America News: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में यह वारदात सामने आई. चोरों ने ज्वैलरी शॉप में सुरंग बनाकर 85 करोड़ रुपये की कीमत के गहनों पर हाथ साफ किया. सारा सामान एक बड़ी से ट्रक में लादकर वो चलते बने. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है.
नई दिल्ली. अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चोरों की हिमाकत देख हर कोई शॉक्ड हो गया. दरअसल, एक ज्वैलरी शॉप में चोरों ने ड्रिलिंग मशीन की मदद से सुंरग बना दी. किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई और यह सेंधमार सब कुछ लूट कर चलते बने.
पुलिस अब उन्हें दबोचने के लिए अपना माथा पकड़कर बैठी है. उन्हें भी यह समझ नहीं आ रहा है कि कैसे चोरों ने इतनी आसानी से इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनके रूट का पता लगाया जा रहा है. बताया गया कि चोर 85 करोड़ रुपये की कीमत की घड़ी, पेंडेंट, सोने की चेन व अन्य सामान चुरा कर साथ ले गए. लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के अधिकारी डेविड क्यूलर के अनुसार यह चोरी रविवार रात 9.30 बजे ब्रॉडवे पर लव ज्वेल्स में हुई. उन्होंने बताया कि जांच टीम सुरक्षा कैमरे के फुटेज की समीक्षा कर रही है, जिसमें संदिग्धों को स्टोर में घुसते हुए दिखाया गया है. बताया गया कि उन्होंने अगले दरवाजे से एक बड़ा छेद ड्रिल से किया था. क्यूलर ने मंगलवार को कहा, “वो कंक्रीट में कई स्तरों में सुरंग बनाकर टारगेट स्थान तक पहुंच गए. अज्ञात संख्या में संदिग्ध उसी छेद से भाग गए और एक लेटेस्ट मॉडल शेवरले ट्रक में सवार होकर वहां से निकले. सुबह खुला रात की चोरी का राज सोमवार की सुबह स्टोर के कर्मचारियों के काम पर आने तक चोरी का पता नहीं चला. क्यूलर ने बताया कि शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ रुपये का सामान ये चोर ले उड़े. उन्होंने कहा कि यह संख्या बदल सकती है. स्थानीय टेलीविजन स्टेशन KTTV के साथ एक इंटरव्यू में मालिक ने कहा कि नुकसान 20 मिलियन डॉलर से अधिक है. वीडियो में स्टोर के अंदर से ड्रिल की आवाज़ सुनी जा सकती है. अंदर घुसने के बाद चोरों ने जाहिर तौर पर कैमरों के तार काट दिए. टीवी स्टेशन ने एक बड़ी तिजोरी में कटे हुए छेद, उलटे पड़े गहनों के डिब्बे और स्कॉच व्हिस्की की खाली बोतल दिखाई.
World News America News International News लॉस एंजिल्स ज्वेलरी चोरी Jewelry Store Robbery ज्वेलरी स्टोर डकैती Los Angeles Crime लॉस एंजिल्स अपराध High-Value Theft उच्च मूल्य की चोरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चलती बाइक से मारी थी गोली, सामने आया फिल्मी स्टाइल में मर्डर का CCTV फुटेजCCTV footage of the murder in filmy style varanasi चलती बाइक से मारी थी गोली, सामने आया फिल्मी स्टाइल में मर्डर का CCTV फुटेज राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »
बीएफआई ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बाधाओं का सामना कर रहे मुक्केबाजों को सहायता की पेशकश कीबीएफआई ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बाधाओं का सामना कर रहे मुक्केबाजों को सहायता की पेशकश की
Read more »
जहानाबाद में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में शराब लदी वैन को पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तारबिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. जहानाबाद में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक शराब लदी वैन का पीछा कर उसे पकड़ लिया. तस्कर वैन को तेजी से भगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की. जब्त शराब झारखंड निर्मित बताई जा रही है.
Read more »
Shani Gochar : सिर्फ इन 5 राशियों के लिए शुभ होगा शनि का गोचर, करियर में मिलेगी तरक्की, होगा धन लाभShani Gochar 2025 : शनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च को रात 9.
Read more »
Top 25 Headlines: Myanmar में देर रात फिर भूकंप, Kunal Kamra को अंतरिम जमानतTop 25 Headlines: Myanmar में देर रात फिर भूकंप, Kunal Kamra को अंतरिम जमानत | Earthquake Bangkok
Read more »
मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़, रात में बदमाश आए और कर गए बदमाशीIndian Consulate Melbourne Attacked: मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर तोड़फोड़ की घटना हुई, मुख्य प्रवेश द्वार पर भित्तिचित्र पाई गई. पुलिस ने 10 अप्रैल की घटना की पुष्टि की, जांच जारी है.
Read more »
