राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, धूलभरी आंधी चलेगी: श्रीगंगानगर देश में सबसे ज्यादा गर्म; UP समेत 6 राज्...

IMD Weather Update News

राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, धूलभरी आंधी चलेगी: श्रीगंगानगर देश में सबसे ज्यादा गर्म; UP समेत 6 राज्...
Kerala Rajasthan Heatwaave Monsoon Rainfall | MP
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 255 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Update; Kerala Rajasthan Heatwaave Monsoon Rainfall | MP UP Delhi

देश का उत्तर पश्चिमी इलाका इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य का श्रीगंगानगर रविवार को देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 47.

4°C तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक 11 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच 30 से 40 kmph की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तापमान बढ़ सकता है। मानसून की बात करें तो यह अभी भी बिहार-पश्चिम बंगाल की सीमा पर अटका है। 15 जून तक इसके मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।भारत मौसम विभाग ने बताया कि जब से बारिश का रिकॉर्ड रखा जा रहा है तब से अब तक सबसे ज्यादा बारिश इस साल मई में हुई है। इस साल देश में औसतन 126.7 mm बारिश हुई। यह लंबे समय के औसत 61.4 mm से 106% ज्यादा है। IMD ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मई 2025 में मध्य भारत में 100.9 mm बारिश हुई, जो 1901 के बाद सबसे ज्यादा है।1 जून की शाम को चाटेन में एक मिलिट्री कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण क्षेत्र में सड़क संपर्क टूट जाने के कारण उत्तरी सिक्किम के चाटेन में फंसे कम से कम 28 लोगों और 20 जवानों को रविवार को एयर लिफ्ट किया गया। लापता सैनिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। रेस्क्यू से पहले खराब मौसम के कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग शहरों में करीब 2,000 पर्यटक कई दिनों तक फंसे रहे थे।​​​​​​राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। लू चल सकती है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।राजस्थान,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।नई दिल्ली: इंडिया गेट पर रविवार को 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।MP में पारा 44 डिग्री पार, कल से लू चलेगी:आज 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; भोपाल-इंदौर में गर्मी रहेगी मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत बाकी जिलों में गर्मी का असर रहेगा। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीटवेव यानी, लू चलने का अनुमान है। इससे पहले रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान ​44 डिग्री पार पहुंच गया, जबकि 21 शहर ऐसे रहे, जब तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।UP के 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट:प्रयागराज, झांसी में 44°C के पार पहुंचा पारा; 11 जून के बाद बारिश की संभावना UP में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्म पछुआ हवा के चलते 3 दिन के लिए गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। रविवार को UP के प्रयागराज और झांसी में दोपहर बाद का तापमान 44°C के पार चला गया। जबकि 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा:तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा; 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर परेशान कर दिया। श्रीगंगानगर में रविवार को पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो देश का सबसे गर्म इलाका रहा। इसके साथ चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, कोटा समेत कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। भीषण गर्मी के कारण रविवार को राज्य के 8 से ज्यादा शहर लू की चपेट में रहे।बिहार के 26 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट:40°C पार जा सकता है अधिकतम तापमान; 12 जून के बाद बारिश की संभावना बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से चिलचिलाती धूप निकल रही है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोग दिन-रात गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को बिहार के 26 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे।पंजाब में आज हीटवेव का ओरेंज अलर्ट:तीन दिन राहत के आसार नहीं; 9 जिलों का तापमान 40 पार, बठिंडा 44.8°C दर्ज भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब के लिए तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी कर दिया है। सिर्फ दिन ही नहीं, गर्मी यहां रात को भी तंग करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। वहीं, 12 जून से राज्य में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं, लेकिन हालात बदल भी सकते हैं।हरियाणा में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट:अब रात में भी सताएगी गर्मी, 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, 3 दिन चलेगी लू हरियाणा में मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज से लगातार लू चलेगी। मौसम विभाग की तरफ से दिन और रात दोनों समय गर्मी पड़ने का अंदेशा जताया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।हिमाचल में 4 दिन और सताएगी गर्मी:9 शहरों में 35 पार तापमान, 13 जून को बारिश के आसार, पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम हिमाचल प्रदेश में चार दिन से तप रही धूप के बाद भीषण गर्मी पड़ने लगी है। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के वक्त लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। 9 शहरों का पारा 35 डिग्री से अधिक और ऊना व नेरी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। अगले 96 घंटे यानी चार दिन भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।यूपी में मिली, 3 हमलावर भी गिरफ्तार; पिता बोले- बेटी बेगुनाह, पुलिस ने कहानी गढ़ी5 घायल, सभी ट्रेन के गेट पर बैठे थे, भीड़ ज्यादा होने की वजह से हादसाचुराचांदपुर और इंफाल में जरूरी चीजों के दाम बढ़े; 5 जिलों में इंटरनेट बंदइनसे दुश्मन के ठिकानों की सटीक जानकारी मिलेगी, ये तकनीक अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल के पासबाड़मेर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा,पारा 45.9 डिग्री पहुंचाछत्तीसगढ़ समर बुलेटिन, 11 जून से प्रदेशभर में बरसेगा पानी5 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर-दंतेवाड़ा में बिजली गिरेगीयूपी के 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Kerala Rajasthan Heatwaave Monsoon Rainfall | MP

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देश में सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड बांदा के नाम, UP में हीटवेव का अलर्ट जारीदेश में सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड बांदा के नाम, UP में हीटवेव का अलर्ट जारीबांदा ने 46.2°C तापमान के साथ देश में सबसे गर्म स्थान का रिकॉर्ड बनाया है. झांसी, प्रयागराज, आगरा सहित यूपी के दो दर्जन जिलों में भीषण लू का असर है. राज्य सरकार ने हीटवेव से बचाव के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है. आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद नहीं है.
Read more »

MP-झारखंड समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट: राजस्थान में हीटवेव, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में ओलावृष्...MP-झारखंड समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट: राजस्थान में हीटवेव, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में ओलावृष्...IMD Weather Forecast and Warnings Tracker State Wise Update.
Read more »

कोटा-भीलवाड़ा समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश: 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार; श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा ...कोटा-भीलवाड़ा समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश: 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार; श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा ...Rajasthan Weather Forecast Latest Update; आंधी से महिला पर गिरा पेड़, महिला की मौत: राजस्थान के 4 जिलों में रेड अलर्ट,नौतपा से शुरू हो सकता है बारिश का दौर
Read more »

आज भी आधे राजस्थान में बरसात की संभावना: कल से मिलेगी गर्मी से राहत; माउंट आबू में डेढ़ इंच बारिश, अंधड़ से ...आज भी आधे राजस्थान में बरसात की संभावना: कल से मिलेगी गर्मी से राहत; माउंट आबू में डेढ़ इंच बारिश, अंधड़ से ...Rajasthan Weather Tracker Today Latest Update;राजस्थान में हीटवेव का प्रभाव कम होने के बाद उमस बढ़ गई है। बुधवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर समेत तमाम शहरों में उमस रही।
Read more »

यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों ...यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों ...यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया। मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कन्नौज में 14.
Read more »

उदयपुर, भरतपुर... सहित इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्टउदयपुर, भरतपुर... सहित इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्टRajasthan Mausam Live: राजस्थान में मौसम एक बार फिर लेगा करवट, लौटने वाला आंधी-बारिश का दौर, IMD का अलर्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:43:59