प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BSNL 4G stack का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 92600 4जी प्रौद्योगिकी साइटों सहित 97500 से अधिक मोबाइल 4जी टावरों का उद्घाटन किया। इस लॉन्च से दूरदराज के 26700 से ज़्यादा गांवों को कनेक्शन मिलेगा। ये टावर सौर ऊर्जा से चलेंगे। ऐसे में ये टावर कौन सी कंपनियां बनाएंगी चलिए जानते...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत संचार निगम के 'स्वदेशी' 4जी स्टैक का उद्घाटन किया है। यह दिन BSNL की रजत जयंती का दिन है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दूरसंचार सेवा प्रदाता के 92,600 4जी प्रौद्योगिकी साइटों सहित 97,500 से अधिक मोबाइल 4जी टावरों का भी उद्घाटन किया। इस लॉन्च से दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में स्थित 26,700 से ज़्यादा असंबद्ध गाँवों को कनेक्शन मिलेगा, जिनमें ओडिशा के 2,472 गांव शामिल हैं। ये टावर सौर ऊर्जा से चलेंगे, जिससे ये भारत में हरित दूरसंचार साइटों का सबसे बड़ा समूह बन गए हैं तथा टिकाऊ बुनियादी ढांचे की दिशा में एक कदम आगे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा, मोदी ने डिजिटल भारत निधि के माध्यम से भारत के 100 प्रतिशत 4जी संतृप्ति नेटवर्क का भी अनावरण किया, जिसके तहत 29,000 से 30,000 गांवों को मिशन-मोड परियोजना के तहत जोड़ा गया है। कौन सी कंपनियां करेंगी BSNL टावर का काम टावर पर रेडियो एक्सेस नेटवर्क तेजस नेटवर्क विकसित करेगा। इसके अलावा कोर नेटवर्क सी-डॉट विकसित करेगा। वहीं सिस्टम का एकीकरण टाटा की दिग्गज IT कंपनी TCS करेगी। तेजस नेटवर्क शेयर प्राइस एनएसई पर तेजस नेटवर्क शेयर अभी ₹588.
85 पर है। इसके शेयर में एक सप्ताह में 28.42% की गिरावट दिखी है। एक महीने में यह 27.24% की गिरावट देखने को मिली। वहीं 6 महीने में यह 41.59% गिरा है। एक साल में यह 63.93% गिरा है। तीन साल में इसमें 26.87% की गिरावट देखने को मिली है। TCS शेयर प्राइस टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड का 2004 में अपने IPO के बाद से TCS के शेयरों में 29 गुना वृद्धि हुई है। 5 साल में, इस शेयर ने 19.68% का रिटर्न दिया है। 10 साल में, इस शेयर ने 124.7% का रिटर्न दिया है। वहीं अभी यह गिरावट के दौर से गुजर रहा है। इसका शेयर अभी 2,905.40 रुपये पर है। 1 साल में यह 32 फीसदी से ज्यादा गिरा है। शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।
Narendra Modi BSNL Inauguration 4G Technology Sites Mobile 4G Towers India Digital Bharat Nidhi Tejas Networks Share Price TCS Share Performance Solar Powered Telecom Sites Rural Connectivity Initiative Indigenous 4G Stack
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी कल करेंगे BSNL 4G का शुभारंभ, 98 हजार साइटों से शुरू होगा स्वदेशी 4G नेटवर्कBSNL के 25 साल पूरे होने पर शनिवार को देश में कंपनी की 4जी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।
Read more »
Rajasthan|राजस्थान में BSNL को हुआ 110 करोड़ से ज्यादा फायदाRajasthan News: राजस्थान BSNL परिमंडल ने दो तिमाहियों-Q3 में ₹49.18 करोड़ और Q4 में ₹60.87 करोड़ का कुल ₹110.05 करोड़ का लाभ अर्जित किया है.
Read more »
ओडिशा के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 60,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यासPM Modi Odisha Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा का दौरा करेंगे और 60000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दूरसंचार रेलवे उच्च शिक्षा स्वास्थ्य सेवा कौशल विकास ग्रामीण आवास आदि क्षेत्रों में परियोजनाएं शुरू होंगी। पीएम मोदी 97500 से अधिक मोबाइल 4जी टावरों का उद्घाटन करेंगे। रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और...
Read more »
'हर गरीब तक सुविधा पहुंचाना लक्ष्य', ओडिशा में 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर बोले पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओड़िशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हर गरीब तक सुविधा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है. ये सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध है. इस मौके पर पीएम मोदी ने BSNL के 97,500 से अधिक 4G टॉवर का उद्घाटन किया.
Read more »
देशवासियों को तोहफा, PM मोदी ने किया स्वदेशी 4जी नेटवर्क का आगाज, 97500 साइट्स पर फैसिलिटीBSNL की 25वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री ने 97,500 से ज्यादा मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया.4G रोलआउट से BSNL के 9 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा
Read more »
PM Modi Launches BSNL’s Indigenous 4G Network, Calls It Step Toward Telecom Self-ReliancePrime Minister Narendra Modi on Saturday launched BSNL’s indigenous 4G network, giving India a spot among the top five nations capable of developing and deploying homegrown telecom technology.
Read more »
