मनोरंजन | बॉलीवुड: Salman Khan on Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान बुरी तरह से टूट गए हैं और काफी ज्यादा दुख में हैं.
Salman Khan on Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान बुरी तरह से टूट गए हैं और काफी ज्यादा दुख में हैं. एक्टर के परिवार की ओर से अपील की गई है कि उनसे कोई मिलने ना जाएं.एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से पुरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है.
वहीं इस पूरी घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लेने के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिसके चलते भाईजान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और एक्टर के परिवार की ओर से अपील की गई है कि उनसे कोई मिलने ना जाएं. बता दें, सलमान खान और बाबा सिद्दीकी बेहद करीबी दोस्त थे, दोनों के बीच खास बॉन्डिंग थी. बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान का होना बेहद जरूरी होता था और दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे. ऐसे में लॉरेंस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर सलमान खान पर सीधा वार किया है और एक्टर को फिर से धमकाया है.बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. वहीं, एक्टर के परिवार की ओर से करीबियों और दोस्तों से अनुरोध किया गया है कि वो एक्टर से मिलने ना जाएं. ये फैसला उनकी सिक्योरिटी की वजह से लिया गया है. सलमान को भी बिना सिक्योरिटी के बाहर ना आने की सलाह दी गई है. एक रिपोर्ट के मुताबकि, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान बुरी तरह से टूट गए हैं और काफी ज्यादा दुख में हैं. इतना ही नहीं एक्टर रात में सो भी नहीं पा रहे हैं. उन्हें बाबा सिद्दीकी के परिवार की चिंता सता रही है और वो समय-समय पर जीशान और उनके परिवार का हालचाल ले रहे हैं.बता दें, साल 1998 में 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे. इस केस में एक्टर को 5 साल की सजा हुई है, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर हैं. वहीं, बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है. ऐसे में जमानत के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से माफी मांगने को कहा था, लेकिन भाईजान ने माफी नहीं मांगी थी, जिसके बाद से बिश्नोई गैंग उनकी जान का दुश्मन बन गया है. सलमान को लगातार कई सालों से जान से मारने की धमकी मिलती रही है. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, घर में आग लगना जैसी घटनाएं हो चुकी हैं. वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई ने सलमान खान को एक बार फिर से चेतावनी भी दी है कि उनके करीब, जो भी रहेगा उसे इसका खामियाजा भुगता पड़ेगा. 'सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारीयदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
Baba Siddique Death Baba Siddique Murder Baba Siddique Murder Case Baba Siddique Murder Update Salman Khan Baba Siddiqui Salman Khan Lawrence Bishnoi Gangster Lawrence Bishnoi Salman Khan Lawrence Bishnoi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jammu Kashmir Assembly Elections: अलगाववादियों से समझौता नहीं: BJPJammu Kashmir Assembly Elections: इंजीनियर रशीद की पार्टी और जमात-ए-इस्लामी गठबंधन से उड़ी कई दलों की नींद, BJP सूत्र बोले- अलगाववादियों से समझौता नहीं
Read more »
बेटी की मां बनीं दीपिका पादुकोण, उड़ी रातों की नींद-आता है गुस्सा, बोलीं- इसका मुझे...दीपिका पादुकोण ने सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. बेटी को पाकर एक्ट्रेस खुश हैं और सारा वक्त उसका ख्याल रखने में लगा रही हैं.
Read more »
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद Bigg Boss की शूटिंग कैंसिल कर हॉस्पिटल पहुंचे Salman Khan, खुद को ऐसे संभालते आए नजरSalman Khan and Baba Siddique: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Baba Siddique के परिवार से मिलकर नहीं थमे Shilpa Shetty के आंसू, पति राज कुंद्रा चुप करवाते आए नजर, देखें वीडियोShilpa Shetty and Baba Siddique: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Maharashtra: 'बाबा सिद्दीकी की हत्या का राजनीतिकरण न करें', अजित पवार ने विपक्ष से की अपीलMaharashtra: 'बाबा सिद्दीकी की हत्या का राजनीतिकरण न करें', अजित पवार ने विपक्ष से की अपील, MMaharashtra deputy cm Ajit Pawar appeals to opposition, Don't politicise baba siddique s murder
Read more »
बाबा सिद्दीकी हत्‍या : जेल में लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया चौथा आरोपी जीशान, शूटरों को देता था डायरेक्‍शनBaba Siddique Murder Case में Mumbai Police ने चौथे आरोपी Zeeshan Akhtar की शिनाख्त की
Read more »
