Liquor Seized: बिहार के बांका में पुलिस ने बौसी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 609.
बांका: बिहार एक बार फिर शराब तस्कर पकड़े गए। बांका के बौसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। कुल 609.
12 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाईये कार्रवाई बौसी इंस्पेक्टर रतन राज और थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने रणनीतिक तरीके से जांच अभियान चलाया और जैसे ही दोनों गाड़ियां चेकिंग पॉइंट पर पहुंची, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन तस्कर भागने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए चारों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह शराब झारखंड और बंगाल की सीमा से बिहार में खपाने के इरादे से लाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान अवैध शराब बरामदइस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ विशेष टीम भी शामिल थी, जिसने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों की गाड़ियों को घेर कर काबू में लिया। बरामद दोनों स्कॉर्पियो गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बौसी पुलिस की इस सफलता से इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। इंस्पेक्टर रतन राज ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि जिले में शराब तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके।
Liquor Seized Banka Liquor Seized Banka News Bihar Wine Seized शराब जब्त बिहार में शराब जब्त बांका में शराब जब्त शराब जब्त बिहार बिहार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nalanda News: प्रकृति बरपा रही कहर, बिजली की कड़कड़ाहट से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामNalanda News: बिहार के नालंदा में बीती रात हुई तूफानी बारिश में बिजली की कड़कड़ाहट से एक महिला की अचानक मौत हो गई है, जिससे परिवार को कोहराम मचा हुआ है.
Read more »
Bihar Chunav: नीतीश नहीं तो फिर कौन… यह फॉर्मूला चल गया तो क्या CM पद की रेस से बाहर हो जाएंगे स्रमाट चौधरी...Bihar Chunav: बिहार में नीतीश कुमार के सीएम पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
Read more »
रात को फिल्मी स्टाइल में युवकों ने खोदी टनल, फिर ज्वैलरी शॉप में मारी एंट्री, 85 करोड़ का माल कर गए साफAmerica News: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में यह वारदात सामने आई. चोरों ने ज्वैलरी शॉप में सुरंग बनाकर 85 करोड़ रुपये की कीमत के गहनों पर हाथ साफ किया. सारा सामान एक बड़ी से ट्रक में लादकर वो चलते बने. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है.
Read more »
झारखंड के बोकारो में आठ माओवादियों की पुलिस मुठभेड़ में मौतझारखंड पुलिस ने झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 8 संदिग्ध माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है.
Read more »
खूंटी में गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोपJharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के तपकारा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता काजल कुमारी का शव ससुराल में फंदे से झूलता मिला.
Read more »
Heatwave in Delhi: दिल्ली में आज से शुरू होगा लू का दौर, 42 डिग्री पहुंचेगा, इन 14 राज्यों में अलर्टमध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के हिस्सों में लू चलने की संभावना है.
Read more »
