महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों के साथ रेप पर पीड़ित परिवार को शक है कि आरोपी अक्षय ने कई और बच्चियों के साथ गलत हरकत की है. पुलिस को भी कुछ ऐसा ही शक है. इसलिए अब उसकी हर हरकत की जांच हो रही है.
बदलापुर में बच्चियों से हैवानियत पर बड़ा खुलासा हुआ है. जिस शख्स को बच्चियां दादा कहकर बुलाती थीं, उसने न सिर्फ इन मासूमों के साथ दरिंदगी की, बल्कि कई और बच्चियों को भी शिकार बनाया. यह खुलासा खुद पीड़िता परिवार ने किया.
उन्होंने बताया कि बच्चियां अभी भी सदमे में हैं. ठीक से बात नहीं कर रही हैं. उधर, पुलिस को भी इस बात का शक है कि इस शख्स ने कई और बच्चियों के साथ गलत हरकत की होगी. फिलहाल उसकी हर हरकत की बारीकी से जांच की जा रही है. बच्ची की परिवार ने पूछा, अगर कोई बच्चा 15 मिनट का बाथरूम ब्रेक लेता है, तो क्या टीचर को उसकी जांच नहीं करनी चाहिए? कुछ दिन पहले कुछ पेरेंट्स ने वहां के एक टीचर को इस शख्स की हरकतों के बारे में बताया था, लेकिन तब टीचर ने ध्यान नहीं दिया. सीसीटीवी कैमरे 15 दिन से काम नहीं कर रहे थे. हमें शक है कि कहीं सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है. परिवार ने उस दिन की पूरी घटना बताई. कहा-जब मेरी बेटी के साथ ये हरकत हुई, उसने स्कूल जाने से मना कर दिया. वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. हमें लगा कि शायद उसे इंफेक्शन होगा. फिर देखा कि वो टायलेट में जाने से डर रही थी. जब हमें उसकी एक दोस्त से पूरी बात पता चली, तो हम कांप उठे. आगे आने से डर रहीं लड़कियां एक अन्य शख्स ने बताया कि उनकी बेटी को काफी तेज दर्द हो रहा था. पूछने पर उसने बताया कि ‘दादा’ ने उसके साथ गलत हरकत की है. इसके बाद हमने मेडिकल टेस्ट कराया. हम यह जानकर सन्न रह गए. किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत की. हम मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लेकर गए थे, लेकिन हमें 11-12 घंटे इंतजार करवाया गया. पुलिसवालों ने बदतमीजी की. पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े रहने को कहा. पीड़िता की मां प्रेग्नेंट थी, इसके बावजूद 10 घंटे तक बाहर खड़े रहे. जब एक नेता से संपर्क किया, तब उन्होंने हमारी एफआईआर दर्ज करवाई. फिर हमें सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराने को कहा गया. अगले दिन हमें सुबह 9 बजे पहुंचने को कहा. हम 8.45 बजे वहां पहुंच गए, लेकिन वे 11 बजे आए. हमें शक है कि स्कूल में कुछ और मामले हो सकते हैं, लेकिन माता-पिता और लड़कियां आगे आने से डर रही हैं. अक्षय के साथ कोई और तो शामिल नहीं पुलिस ने आरोपी अक्षय शिंंदे को कोर्ट में पेश किया, लेकिन अब तक जो मामले सामने आए हैं, उससे पुलिस को भी लग रहा है कि अक्षय ने और बच्चियों के साथ ऐसी हरकत की होगी. पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की कस्टडी मांगी है, ताकि जान सकें कि उसने ये हरकत कैसे की. वह किस तरह बच्चियों को साथ ले जाता था. कहीं इस मामले में कोई और भी तो शामिल नहीं है.
Badlapur Sexual Assault Case Mumbai Sexual Assault Case Badlapur Sexual Assault Survivor Four-Year-Old Abused Badlapur Minor Rape Badlapur School POCSO Badlapur Protest बदलापुर सेक्सुल असॉल्ट केस बदलापुर न्यूज बदलापुर में बच्चियों से रेप बदलापुर केस पर खुलासा बदलापुर अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र में हैवानियत पर क्या बोलीं नवनीत राणा?Thane Assault Case: ठाणे के बदलापुर में यौन शोषण मामले पर बवाल मच गया है। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बच्चियों से हैवानियत..बदलापुर का वीडियो हिला देगा!Thane Assault Case: ठाणे के बदलापुर में यौन शोषण मामले पर बवाल मच गया है। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
शर्मनाक: स्कूल में 3 साल की बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी...VIDEO देख दहल जाएगा दिल!Badlapur School Case: Brutality with 2 school girls in Thane, Kolkata-like commotion in Badlapur, स्कूल में 3 साल की बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी...VIDEO देख दहल जाएगा दिल!
Read more »
'जिंदगी भर का ट्रॉमा', स्कूल में 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण, बदलापुर में हिंसक प्रदर्शनMaharashtra Badlapur minor girls school molestation Sexual Abuse Thane Protests स्कूल में दो मासूम बच्चियों के साथ कथित यौन शोषण के विरोध में महाराष्ट्र के बदलापुर में प्रदर्शन हुए.
Read more »
Badlapur Case: मानवाधिकार आयोग का सीएस-DGP को नोटिस, विस्तृत रिपोर्ट मांगी; फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाईBadlapur Case: मानवाधिकार आयोग का सीएस-DGP को नोटिस, विस्तृत रिपोर्ट मांगी; फास्टट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई NHRC notice to Maharashtra CS and DGP sought Badlapur girls sexual exploitation detailed report
Read more »
Badlapur Case: बदलापुर में प्रदर्शनों के बाद हालात सामान्य, इंटरनेट बंद, 300 लोगों के खिलाफ FIR, 40 गिरफ्तारBadlapur Case: बदलापुर में हालात सामान्य, इंटरनेट सेवाएं बंद, 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर, 40 गिरफ्तार badlapur girls sexual exploitation updates internet service suspended for a few days
Read more »
