BYD ने लॉन्च की 710 Km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक कार, 9 मिनट में फुल चार्ज, चीन में कीमत 21 लाख से कम

BYD Song Ultra EV Launch Price Features News

BYD ने लॉन्च की 710 Km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक कार, 9 मिनट में फुल चार्ज, चीन में कीमत 21 लाख से कम
BYD Song Ultra EV LaunchedBYD Song Ultra EV With Second Gen Blade BatteryBYD Song Ultra EV Price Details
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

BYD Song Ultra EV: दुनिया की नंबर 1 न्यू एनर्जी वीइकल (NEV) कंपनी बीवाईडी ने चाइनीज मार्केट में अपनी नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सॉन्ग अल्ट्रा ईवी लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 20.

BYD Song Ultra EV Launch Price Features: दुनियाभर में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी बीवाईडी ने अपने डोमेस्टिक मार्केट चीन में नई मिडसाइज एसयूवी बीवाईडी सॉन्ग अल्ट्रा ईवी लॉन्च कर पॉपुलर टेस्ला मॉडल वाई के सामने एक और चुनौती पेश कर दी है। जी हां, सॉन्ग अल्ट्रा ईवी 21 लाख रुपये से कम की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस के साथ ही बेहतरीन लुक-फीचर्स, 710 किलोमीटर तक की रेंज और सबसे दिलचस्प बात कि कंपनी की हालिया लॉन्च सेकेंड जेनरेशन ब्लेड बैटरी और अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी से लैस है। किफायती दाम में इतनी सारी खूबियों के साथ यह इलेक्ट्रिक एसयूवी आने वाले समय में ग्लोबल ईवी मार्केट में हंगामा मचा सकती है।प्राइस और कलर ऑप्शन अब आपको एक-एक करके बीवाईडी सॉन्ग अल्ट्रा ईवी के बारे में विस्तार से बताते हैं। पहले तो यह जान लें कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मैटर ग्रे, आइस ब्लू, पर्ल वाइट और ऑब्सीडियन ब्लैक जैसे 4 आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कीमतों की बात करें तो इसके लीडिंग रियर व्हील ड्राइव 605 km वेरिएंट की कीमत 20.

72 लाख रुपये, ट्रांसेंड रियर व्हील ड्राइव 605 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट की कीमत 21.81 लाख रुपये, ट्रांसेंड रियर व्हील ड्राइव 710 किलोमीटर वेरिएंट की कीमत 23.18 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट एक्सेलेंस रियर व्हील ड्राइव 710 km की कीमत 24.54 लाख रुपये है। हमने यहां आपकी सुविधा के लिए चीन युआन एक्स शोरूम प्राइस को इंडियन करंसी में करके बताया है। लुक और डिजाइन बीवाईडी सॉन्ग अल्ट्रा ईवी के लुक और फीचर्स के बारे में बताएं तो यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 4850 एमएम लंबी है और इसमें 2840 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। बीवाईडी की इस नई ईवी में 730 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक मिलता है। बाद बाकी इसमें क्लोज्ड ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप्स, टॉप माउंटेड एलईडी डीआरएल, आकर्षक बोनट डिजाइन, स्क्वॉयर व्हील आर्च, फ्लैट डोर हैंडल, 19 इंच के लो ड्रैग व्हील, स्लॉरिंग रूफलाइन और ब्लैक्ड आउट पिलर्स के साथ ही कनेक्टिंग टेललैंप्स जैसी बाहरी खूबियां मिलती हैं। 26 इंच के हेड्स-अप डिस्प्ले समेत काफी सारे मॉडर्न फीचर्स बीवाईडी सॉन्ग अल्ट्रा ईवी में प्रीमियम इंटीरियर, 15.6 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 26 इंच का हेड्स-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10 पॉइंट मसाज और पावर्ड ड्राइवर सीट, 3डी एंबिएंट लाइटिंग, बेड मोड, बंपर केबिन स्पेस और लेगरूम, कंपनी का खास DiSus-C इंटेलिजेंट डैंपिंग सिस्टम, 7 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा के साथ ही 27 सेंसर और LiDAR बेस्ड अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसी खूबियां भी मिलती हैं।पावर, रेंज और परफॉर्मेंस के साथ फास्ट चार्जिंग अब आपको बीवाईडी की नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सॉन्ग अल्ट्रा ईवी की बैटरी और रेंज के बारे में बताएं तो इसमें 68.4 kWh और 82.7 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं, जिनकी सिंगल चार्ज रेंज 620 किलोमीटर से लेकर 710 किलोमीटर तक है। इस एसयूवी में लगा इलेक्ट्रिक मोटर 326 पीएस से लेकर 367 पीएस तक की पावर और 305 न्यूटन मीटर तक का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इल इलेक्ट्रिक एसयूवी की टॉप स्पीड 210 kmph है। बीवाईडी सॉन्ग अल्ट्रा ईवी को महज 5 मिनट में 10 से 70 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और 9 मिनट में यह 97 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

BYD Song Ultra EV Launched BYD Song Ultra EV With Second Gen Blade Battery BYD Song Ultra EV Price Details BYD Song Ultra EV Look Features BYD Song Ultra EV Power And Performance New Electric Car Launched By BYD बीवाईडी की नई कार लॉन्च बीवाईडी सॉन्ग अल्ट्रा ईवी की कीमत और खासियत बीवाईडी की सेकेंड जेन ब्लेड बैटरी और अल्ट्रा फास्

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Haryana IAS Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईएएस और 42 HCS अधिकारियों का ट्रांसफरHaryana IAS Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईएएस और 42 HCS अधिकारियों का ट्रांसफरHaryana IAS Transfer News: हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्काल प्रभाव से 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इनमें हरियाणा सरकार के गृह-प्रथम और गृह-द्वितीय विभाग की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त और विकास निगम की प्रबंध निदेशक गीता भारती को हिसार मंडल का आयुक्त बनाया गया...
Read more »

BYD ने लॉन्च की अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, Atto 1 की थाईलैंड में कीमत सिर्फ 12.32 लाखBYD ने लॉन्च की अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, Atto 1 की थाईलैंड में कीमत सिर्फ 12.32 लाखदुनियाभर में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी बीवाईडी ने थाईलैंड में आयोजित बैंकॉक इंटरनैशनल मोटर शो 2026 में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एटो 1 (BYD Atto 1) लॉन्च कर दी है और सिंगल चार्ज में 380 किलोमीटर तक चलने वाली इस अर्बन ईवी की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस इंडियन करंसी में 12.
Read more »

दीपावली पर हुई पिटाई का दोस्त ने लिया बदला, यूपी में टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्यादीपावली पर हुई पिटाई का दोस्त ने लिया बदला, यूपी में टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्यालखनऊ में 21 वर्षीय टाइल्स कारीगर रितेश की गला रेतकर हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है।
Read more »

बॉयफ्रेंड ने की बालों की तारीफ तो सनकी प्रेमिका ने सहेलियों के साथ मिलकर काट डाले छात्रा के बाल, बनाया वीडियोबॉयफ्रेंड ने की बालों की तारीफ तो सनकी प्रेमिका ने सहेलियों के साथ मिलकर काट डाले छात्रा के बाल, बनाया वीडियोप्रेमी द्वारा दूसरी लड़की के बालों की तारीफ करने से ईर्ष्या में आकर, 21 वर्षीय प्रेमिका ने अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर मुंबई में एक कॉलेज छात्रा के बाल काट दिए।
Read more »

BYD Atto 1 लॉन्च: थाईलैंड में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारBYD Atto 1 लॉन्च: थाईलैंड में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारBYD ने थाईलैंड में अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, Atto 1 लॉन्च की है, जो शहरों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प है। इसकी कीमत 12.32 लाख रुपये से शुरू होती है और यह कई आधुनिक फीचर्स से लैस है।
Read more »

9 मिनट में चार्ज, 710Km रेंज, लॉन्च हुई BYD की धांसू SUV9 मिनट में चार्ज, 710Km रेंज, लॉन्च हुई BYD की धांसू SUVBYD ने अपनी नई SUV लॉन्च कर दी है, जो अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी की नई कार सिर्फ 9 मिनट में 97 परसेंट तक चार्ज हो जाती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:31:31