Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस को लेकर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है. छानबीन में मर्डर केस का उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कनेक्शन सामने आया है.
लखनऊ/ चंडीगढ़ः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात हत्या कर दी गई. जिसके बाद से मुंबई में हड़कंप मचा हुआ है, क्राइम ब्रांच सहित कई सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं.
मामले में पुलिस ने 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य दो अभी भी फरार हैं. मामले की छानबीन में इस मर्डर केस का उत्तर प्रदेश और हरियाणा से कनेक्शन सामने आया है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम तफ्तीश में जुटी हुई है. हालांकि, मुंबई पुलिस का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन सामने आया नहीं है, लेकिन आगे तफ्तीश की जा रही है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों गुरमेल बलजीत सिंह, और धर्मराज राजेश कश्यप को पकड़ा है. पूछताछ में सामने आया कि बलजीत सिंह मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है. उसकी है. तो वहीं धर्मराज राजेश कश्यप की उम्र 19 साल है. वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है. यह भी पढ़ेंः UP Weather: यूपी वाले कर लें इंतजाम, सनसनाती आ रही है ‘आफत’, यहां जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट मुंबई पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस से संपर्क किया है. पकड़े गए दोनों शूटरों की जानकारी की मांगी गई है. हरियाणा पुलिस की STF गुरमेल बलजीत सिंह के बारे में जानकारी जुटा रही है. जांच में पता चला है कि गुरमेल बलजीत सिंह हरियाणा के कैथल का रहने वाला है. इसके बाद हरियाणा STF की टीम उसके घर के लिये रवाना हुई. उसके बैकग्राउंड के बारे में पता लगाया जा रहा है. इसके अलावा यूपी पुलिस धर्मराज कश्यप के बारे में पता लगा रही है. साथ ही गुजरात पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि, बाबा सिद्दीकी कांग्रेस के पुराने नेता रहे हैं. वह इस साल फरवरी में कांग्रेस से अपना चार दशक पुराना नाता तोड़कर अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महज 15 दिन पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी. हालांकि ये सुरक्षा व्यवस्था उनकी जान बचाने के लिए नाकाफी साबित हुई. शनिवार रात विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर 3 हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी जिससे उनकी मौत हो गई.
Baba Siddique Murder Case Baba Siddique Murder Case Up Haryana Connection Who Killed Baba Siddique Ncp Leader Baba Siddique Haryana News Up News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मरने से पहले बाबा सिद्दीकी का आखिरी ट्वीट, जानें मौत से क्या है कनेक्शनमुंबई के बांद्रा ईस्ट में अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिद्दीकी के बेटे के कार्यालय के बाहर हुई। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वे बच नहीं सके। पुलिस ने केस में दो लोगों को हिरासत में लिया...
Read more »
Baba Siddique Shot Dead In Mumbai: बाबा सिद्दीकी पर Firing में क्या है Salman Khan कनेक्शन?Baba Siddique Shot Dead In Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सिद्दीकी के बेटे के ऑफिस के पास ही गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया. 15 दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Read more »
VIDEO: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला दृश्यVIDEO: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला दृश्य NCP Leader Baba Siddique Murder Visuals of car shot at in Mumbai Nirmal Nagar area
Read more »
Baba Siddique Murder Condolence: बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या की चौतरफा निंदा, खरगे बोले- पारदर्शी जांच होBaba Siddique Murder Condolence: बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या की चौतरफा निंदा, खरगे बोले- पारदर्शी जांच हो
Read more »
Baba Siddiqui: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला वीडियोBaba Siddiqui: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला वीडियो NCP Leader Baba Siddique Murder Visuals of car shot at in Mumbai Nirmal Nagar area
Read more »
Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की स्पॉट डेथ हुई या अस्पताल ले जाने तक जिंदा थे...Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात करीब 9.30 बजे मुंबई के खेर नगर में उनके बेटे के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी. बाद में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल में ही उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित किया.
Read more »
