Baba Siddiqui: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला वीडियो NCP Leader Baba Siddique Murder Visuals of car shot at in Mumbai Nirmal Nagar area
मुंबई में राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की कार पर दागी गईं गोलियों का दहला देने वाला दृश्य सामने आया है। तीन हमलावरों ने मुंबई के निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास बाबा सिद्दीकी की कार को निशाना बनाया था। राकांपा नेता की कार पर हमलावरों ने सामने से और साइड से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। तीन गोलियां लगने के बाद सिद्दीकी गंभीर घायल हुए थे, जिन्हें नाजुक हालत में लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद उनकी काली कार का वीडियो सामने आया है, जिसके सामने वाले शीशे पर हमलावरों द्वारा दागी गई गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, कार के साइड वाले शीशे से भी हमलावरों ने गोलियां दागी थीं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले तीन संदिग्धों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। जबकि, आरोपियों का एक साथी अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं। #WATCH | Maharashtra : Visuals of the car in which NCP leader Baba Siddique was shot at in Mumbai's Nirmal Nagar area.
He was shifted to Lilavati Hospital where he succumbed to bullet injuries. pic.twitter.com/DfZsN4zhTp — ANI October 12, 2024 वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं हैं। इस मामले में जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। सीएम शिंदे ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बेटे जीशान के ऑफिस से निकले थे बाबा सिद्दीकी एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी शनिवार शाम को अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे। जब वह वहां से रवाना हुए तो हमलावरों ने निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो और सीने में एक गोली लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस ने की नाकाबंदी एनसीपी नेता सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने पूरे मुंबई में नाकाबंदी कर दी है।
Baba Siddiqui Murder Case Baba Siddiqui Car Ncp Mumbai Police India News In Hindi Latest India News Updates महाराष्ट्र बाबा सिद्दीकी हत्याकांड बाबा सिद्दीकी कार एनसीपी मुंबई पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
40 फीट ऊंची गणपति बप्पा की मूर्ति में लिपटा दिखा किंग कोबरा, तेलंगाना से सामने आया हैरान करने वाला VIDEOCobra in ganpati bappa idol: तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें 40 फीट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Saharanpur Video: महिला थाना बना जंग का मैदान, सहारनपुर पुलिस लाइंस में दे दना दन का वीडियो आया सामनेSaharanpur Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां पति और Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Mainpuri Video: मैनपुरी में दिनदहाड़े चली गोलियां, जिम के बाहर दो युवकों ने की फायरिंगMainpuri Videoअतुल कुमार: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Baba Siddiqui: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दमNCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उन पर आज रात करीब 9 बजे के आसपास बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की थी.
Read more »
Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार; सुपारी किलिंग के एंगल पर भी जांच जारीBaba Siddique: बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार; सुपारी किलिंग के एंगल पर भी जांच जारी Mumbai Police arrested two suspects who shot Baba Siddiqui investigation start
Read more »
VIDEO: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला दृश्यVIDEO: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला दृश्य NCP Leader Baba Siddique Murder Visuals of car shot at in Mumbai Nirmal Nagar area
Read more »
