Premananad Maharaj And Neem Karoli Baba: प्रेमानंद महाराज ने नीम करोली बाबा की शिक्षाओं को जीवंत करते हुए बताया कि गुरु का स्थान हमारे हृदय में होना चाहिए. यदि गुरुदेव प्रगट न हों तो हमें उनका स्मरण कर नामजप करना चाहिए.
Premananad Maharaj And Neem Karoli Baba : प्रेमानंद महाराज आज अध्यात्म की दुनिया बहुत ही तेजी से प्रसिद्ध हो रहे हैं. हर दिन उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया वायरल होता नजर आता है. नीम करोली बाबा भी ऐसे ही महान संत रहे हैं, जिनके भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लाखों अनुयायी हैं.
और पढ़ेंनीम करोली बाबा ने लोगों को धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर प्रेम और सेवा का संदेश दिया था. उनके अनुसार ईश्वर की सच्ची उपासना दूसरों की सेवा में हैं. वे हमेशा कहते थे कि 'सब में ईश्वर हैं' और 'प्रेम ही सबसे बड़ा धर्म है'. उनका आश्रम मुख्य रूप से उत्तराखंड के कैंची धाम में स्थित है जहां लाखों भक्त हर दिन उनके दर्शन करने पहुंचते हैं.हाल ही में प्रेमानंद महाराज के दरबार में एक महिला भक्त अपनी नीम करोली बाबा से संबंधित इच्छा लेकर पहुंची. उस महिला ने महाराज जी से कहा कि 'हम नीम करोली बाबा के भक्त हैं और हमने महाराज जी के साक्षात दर्शन नहीं किए. कभी-कभी हृदय में ये विचार आता है की गुरु के सामने हम अपने मन की बात कह सके. तो ये कैसे संभव हो पाएगा?' Advertisement प्रेमानंद महाराज ने दिया ये सरल उत्तरप्रेमानंद महाराज ने उस महिला के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि, 'क्यों नहीं संभव हो पाएगा? हमारा हृदय ही तो गुरुदेव है, जो हमारे हृदय में बात है उसे गुरु तक पहुंचाने में क्या दिक्कत है. जैसे हम अपनी मां से कोई बात छुपा नहीं सकते हैं. उसी तरह हमारे गुरुदेव होते हैं, अगर हमसे कोई गलती भी हो जाए तो भी हमारे गुरुदेव हमारा मंगल विधान ही करेंगे. भले ही वो डांट दे, उनका डांट भी दुलार हैं. गुरुदेव हैं हमारे वैद्यआगे वह महिला प्रेमानंद महाराज से सवाल करती हैं कि अगर प्रगट में गुरुदेव विराजमान न हो और फिर हम बात करना चाहे तो क्या करें. इसका उत्तर देते हुए महाराज जी कहते हैं कि 'हमें लगता है कि हमें प्रगट गुरुदेव की आवश्यकता है. गुरुदेव वैद्य हैं और हम उनके मरीज. ऐसे में कभी हमें डांट की जरूरत होती है, कभी स्नेह और कभी मार्गदर्शन की. जो महापुरुष अव्यक्त हो चुके हैं, वे तो डांटने या समझाने स्वयं नहीं आएंगे. इसलिए, हमें अपने गुरुदेव का स्मरण करके या उन्हें याद करके सिर्फ नामजप करना चाहिए.'---- समाप्त ----
प्रेमानंद महाराज Neem Karoli Baba नीम करोली बाबा Premanand Maharaj Pravachan प्रेमानंद महाराज प्रवचन Neem Karoli Baba Teachings
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीम करोली से प्रेमानंद जी तक, इन जगहों पर दर्शन करने जरूर जाते हैं कोहली-अनुष्काVirat Anushka premananad maharaj: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबरों के बीच विराट कोहली मंगलवार को पत्नी अनुष्का शर्मा संग प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे.
Read more »
Neem Karoli Baba: জীবনে শুভ সময় এগিয়ে আসছে! কী ভাবে বুঝবেন? নিম করোলি বাবা দিলেন এক আশ্চর্য ইঙ্গিত...When luck is about to change these signs appear also Learn about Neem Karoli Baba
Read more »
Premanand Maharaj: गलती और पाप में क्या है फर्क, भगवान कब कर देते हैं माफ? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाबPremanand Maharaj:जब हम मान लेते हैं कि हमसे गलती हुई है और उसे सुधारने की कोशिश करते हैं, तो भगवान हमारा साथ देते हैं. प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भगवान का नाम जपने और कीर्तन करने से मन साफ होता है. इससे दिल को शांति मिलती है.
Read more »
मोबाइल की आदत को कैसे सुधारें? Premanand Ji Maharaj ने बताया कि धीरे-धीरे ये हमारा जीवन खराब कर रहा हैPremanand Ji Maharaj: एक बच्चे ने कहा कि महाराज जी मैं बहुत फोन देखता हूं. इसकी आदत कैसे छुड़ाएं. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, सुनाई गिरधर लाल जी के विवाह की अद्भुत लीलाPremanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज और कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के बीच वृंदावन में हुई वार्ता में ठाकुर जी के विवाह की परंपराओं और रस्मों का वर्णन किया गया. आगे महाराज जी ने भक्ति में अपनापन और प्रेम की महत्ता पर जोर दिया, बताया कि भक्ति में नियम से अधिक भाव और प्रेम महत्वपूर्ण है.
Read more »
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: हम सभी परमात्मा के अंश हैं, इसलिए परमात्मा के गुण हमारे भीतर भी हैंAcharya Swami Avdheshanand Giri Maharaj Ji Life Lessons स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र / जब हम यह जान लेते हैं कि हम परमात्मा के अंश हैं, तब जीवन में स्थायी आनंद आता है
Read more »
