भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में BYD Sealion 7 का प्रदर्शन होगा। यह BYD का भारत में पेश करने वाला पाँचवाँ मॉडल होगा और इसमें कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 होने जा रहा है। इस बार के ऑटो एक्सपो में कई कंपनियां हिस्सा ले रही है, जिसमें चीनी ऑटोमेकर BYD का नाम है। भारत मोबिलिटी 2025 में BYD के पवेलियन में कई गाड़ियां दिखाई देने वाली है। इनमें BYD Sealion 7 भी दिखने वाली है। कंपनी इसे पहली बार भारत में पेश करने जा रही है। यह BYD की तरफ से भारत में एंट्री मारने वाला पांचवां मॉडल होगा। भारत मोबिलिटी में इसके कीमत रेंज को भी पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि BYD Sealion 7 किन फीचर्स के साथ आती है। डिजाइन हाइलाइट्स और फीचर BYD Sealion 7 का फ्रंट फेसिया सील के समना ही है, जबकि इसके साइड प्रोफाइल में आपको कम ऊंची रूफ और बड़े पहिए दिए गए हैं। इसके पीछे की तरफ BYD का बड़ा सा लोगो दिया गया है। इसके साथ ही इसमें कनेक्टेड टेल लैम्प और रियर स्पॉइलर के साथ कूपे स्टाइल वाली रूफ दी गई है। इसमें 20-इंच के अलाय व्हील, बॉडी-कलर ORVMs और फ्लश-माउंटेड डोर हैंडल दिए गए हैं। इंटीरियर BYD Sealion 7 के केबिन आपको 15.
6-इंच रोटेटेबल टच स्क्रीन देखने के लिए मिलेगा। इसमें ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट पैनल शानदार ढंग से AC वेंट्स के साथ जोड़ा गया गै। इसमें एक 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अलावा, Sealion 7 में 4-स्पोक स्टीयरिंग कंट्रोल दिया गया है। इसमें ऑडियो फंक्शन और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम भी दिया गया है। इसका सेंटर कंसोल स्लीक लेआउट के साथ फंक्शैनेटिलिटी दी गई है। इसमें ड्राइव सिलेक्टर नॉब, सेंटर आर्मरेस्ट, कप होल्डर और ड्राइव मोड के लिए कंट्रोल भी दिया गया है। इसके साथ ही, हेड-अप डिस्प्ले , पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर डायनाडियो साउंड सिस्टम, एडजस्टेबल लम्बर सपोर्ट के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और व्हीकल-टू-लोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स BYD Sealion 7 में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 ADAS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा, नौ एयरबैग,सीट बेल्ट रिमाइंडर, हिल होल्ड कंट्रोल , ऑटोमेटिक व्हीकल होल्ड , लेन डिपार्चर वार्निंग , लेन डिपार्चर प्रिवेंशन , इमरजेंसी लेन कीपिंग असिस्ट , फ्रंट कोलिजन वार्निंग , इंटेलिजेंट क्रूज़ कंट्रोल , रियर कोलिजन वार्निंग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है। बैटरी पैक और रेंज BYD Sealion 7 में 82.5kWh और 91.3kWh बैटरी पैक देखने के लिए मिल सकता है। इसमें FWD या AWD भी देखने के लिए मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह फुल चार्ज होने के बाद 630 किमी, 600 किमी और 615 किमी तक की रेंज दे सकती है। एक्सपेक्टेड कीमत BYD Sealion 7 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 45 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारत में यह साल 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला स्कोडा एनियाक और आने वाली वोक्सवैगन ID4 जैसी इलेक्ट्रिक कार से देखने के लिए मिलेगा। यह भी पढ़ें- JSW MG कर रही Mifa 9 MPV को लाने की तैयारी, Bharat Mobility 2025 में होगी पेश, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज
BYD Sealion 7 भारत मोबिलिटी 2025 EV कार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: नौ शो में शामिल होंगेभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नौ शो आयोजित किए जाएंगे। यह शो दिल्ली एनसीआर में कई स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
Read more »
मारुति सुजुकी ला रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, मारुति ई-विटारामारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, मारुति ई-विटारा की लॉन्चिंग करने के लिए तैयार है। यह कार साल 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च की जा सकती है।
Read more »
किआ 2025 में भारत में नए मॉडल और फेसलिफ्ट लाएगीकंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कुछ गाड़ियों को पेश कर सकती है।
Read more »
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति ई विटारा का लॉन्चदोनों इलेक्ट्रिक कारें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च होंगी।
Read more »
BYD Sealion 7 आने वाली है भारत में, Creta EV को देगी कड़ी टक्करचीनी कार निर्माता BYD भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार BYD Sealion 7 को पेश करने के लिए तैयार है. यह 5 सीटों वाली एसयूवी 4.8 मीटर लंबी है और 482 किमी तक का रेंज देती है. इसमें 15.6 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड-हीटेड फ्रंट सीट, हीटेड रियर, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे.
Read more »
मारुति सुजुकी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ई-विटारा और अन्य कारों को प्रदर्शित करेगीमारुति सुजुकी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ई-विटारा और अन्य लोकप्रिय मॉडल को प्रदर्शित करने की घोषणा की है। कंपनी 'e For Me' थीम के तहत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अपना समर्पण दिखाएगी।
Read more »
