Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के कोंटा में IED ब्लास्ट, एएसपी शहीद, कई जवान घायल

Chhattisgarh Blast News

Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के कोंटा में IED ब्लास्ट, एएसपी शहीद, कई जवान घायल
IED BlastNaxal AttackChhattisgarh News In Hindi
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

Chhattisgarh Blast: IED blast in Konta, Chhattisgarh, ASP martyred, many soldiers injured । छत्तीसगढ़ के कोंटा में IED ब्लास्ट, एएसपी शहीद, कई जवान घायल

Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है. जिसमें एक पुलिस अधिकारी के शहीद होने की खबर है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुकमा के कोंटा में आईईडी ब्लास्ट किया.

जिसकी चपेट में आने से कोंटा संभाग के एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए. इस धमाके में कोंटा के टीआई और एसडीओपी भी घायल हुए हैं. ये धमाका गोलापल्ली इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हुआ. Advertismentनक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का किया था आह्वान बता दें कि नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में इनदिनों सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. जिमसें आए दिन सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना सामना हो रहा है. सुरक्षा बलों की कार्रवाई से घबराए नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था. जिसे देखते हुए एएसपी आकाश राव गिरिपंजे किसी भी तरह की नक्सली घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में पैदल ही गश्त पर निकले थे. तभी वह नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी की चपेट में आ गए. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजे गया लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. इस धमाके में घायल हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी को गंभीर हालत में कोंटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Chhattisgarh | A pressure IED blast near Dondra on Konta-Errabora road; ASP Konta Division, District Sukma, Akash Rao Giripunje sustains serious injuries. Some other officers and jawans have also been injured in this pressure IED blast: IG Bastar P Sundarraj pic.twitter.com/BwFMvSCwb1 — ANI June 9, 2025 कैसे दिया नक्सलियों ने वारदात को अंजाम? घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 21 मई को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बसवराजू और उसके 28 साथियों को मौत के घाट उतार दिया था. जिसके बाद से नक्सली बौखला गए और उन्होंने 10 जून को भारत बंद का आह्वान करते हुए गोलापल्ली के पास एक खदान में उपयोग हो रहे एक पोकलेन में आग लगा दी. #WATCH | Nagpur: Chhattisgarh Deputy CM Vijay Shamra says "ASP Sukma, Akash Rao Giripunje, sacrificed his life after being injured due to an IED blast near Dondra on Konta-Errabora road. He was a brave jawan and was given several gallantry awards. It is a sad moment for us.… https://t.co/LquXM3dM9K pic.twitter.com/aj0GfOURMN — ANI June 9, 2025 जैसे ही इसकी जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपंजे को हुई वह अपने साथ एसडीओपी और थाना प्रभारी को लेकर घटनास्थल के लिए पैदल ही रवाना हो गए. इस बात का नक्सलियों को अंदाजा था कि पुलिस के साथ आलाधिकारी जरूर आएंगे. इसी बात का अंदेशा लगाते हुए नक्सलियों ने इलाके में आईईडी लगा दी. जैसे ही एएसपी वहां पहुंचे वह इस आईईडी की चपेट में आ गए. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और नक्सलियों की तलाश की जा रही है. ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस बेस कैंप पर नक्सली हमला, तीन जवान घायल ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Attack: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में ITBP के 2 जवान शहीद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IED Blast Naxal Attack Chhattisgarh News In Hindi Chhattisgarh-News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू में LoC के पास पाकिस्तानी फायरिंग में BSF का एक जवान शहीद, सात घायलजम्मू में LoC के पास पाकिस्तानी फायरिंग में BSF का एक जवान शहीद, सात घायलजम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए. यह घटना आरएसपुरा सेक्टर में हुई है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया.
Read more »

छत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायलछत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायलछत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायल
Read more »

Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर में नक्सलियों पर करारा प्रहार, मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीदChhattisgarh Encounter: नारायणपुर में नक्सलियों पर करारा प्रहार, मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीदChhattisgarh Encounter: Strong attack on Naxalites in Narayanpur, 26 Naxalites killed in the encounter । नारायणपुर में नक्सलियों पर करारा प्रहार, मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर
Read more »

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, 26 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीदछत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, 26 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीदछत्तीसगढ़ के कोंडागांव के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद भी हुआ है।
Read more »

27 नक्सलियों के एनकाउंटर का LIVE VIDEO: इंजीनियर से नक्सली बना बसवाराजू, ताड़मेटला में 76 जवानों का हत्यारा...27 नक्सलियों के एनकाउंटर का LIVE VIDEO: इंजीनियर से नक्सली बना बसवाराजू, ताड़मेटला में 76 जवानों का हत्यारा...Chhattisgarh Naxal Narayanpur, Bijapur And Dantewada Border Encounter Update छत्तीसगढ़ के बस्तर में फोर्स ने एनकाउंटर में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान का वीडियो सामने आया है।
Read more »

बीजापुर में नक्सलियों ने नेशनल पार्क में लगाया IED, ब्लास्ट की चपेट में आए 3 ग्रामीण घायलबीजापुर में नक्सलियों ने नेशनल पार्क में लगाया IED, ब्लास्ट की चपेट में आए 3 ग्रामीण घायलIED Blast Bijapur-छत्तीसगढ़ के बीजापुर के मद्देड़ में आईईडी ब्लास्ट हुआ है. मद्देड थाना इलाके मे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:39:37