साह हैविक्की कौशल की आगामी फिल्मों को लेकर उत्साह हैविक्की कौशल ने अपनी फिल्म 'छावा' से बॉक्स ऑफिस पर ताल मारी है। अब उनके प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों 'लव एंड वॉर' और 'महावतार' के लिए बेताब हैं।
Read more »

Chhaava Box Office Collection Day 6: बजट छूटा पीछे, विक्की कौशल की छावा ने लगाई ऐसी दहाड़ कि 6 दिनों में कमा लिए इतने Chhaava Box Office Collection Day 6: बजट छूटा पीछे, विक्की कौशल की छावा ने लगाई ऐसी दहाड़ कि 6 दिनों में कमा लिए इतने Chhaava 6 Days Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की छावा की गूंज सुनाई दे रही है.
Read more »

साउथ की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ी छावा! बिना कोई शोर शराबे और प्रमोशन के कमा ले गई बजट से चार गुना कमाईसाउथ की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ी छावा! बिना कोई शोर शराबे और प्रमोशन के कमा ले गई बजट से चार गुना कमाईBromance Box Office Collection: 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर केवल विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा की गूंज सुनाई दी, जिसने बजट की कमाई 7 दिनों में हासिल कर ली.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:58:24