BYD ने थाईलैंड में अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, Atto 1 लॉन्च की है, जो शहरों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प है। इसकी कीमत 12.32 लाख रुपये से शुरू होती है और यह कई आधुनिक फीचर्स से लैस है।
BYD ने अपनी सबसे छोटी कार को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी एटो 1 की, जिसे कंपनी ने बैंकॉक मोटर शो के दौरान थाईलैंड में लॉन्च किया है. वैसे तो ये कार ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद थी. कुछ मार्केट में कंपनी इसे सीगल या डॉल्फिन सर्फ के नाम से बेचती है.
और पढ़ेंये कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जिसका फोकस शहरों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक साधन ऑफर करता है. कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन- शेल वॉइट, क्वांटम ब्लैक, पॉप ग्रीन और वेलोसिटी ब्लू में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस कार की कीमतें और दूसरी खास बातें. कितनी है कीमत? कंपनी ने इस कार को थाईलैंड में लॉन्च किया है. जहां इसकी कीमत 4,29,900 बात से शुरू होती है. भारतीय रुपयों में ये कीमत लगभग 12.32 लाख रुपये हो जाती है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 4,59,900 बात है. यह भी पढ़ें: BYD Seal: 650 KM रेंज... 15 मिनट में चार्ज और 15 साल की बैटरी लाइफ, बीवाईडी ने लॉन्च की धांसू इलेक्ट्रिक कारकार चार एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है. इसमें ब्लैक और ग्रे कलर का इंटीरियर मिलता है. ग्लोबल लाइनअप में ये कार बीवाईडी डॉल्फिन से नीचे है और ब्रांड की थाईलैंड में सबसे छोटी कार है. इसकी लंबाई 3925 एमएम, चौड़ाई 1720 एमएम और ऊंचाई 1590 एमएम है. इसका व्हीलबेस 2500 एमएम का है. Advertisement फिलहाल ये कार भारत में उपलब्ध नहीं है. थाईलैंड में कंपनी ने इस कार को दो वेरिएंट- डायनैमिक और प्रीमियम में लॉन्च किया है. कार में एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएलएस और टेल लैम्प्स दिए गए हैं. साथ ही कार में स्पोर्टी रियर स्पॉयलर, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, रेन सेंसिंग वाइपर और 15-इंच के एलॉय व्हील्स हैं. यह भी पढ़ें: TESLA से कोसों आगे निकली BYD! 'मैं कॉम्पटीटर नहीं मानता...' बोल कभी हंसे थे मस्कइंटीरियर की बात करें, तो इसमें 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्ल्सटर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. ये सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ आता है. कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीट्स, रियर व्यू कैमरा और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं. BYD Atto 1 चार मीटर से छोटी इलेक्ट्रिक कार है. बैटरी, परफॉर्मेंस और रेंज बीवाईडी एटो 1 को शहरों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है. इसमें फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 74 एचपी की पावर और 135 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये कार 4.9 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं. कार में 30.08kWh की बैटरी दी गई है, जो 300 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. इसमें 6.6kW की एसी चार्जिंग और 30kW तक की फास्ट डीसी चार्जिंग मिलती है. इसके प्रीमियम वेरिएंट में 38.88kWh की बैटरी दी गई है, जो 380 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
BYD Atto 1 इलेक्ट्रिक कार थाईलैंड लॉन्च
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BYD Sealion 7 भारत मोबिलिटी 2025 में डेब्यू करेगीभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में BYD Sealion 7 का प्रदर्शन होगा। यह BYD का भारत में पेश करने वाला पाँचवाँ मॉडल होगा और इसमें कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Read more »
2025 BYD Atto 3 and Seal: नई 2025 बीवाईडी एट्टो 3 और सील भारत में लॉन्च, जानें इसमें क्या है नयाBYD India (बीवाईडी इंडिया) ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD Atto 3 (बीवाईडी एट्टो 3) और इलेक्ट्रिक सेडान BYD Seal (बीवाईडी सील) के 2025 वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इन दोनों गाड़ियों
Read more »
BYD Atto 3 vs MG ZS EV: फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के मामले में कौन बेहतरBYD Atto 3 vs MG ZS EV हम यहां पर आपको MG ZS EV और BYD Atto 3 का दोनों की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि दोनों दोनों कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUVs 2025 BYD Atto 3 vs MG ZS EV में से कौन डाइमेंशन फीचर्स ड्राइविंग रेंज और कीमत के मामले में कौन बेहतर है। आइए इनके बारे में जानते...
Read more »
1160KM रेंज... 3.6 टन वजन! BYD ने पेश की 24 कैरेट 'गोल्ड' लोगो वाली धांसू SUVBYD Yangwang U8L Gold SUV: अब BYD के लग्ज़री ब्रांड यांगवांग (Yangwang) ने अपने फ्लैगशिप एसयूवी U8L डिंग्शी एडिशन की लॉन्च डेट का ऐलान किया है.
Read more »
BYD ने लॉन्च की अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, Atto 1 की थाईलैंड में कीमत सिर्फ 12.32 लाखदुनियाभर में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी बीवाईडी ने थाईलैंड में आयोजित बैंकॉक इंटरनैशनल मोटर शो 2026 में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एटो 1 (BYD Atto 1) लॉन्च कर दी है और सिंगल चार्ज में 380 किलोमीटर तक चलने वाली इस अर्बन ईवी की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस इंडियन करंसी में 12.
Read more »
