Baba Vanga Predictions on Gold: सोना-चांदी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। हर दिन सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी लोगों के
Baba Vanga Predictions on Gold: सोना-चांदी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। हर दिन सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा ने सोने के दाम को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है, जो लोगों को डरा रही है। क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। आइए जानते हैं कि बाबा वेगा ने सोने की कीमत ों को लेकर क्या भविष्यवाणी की है.
.. वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बाबा वेंगा की सोने की कीमतों को लेकर की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह भविष्यवाणी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र की नॉस्त्रेदमस कहा जाता है। दुनियाभर में उनकी भविष्यवाणियों की चर्चा होती है। बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। कौन सी सच हुई हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां? बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। लोगों को सोने की बढ़ती कीमतें उनकी भविष्यवाणी के सच होने का डरा सता रहा है। कितना महंगा हुआ सोना? हाल के महीनों में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। भारत में 10 ग्राम सोने का दाम करीब 1 लाख 47 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। अब इस बीच बाबा वेंगा की सोने को लेकर भविष्यवाणी गोल्ड की कीमतों में और उछाल की चर्चा को हवा दे दिया है। अब सवाल है कि क्या बाबा वेंगी की सोने की कीमतों को लेकर की गई भविष्यवाणी सच साबित होगी? World Largest Gold Mine: किस देश में है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? जहां से हर साल निकलता है 48 टन सोना कितना महंगा होगा सोना? बाबा वेंगा की वायरल भविष्यवाणी के मुताबिक, वित्तीय संकट पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से लोग सोने जैसे फिजिकल एसेट्स की तरफ भागेंगे। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि सोने की कीमतें 25 से लेकर 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। Bactrian Camel: क्या है मंगोलियाई ऊंट की खासियत? जानकर हो जाएंगे हैरान, गणतंत्र दिवस की परेड में होंगे शामिल क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें? सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल के कारण बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। दुनिया में मची उथल-पुथल के कारण अनिश्चितता बनी हुई है। इसके कारण लोग सोने और चांदी में निवेश करना सुरक्षित मान रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने पिछले एक दशक में अपने सोने के भंडार को बढ़ाया है। ग्लोबल डेब्ट इस समय करीब 338 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया है। यह वैश्विक जीडीपी के मुकाबले काफी अधिक है। डेब्ट बबल की वजह से निवेशक घबराए हुए हैं कि कहीं यह दुनियाभर में एक नई वित्तीय अस्थिरता को जन्म न दे दे। इस कारण सोना एक सेफ एसेट बन जाता है। इसमें जोखिम कम होता है। डिस्क्लेमर: बाबा वेंगा की सोने के दाम को लेकर की गई भविष्यवाणी की यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर बनाई गई है। Amarujala.com बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता है।
Baba Vanga Prediction On Gold Baba Vangas Prediction Gold And Silver Price Baba Vanga Baba Vanga Prediction Gold Prices 2026 Gold Price Prediction Baba Vanga Future Prediction Baba Vanga On Gold Baba Vanga News Investment Tips Gold Surge Baba Vanga Forecast Gold Price Today Silver Price Today Diwali Gold Rate India Gold Silver Price गोल्ड की भविष्यवाणी सोने की कीमत सोने का रेट 2026 निवेश निवेश टिप्स निवेश सलाह सोने में निवेश सोने का भाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कैसे एक पुलिस अधिकारी बन गया हिमालय में साधु, जिनके कायल खुद थे नीम करौली बाबा, जानें सोमवारी महाराज की कहा...Somwari Baba Ashram: नैनीताल के कैंची धाम को आज बाबा नीम करौली महाराज के कारण पूरी दुनिया जानती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे पहले सोमवारी बाबा ने यहां कठोर तप और साधना की थी. उनके आश्रम और गुफाएं आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र हैं. सोमवारी बाबा की जीवन गाथा, तपस्या और त्याग की कहानियां आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं.
Read more »
Baba Vanga predictions: মানুষের রোজকার এই অভ্যাসই কি ডেকে আনবে মহা বিপর্যয়! বাবা ভাঙার হাড়হিম ভবিষ্যদ্বাণী...Some everyday habits could put entire world at risk Baba Vangas shocking prediction
Read more »
50 करोड़ का आश्रम, 7.5 करोड़ की कारें...योगी आदित्यनाथ से करीबी, सतुआ बाबा के बनने की कहानीSatua Baba Story: प्रयागराज के माघ मेले में सतुआ बाबा की खूब चर्चा हो रही है। सतुआ बाबा धार्मिक से लेकर राजनीतिक गलियारों तक छाए हुए हैं। मंडे मोटिवेशन में जानते हैं सतुआ बाबा के बनने की कहानी।
Read more »
Baba Vangas prediction is becoming true: ২০ দিনও হয়নি নতুন বছরের, এখনই খেল দেখানো শুরু! বাবা ভাঙ্গার সব কটা ভবিষ্যদ্বাণী ফলছে, আরও ভয়ংকর আসছে...Just 20 days into 2026 and Baba Vangas prediction appears to be coming true
Read more »
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताया, अच्छे दिन आने से पहले आदमी को दिख जाती हैं ये 5 चीजेंनैनीताल स्थित कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है. उनके इस पवित्र धाम के दर्शन करने आज लोग दूर-दूर से आते हैं. कहते हैं कि उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं. नीम करोली बाबा का कहना था कि कुछ खास चीजें इंसान के दिन संवरने का इशारा देती हैं.
Read more »
Premananad Maharaj: नीम करोली बाबा से कैसे कहें अपने मन की बात? प्रेमानंद महाराज ने दिया इसका ये सरल उत्तरPremananad Maharaj And Neem Karoli Baba: प्रेमानंद महाराज ने नीम करोली बाबा की शिक्षाओं को जीवंत करते हुए बताया कि गुरु का स्थान हमारे हृदय में होना चाहिए. यदि गुरुदेव प्रगट न हों तो हमें उनका स्मरण कर नामजप करना चाहिए.
Read more »
