बीएसएनएल दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में 5जी सर्विस शुरू करने की तैयारी में है। यह नेटवर्क स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा। कंपनी ने जरूरी उपकरण और तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए हैं। बीएसएनएल का यह कदम निजी कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है, क्योंकि यह सरकारी कंपनी हाई-स्पीड 5जी अनुभव प्रदान करेगी। सरकार आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत घरेलू तकनीक को...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ, Jio, Airtel और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को हाई स्पीड 5G नेटवर्क दे रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ, BSNL भी जल्द ही अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लंबे इंतजार के बाद, BSNL आखिरकार दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL का 5G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा, जो इसे प्राइवेट कंपनियों से काफी अलग बनाएगा। आइए इसके बारे में और डिटेल में जानते हैं.
.. दिल्ली और मुंबई से होगी 5G सर्विस की शुरुआत हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL ने अपनी 5G सर्विस के लिए सभी जरूरी इक्विपमेंट और टेक्निकल टेस्टिंग प्रोसेस को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस के एक अधिकारी ने भी हाल ही में बताया था कि सभी सिस्टम उम्मीद के मुताबिक काम कर रहे हैं। इसलिए, कंपनी दिसंबर 2025 तक दोनों मेट्रो शहरों में अपना 5G नेटवर्क लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लॉन्च के साथ, BSNL पहली बार अपने कस्टमर्स को हाई स्पीड 5G एक्सपीरियंस देगा। यह उन लाखों यूजर्स के लिए बड़ी खबर है जो लंबे समय से प्राइवेट ऑपरेटर्स पर निर्भर रहने के बजाय सरकारी कंपनी से जुड़े हुए हैं। हालांकि Jio और Airtel पहले से ही पूरे देश में हाई-स्पीड 5G सर्विस दे रहे हैं, लेकिन BSNL का यह कदम अब इन प्राइवेट कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है। क्यों हुई BSNL 5G के लॉन्च में देरी? बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि BSNL ने दूसरी प्राइवेट कंपनियों की तरह अपना 5G नेटवर्क बहुत पहले लॉन्च क्यों नहीं किया और इसमें इतना समय क्यों लग रहा है। दरअसल इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार 'आत्मनिर्भर भारत' पहल को फॉलो कर रही है। विदेशी कंपनियों की टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहने के बजाय, सरकार अपनी घरेलू 4G और 5G टेक्नोलॉजी डेवलप कर रही है। इसके लिए, सरकार ने TCS, Tejas Networks और C-DoT के साथ ₹25,000 करोड़ से ज्यादा की डील साइन की है। इस प्रोजेक्ट के तहत, देश भर में एक लाख 4G टावर लगाए जा रहे हैं, जिन्हें बाद में 5G में अपग्रेड किया जाएगा। अब तक, BSNL ने 95,000 से ज्यादा 4G टावर लगा लिए हैं और इन्हें आने वाले महीनों में 5G नेटवर्क में बदल दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन शहरों में दिसंबर तक शुरू होगी 5G सर्विस!
5G Service In India BSNL 5G December 2025 Delhi Mumbai 5G Indigenous 5G Technology Airtel Jio BSNL Competition Atmanirbhar Bharat 5G BSNL 4G To 5G Upgrade 5G Telecom Sector BSNL 5G Network
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Official Apology: కస్టమర్లను బహిరంగ క్షమాపణలు చెప్పిన జియో, BSNL..అంత పెద్ద తప్పు ఏం జరిగిందంటే?Official Apology Statement Trend: ఫేస్బుక్, ఇన్స్టాగ్రామ్, ఎక్స్ (ట్విట్టర్) వంటి సోషల్ మీడియా ప్లాట్ఫామ్లలో ప్రస్తుతం కొత్త ట్రెండ్ వచ్చింది. సారీ నాట్సారీ Officialapology ట్రెండ్స్ను ఇప్పుడు ప్రధానమైన కంపెనీలు అన్నీ ఫాలో అవుతున్నాయి.
Read more »
Jio ने BSNL के साथ मिलकर की ऐसी प्लानिंग, Airtel और Vi भी चौंक जाएंगे, दूर-दराज के इलाकों में आएगा नेटवर्कJio ने BSNL के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाई है, जो Airtel और Vi को चिंता में डाल सकती है। जियो ने दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क पहुंचाने के लिए BSNL से हाथ मिलाया है।
Read more »
BSNL का गजब ऑफर सिर्फ 15 नवंबर तक, 1 रुपये में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भीटेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने की खबरों के बीच, BSNL नए ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लाया है। मात्र 1 रुपये में पूरे महीने के लिए मुफ्त कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और SMS का लाभ उठाया जा सकता है। यह ऑफर 15 नवंबर तक ही सीमित है, जिसमें प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। यह सुविधा केवल नए BSNL यूजर्स के लिए उपलब्ध...
Read more »
फूलने लगी Airtel और Vi की सासें! Jio ने अब इस कंपनी से मिलाया हाथ, लॉन्च कर दिया सस्ता Recharge PlanJio BSNL Partnership: देश के टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है! रिलायंस Jio और सरकारी कंपनी BSNL ने हाथ मिलाकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है.
Read more »
BSNL का सरप्राइज़, सबसे कीमत पर लाया नया ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 2500GB डेटा, लाइव TV चैनल, OTT और बहुत कुछ...BSNL ने 25 साल पूरे किए हैं. कंपनी ने इस मौके पर नया Silver Jubilee FTTH Broadband प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 2500GB डेटा मिलेगा, Hotstar और SonyLIV जैसे फ्री OTT सब्सक्रिप्शन का फायदा भी दिया जाएगा. जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी.
Read more »
सिर्फ 10,499 में Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन, 50MP कैमरा भीVivo T4x 5G एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो बैंक ऑफर के बाद 10,499 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 6500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग है। फोन में 6.
Read more »
