बुढ़वा मंगल के दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु बड़ा मंगल का व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बुढ़वा मंगलवार को स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bada Mangal 2024 : हर वर्ष ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार पर बुढ़वा मंगल मनाया जाता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके परम भक्त हनुमान जी का मिलन हुआ था। इस उपलक्ष्य पर ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार पर बुढ़वा मंगल मनाया जाता है। इस वर्ष पहला बुढ़वा मंगल 28 मई यानी आज है। इसी प्रकार क्रमशः 04 जून, 11 जून और 18 जून को बड़ा मंगल है। इस दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु बड़ा मंगल का व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में मंगल का आगमन होता है। अगर आप भी हनुमान जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो बुढ़वा मंगल के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इस मंगलकारी चालीसा का पाठ करें। यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व राम चालीसा दोहा आदौ राम तपोवनादि गमनं हत्वाह् मृगा काञ्चनं वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीव संभाषणं बाली निर्दलं समुद्र तरणं लङ्कापुरी दाहनम् पश्चद्रावनं कुम्भकर्णं हननं एतद्धि रामायणं चौपाई श्री रघुबीर भक्त हितकारी । सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी ॥ निशि दिन ध्यान धरै जो कोई । ता सम भक्त और नहिं होई ॥ ध्यान धरे शिवजी मन माहीं । ब्रह्मा इन्द्र पार नहिं पाहीं ॥ जय जय जय रघुनाथ कृपाला । सदा करो सन्तन प्रतिपाला ॥ दूत तुम्हार वीर हनुमाना । जासु प्रभाव तिहूँ पुर जाना ॥ तुव भुजदण्ड प्रचण्ड कृपाला । रावण मारि सुरन प्रतिपाला ॥ तुम अनाथ के नाथ गोसाईं । दीनन के हो सदा सहाई ॥ ब्रह्मादिक तव पार न पावैं । सदा ईश तुम्हरो यश गावैं ॥ चारिउ वेद भरत हैं साखी । तुम भक्तन की लज्जा राखी ॥ गुण गावत शारद मन माहीं । सुरपति ताको पार न पाहीं ॥ नाम तुम्हार लेत जो कोई । ता सम धन्य और नहिं होई ॥ राम नाम है अपरम्पारा । चारिहु वेदन जाहि पुकारा ॥ गणपति नाम तुम्हारो लीन्हों । तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हों ॥ शेष रटत नित नाम तुम्हारा । महि को भार शीश पर धारा ॥ फूल समान रहत सो भारा । पावत कोउ न तुम्हरो पारा ॥ भरत नाम तुम्हरो उर धारो । तासों कबहुँ न रण में हारो ॥ नाम शत्रुहन हृदय प्रकाशा । सुमिरत होत शत्रु कर नाशा ॥ लषन तुम्हारे आज्ञाकारी । सदा करत सन्तन रखवारी ॥ ताते रण जीते नहिं कोई । युद्ध जुरे यमहूँ किन होई ॥ महा लक्ष्मी धर अवतारा । सब विधि करत पाप को छारा ॥ सीता राम पुनीता गायो । भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो ॥ घट सों प्रकट भई सो आई । जाको देखत चन्द्र लजाई ॥ सो तुमरे नित पांव पलोटत । नवो निद्धि चरणन में लोटत ॥ सिद्धि अठारह मंगल कारी । सो तुम पर जावै बलिहारी ॥ औरहु जो अनेक प्रभुताई । सो सीतापति तुमहिं बनाई ॥ इच्छा ते कोटिन संसारा । रचत न लागत पल की बारा ॥ जो तुम्हरे चरनन चित लावै । ताको मुक्ति अवसि हो जावै ॥ सुनहु राम तुम तात हमारे । तुमहिं भरत कुल- पूज्य प्रचारे ॥ तुमहिं देव कुल देव हमारे । तुम गुरु देव प्राण के प्यारे ॥ जो कुछ हो सो तुमहीं राजा । जय जय जय प्रभु राखो लाजा ॥ रामा आत्मा पोषण हारे । जय जय जय दशरथ के प्यारे ॥ जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरूपा । निगुण ब्रह्म अखण्ड अनूपा ॥ सत्य सत्य जय सत्य- ब्रत स्वामी । सत्य सनातन अन्तर्यामी ॥ सत्य भजन तुम्हरो जो गावै । सो निश्चय चारों फल पावै ॥ सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं । तुमने भक्तहिं सब सिद्धि दीन्हीं ॥ ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरूपा । नमो नमो जय जापति भूपा ॥ धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा । नाम तुम्हार हरत संतापा ॥ सत्य शुद्ध देवन मुख गाया । बजी दुन्दुभी शंख बजाया ॥ सत्य सत्य तुम सत्य सनातन । तुमहीं हो हमरे तन मन धन ॥ याको पाठ करे जो कोई । ज्ञान प्रकट ताके उर होई ॥ आवागमन मिटै तिहि केरा । सत्य वचन माने शिव मेरा ॥ और आस मन में जो ल्यावै । तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै ॥ साग पत्र सो भोग लगावै । सो नर सकल सिद्धता पावै ॥ अन्त समय रघुबर पुर जाई । जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई ॥ श्री हरि दास कहै अरु गावै । सो वैकुण्ठ धाम को पावै ॥ दोहा सात दिवस जो नेम कर पाठ करे चित लाय । हरिदास हरिकृपा से अवसि भक्ति को पाय ॥ राम चालीसा जो पढ़े रामचरण चित लाय । जो इच्छा मन में करै सकल सिद्ध हो जाय ॥ यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bada Mangal 2024: हर वर्ष ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार पर बुढ़वा मंगल मनाया जाता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके परम भक्त हनुमान जी का मिलन हुआ था। इस उपलक्ष्य पर ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार पर बुढ़वा मंगल मनाया जाता है। इस वर्ष पहला बुढ़वा मंगल 28 मई यानी आज है। इसी प्रकार क्रमशः 04 जून, 11 जून और 18 जून को बड़ा मंगल है। इस दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु बड़ा मंगल का व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में मंगल का आगमन होता है। अगर आप भी हनुमान जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो बुढ़वा मंगल के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इस मंगलकारी चालीसा का पाठ करें। यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व राम चालीसा दोहा आदौ राम तपोवनादि गमनं हत्वाह् मृगा काञ्चनं वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीव संभाषणं बाली निर्दलं समुद्र तरणं लङ्कापुरी दाहनम् पश्चद्रावनं कुम्भकर्णं हननं एतद्धि रामायणं चौपाई श्री रघुबीर भक्त हितकारी । सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी ॥ निशि दिन ध्यान धरै जो कोई । ता सम भक्त और नहिं होई ॥ ध्यान धरे शिवजी मन माहीं । ब्रह्मा इन्द्र पार नहिं पाहीं ॥ जय जय जय रघुनाथ कृपाला । सदा करो सन्तन प्रतिपाला ॥ दूत तुम्हार वीर हनुमाना । जासु प्रभाव तिहूँ पुर जाना ॥ तुव भुजदण्ड प्रचण्ड कृपाला । रावण मारि सुरन प्रतिपाला ॥ तुम अनाथ के नाथ गोसाईं । दीनन के हो सदा सहाई ॥ ब्रह्मादिक तव पार न पावैं । सदा ईश तुम्हरो यश गावैं ॥ चारिउ वेद भरत हैं साखी । तुम भक्तन की लज्जा राखी ॥ गुण गावत शारद मन माहीं । सुरपति ताको पार न पाहीं ॥ नाम तुम्हार लेत जो कोई । ता सम धन्य और नहिं होई ॥ राम नाम है अपरम्पारा । चारिहु वेदन जाहि पुकारा ॥ गणपति नाम तुम्हारो लीन्हों । तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हों ॥ शेष रटत नित नाम तुम्हारा । महि को भार शीश पर धारा ॥ फूल समान रहत सो भारा । पावत कोउ न तुम्हरो पारा ॥ भरत नाम तुम्हरो उर धारो । तासों कबहुँ न रण में हारो ॥ नाम शत्रुहन हृदय प्रकाशा । सुमिरत होत शत्रु कर नाशा ॥ लषन तुम्हारे आज्ञाकारी । सदा करत सन्तन रखवारी ॥ ताते रण जीते नहिं कोई । युद्ध जुरे यमहूँ किन होई ॥ महा लक्ष्मी धर अवतारा । सब विधि करत पाप को छारा ॥ सीता राम पुनीता गायो । भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो ॥ घट सों प्रकट भई सो आई । जाको देखत चन्द्र लजाई ॥ सो तुमरे नित पांव पलोटत । नवो निद्धि चरणन में लोटत ॥ सिद्धि अठारह मंगल कारी । सो तुम पर जावै बलिहारी ॥ औरहु जो अनेक प्रभुताई । सो सीतापति तुमहिं बनाई ॥ इच्छा ते कोटिन संसारा । रचत न लागत पल की बारा ॥ जो तुम्हरे चरनन चित लावै । ताको मुक्ति अवसि हो जावै ॥ सुनहु राम तुम तात हमारे । तुमहिं भरत कुल- पूज्य प्रचारे ॥ तुमहिं देव कुल देव हमारे । तुम गुरु देव प्राण के प्यारे ॥ जो कुछ हो सो तुमहीं राजा । जय जय जय प्रभु राखो लाजा ॥ रामा आत्मा पोषण हारे । जय जय जय दशरथ के प्यारे ॥ जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरूपा । निगुण ब्रह्म अखण्ड अनूपा ॥ सत्य सत्य जय सत्य- ब्रत स्वामी । सत्य सनातन अन्तर्यामी ॥ सत्य भजन तुम्हरो जो गावै । सो निश्चय चारों फल पावै ॥ सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं । तुमने भक्तहिं सब सिद्धि दीन्हीं ॥ ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरूपा । नमो नमो जय जापति भूपा ॥ धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा । नाम तुम्हार हरत संतापा ॥ सत्य शुद्ध देवन मुख गाया । बजी दुन्दुभी शंख बजाया ॥ सत्य सत्य तुम सत्य सनातन । तुमहीं हो हमरे तन मन धन ॥ याको पाठ करे जो कोई । ज्ञान प्रकट ताके उर होई ॥ आवागमन मिटै तिहि केरा । सत्य वचन माने शिव मेरा ॥ और आस मन में जो ल्यावै । तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै ॥ साग पत्र सो भोग लगावै । सो नर सकल सिद्धता पावै ॥ अन्त समय रघुबर पुर जाई । जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई ॥ श्री हरि दास कहै अरु गावै । सो वैकुण्ठ धाम को पावै ॥ दोहा सात दिवस जो नेम कर पाठ करे चित लाय । हरिदास हरिकृपा से अवसि भक्ति को पाय ॥ राम चालीसा जो पढ़े रामचरण चित लाय । जो इच्छा मन में करै सकल सिद्ध हो जाय ॥ यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Jyeshta Month First Bada Mangal Bada Mangal 2024 Date Pehla Bada Mangal Bada Mangal Puja Samagri List Bada Mangal 2024 Puja Vidhi Bada Mangal 2024 Mantra Bada Mangal 2024 Significance Bada Mangal 2024 Story Bada Mangal 2024 Upay Bada Mangal 2024 Tips Bada Mangal 2024 News Bada Mangal 2024 Katha बड़ा मंगल बड़ा मंगल 2024 बड़ा मंगल पूजा विधि बड़ा मंगल उपाय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hanuman Bisa: हनुमान जी की पूजा करते समय करें इस चमत्कारी चालीसा का पाठ, खुल जाएंगे किस्मत के द्वारHanuman Bisa शास्त्रों में निहित है कि हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-भक्ति करते हैं। इस दिन भक्त हनुमान जी के कई रूपों की पूजा करते हैं। उन्हें मोतीचूर के लड्डू अर्पित करते...
Read more »
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर करें राशि अनुसार दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े कामन्याय के देवता शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल देते हैं। वहीं बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनचाहा फल मिलता...
Read more »
Tulsi Chalisa: गुरुवार को पूजा के समय करें इस चमत्कारी चालीसा का पाठ, मिलेगा मनचाहा वरगुरुवार के दिन विवाहित और अविवाहित महिलाएं भगवान विष्णु के निमित्त गुरुवार का व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है। ज्योतिष भी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत रहने से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की...
Read more »
Shri Kali Chalisa: शुक्रवार को पूजा के समय करें इस चमत्कारी चालीसा का पाठ, बन जाएंगे सारे बिगड़े कामसनातन शास्त्रों में निहित है कि मां दुर्गा के शरणागत रहने वाले साधकों के जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा से साधक को हर सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन मां काली की विशेष पूजा करने का विधान है। मां काली की पूजा तंत्र विद्या सीखने वाले साधक अधिक करते...
Read more »
Masik Krishna Janmashtami 2024: पूजा के दौरान जरूर करें इस चालीसा का पाठ, जीवन रहेगा खुशहालहर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है। इस बार ज्येष्ठ माह में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 30 मई Masik Krishna Janmashtami 2024 Date को है। इस दिन पूजा के दौरान कृष्ण चालीसा का पाठ जरूर करना...
Read more »
Bada Mangal 2024: हनुमान जी की पूजा करते समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजातबड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से साधक को मृत्यु लोक में स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख संकट काल और क्लेश दूर हो जाते हैं। इसके अलावा साधक विवेकवान और बुद्धिमान होता है। साधक को अतुल बल की प्राप्ति होती है। इससे साधक को अपने शत्रुओं पर विजयश्री प्राप्त होती...
Read more »
