Baba Siddique Murder: 'ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं', बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़की AAP

Baba Siddique Murder News

Baba Siddique Murder: 'ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं', बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़की AAP
Delhi AapAam Aadmi PartyArvind Kejriwal On Baba Siddique

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बड़ा बयान दिया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजीत गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। सूत्रों का कहना है गिरफ्तार किए गए संदिग्धों ने खुद ये दावा किया है। हालांकि अभी तक इस हत्याकांड की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। उधर, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि मुंबई में सरेआम एनसीपी नेता की गोली मारकर हत्या की इस वारदात से ना केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर के लोग खौफजदा हैं। दिल्ली में भी कमोबेश यही माहौल बना दिया है। ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं। जनता को अब इनके ख़िलाफ़ खड़ा होना ही पड़ेगा। मुम्बई में सरेआम NCP नेता की गोली मारकर हत्या की इस वारदात से ना केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर के लोग ख़ौफ़ज़दा हैं। दिल्ली में भी कमोबेश यही माहौल बना दिया है इन्होंने। ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं। जनता को अब इनके ख़िलाफ़ खड़ा होना ही पड़ेगा। — Arvind Kejriwal October 13, 2024 'गृह मंत्री और भाजपा को इसे गंभीरता से लेना चाहिए' दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा, 'कल की ये घटना काफी दर्दनाक है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इसी तरह की घटनाएं दिल्ली में भी पिछले 1-2 महीने से लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों की कानून-व्यवस्था भाजपा के पास है। मुझे लगता है कि गृह मंत्री और भाजपा की सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मुंबई में जिस तरह की घटना हुई है उससे लोगों के बीच दहशत पैदा हुई है कि आज कौन सुरक्षित है? नया जो गैंग साम्राज्य पैदा हो रहा है उसके खिलाफ गृह मंत्री को पहल करनी चाहिए।' दिल्ली में हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं: सौरभ भारद्वाज आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले पर कहा, 'मुंबई में भाजपा की सरकार है और आप कानून व्यवस्था की स्थिति देख ही रहे हैं, उनके नेता की हत्या कर दी गई है। दिल्ली में भी केंद्र सरकार के पास कानून व्यवस्था है और यहां भी हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें अपना सारा समय राजनीति में बिताती हैं, उनके पास शासन के लिए समय नहीं है। हमें नहीं पता कि कार्रवाई होगी या नहीं लेकिन क्या ऐसा हुआ है कि दिल्ली और मुंबई में इतने सारे गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं, क्या सरकार उन्हें बढ़ावा दे रही है? यह बहुत गंभीर स्थिति है।' शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां बाबा सिद्दीकी की हत्या तब की गई जब वह शनिवार शाम को अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे। जब वह वहां से रवाना हुए तो हमलावरों ने निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो और सीने में एक गोली लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। 25-30 दिनों से कर रहे थे रेकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया। आरोपी पिछले 25-30 दिन वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वे पूरे इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट पहुंचे थे। तीनों आरोपियों ने कुछ समय वहीं बिताया और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया और गोली चलाई। दावा किया जा रहा है कि आरोपी किसी और के इशारे पर काम रहे थे। उन्हें उसके ही जरिए इनपुट मिल रहे थे। अंदरूनी जानकारी के जरिए वह शख्स आरोपियों को योजना के तहत काम करने के लिए रास्ता दिखा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।.

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजीत गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। सूत्रों का कहना है गिरफ्तार किए गए संदिग्धों ने खुद ये दावा किया है। हालांकि अभी तक इस हत्याकांड की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। उधर, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि मुंबई में सरेआम एनसीपी नेता की गोली मारकर हत्या की इस वारदात से ना केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर के लोग खौफजदा हैं। दिल्ली में भी कमोबेश यही माहौल बना दिया है। ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं। जनता को अब इनके ख़िलाफ़ खड़ा होना ही पड़ेगा। मुम्बई में सरेआम NCP नेता की गोली मारकर हत्या की इस वारदात से ना केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर के लोग ख़ौफ़ज़दा हैं। दिल्ली में भी कमोबेश यही माहौल बना दिया है इन्होंने। ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं। जनता को अब इनके ख़िलाफ़ खड़ा होना ही पड़ेगा। — Arvind Kejriwal October 13, 2024 'गृह मंत्री और भाजपा को इसे गंभीरता से लेना चाहिए' दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा, 'कल की ये घटना काफी दर्दनाक है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इसी तरह की घटनाएं दिल्ली में भी पिछले 1-2 महीने से लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों की कानून-व्यवस्था भाजपा के पास है। मुझे लगता है कि गृह मंत्री और भाजपा की सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मुंबई में जिस तरह की घटना हुई है उससे लोगों के बीच दहशत पैदा हुई है कि आज कौन सुरक्षित है? नया जो गैंग साम्राज्य पैदा हो रहा है उसके खिलाफ गृह मंत्री को पहल करनी चाहिए।' दिल्ली में हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं: सौरभ भारद्वाज आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले पर कहा, 'मुंबई में भाजपा की सरकार है और आप कानून व्यवस्था की स्थिति देख ही रहे हैं, उनके नेता की हत्या कर दी गई है। दिल्ली में भी केंद्र सरकार के पास कानून व्यवस्था है और यहां भी हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें अपना सारा समय राजनीति में बिताती हैं, उनके पास शासन के लिए समय नहीं है। हमें नहीं पता कि कार्रवाई होगी या नहीं लेकिन क्या ऐसा हुआ है कि दिल्ली और मुंबई में इतने सारे गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं, क्या सरकार उन्हें बढ़ावा दे रही है? यह बहुत गंभीर स्थिति है।' शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां बाबा सिद्दीकी की हत्या तब की गई जब वह शनिवार शाम को अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे। जब वह वहां से रवाना हुए तो हमलावरों ने निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो और सीने में एक गोली लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। 25-30 दिनों से कर रहे थे रेकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया। आरोपी पिछले 25-30 दिन वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वे पूरे इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट पहुंचे थे। तीनों आरोपियों ने कुछ समय वहीं बिताया और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया और गोली चलाई। दावा किया जा रहा है कि आरोपी किसी और के इशारे पर काम रहे थे। उन्हें उसके ही जरिए इनपुट मिल रहे थे। अंदरूनी जानकारी के जरिए वह शख्स आरोपियों को योजना के तहत काम करने के लिए रास्ता दिखा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Aap Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal On Baba Siddique Baba Siddique Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, लीलावती अस्पताल में नेता और अभिनेताओं का लगा जमावड़ाLIVE: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, लीलावती अस्पताल में नेता और अभिनेताओं का लगा जमावड़ाBaba Siddique Shot Dead In Mumbai: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या | NDTV India
Read more »

Baba Siddique Shot Dead In Mumbai: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्याBaba Siddique Shot Dead In Mumbai: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्याBaba Siddique Shot Dead In Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सिद्दीकी के बेटे के ऑफिस के पास ही गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया. 15 दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Read more »

Baba Siddique Murder Condolence: बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या की चौतरफा निंदा, खरगे बोले- पारदर्शी जांच होBaba Siddique Murder Condolence: बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या की चौतरफा निंदा, खरगे बोले- पारदर्शी जांच होBaba Siddique Murder Condolence: बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या की चौतरफा निंदा, खरगे बोले- पारदर्शी जांच हो
Read more »

Baba Siddiqui: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला वीडियोBaba Siddiqui: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला वीडियोBaba Siddiqui: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला वीडियो NCP Leader Baba Siddique Murder Visuals of car shot at in Mumbai Nirmal Nagar area
Read more »

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद Bigg Boss की शूटिंग कैंसिल कर हॉस्पिटल पहुंचे Salman Khan, खुद को ऐसे संभालते आए नजरबाबा सिद्दीकी की मौत के बाद Bigg Boss की शूटिंग कैंसिल कर हॉस्पिटल पहुंचे Salman Khan, खुद को ऐसे संभालते आए नजरSalman Khan and Baba Siddique: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज कायम करना चाहते हैं', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर बोले केजरीवाल'ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज कायम करना चाहते हैं', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर बोले केजरीवालBaba Siddique Death मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर आम आदमी पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लोगों से बीजेपी के खिलाफ साथ आने की अपील की है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्या हुआ है कि दिल्ली और मुंबई में इतने सारे गैंगस्टर सक्रिय...
Read more »



Render Time: 2026-04-12 11:27:49