BLACK+DECKER Supreme TV Review: घर पर मिलेगा थिएटर वाला मजा, खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Black And Decker Supreme Series 55 Inch TV Review News

BLACK+DECKER Supreme TV Review: घर पर मिलेगा थिएटर वाला मजा, खरीदने से पहले जान लें ये बातें
Black And Decker 55 Inch TVBlack And Decker Smart TV IndiaBlack And Decker 4K QLED TV
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 178 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 63%

BLACK+DECKER Supreme TV Review: भारतीय स्मार्टफोन बाजार के बाद स्मार्ट टीवी का मार्केट ही ऐसा है, जिसमें बहुत से सारे ब्रांड्स का विकल्प मिलता है. कंपनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही सेगमेंट के कंज्यूमर्स को टार्गेट कर रही है. ऐसा ही एक ब्रांड BLACK+DECKER है, जिसने अपनी सुप्रीम सीरीज हाल में लॉन्च की है.

बड़ी स्क्रीन वाला एक स्मार्ट टीवी खरीदना है, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन है. ज्यादातर लोगों का फोकस लेगेसी ब्रांड्स पर होता है, लेकिन उनकी कीमत ज्यादा होती है. ऐसे में आप कम बजट वाले कुछ ब्रांड्स को ट्राई कर सकते हैं.

BLACK+DECKER ऐसा ही एक ब्रांड है, जो कम बजट में प्रीमियम टीवी ऑफर कर रहा है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंये कंपनी Indkal की हिस्सा है, जो भारत में Acer ब्रांड के टीवी और होम अप्लयांस बेचता है. BLACK+DECKER की सुप्रीम सीरीज हाल में लॉन्च हुई है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. हम पिछले कुछ वक्त से इस टीवी को इस्तेमाल कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या आप इस ब्रांड के टीवी खरीद सकते हैं.डिजाइन वैसे तो टीवी के डिजाइन में बहुत कुछ बात करने लायक होता नहीं है. हम ब्रांड का 55-inch स्क्रीन साइज वाला मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें आपको मामूली से बेजल्स मिलते हैं. स्मार्ट टीवी के साथ बॉक्स में ही आपको टेबल स्टैंड, रिमोट और जरूरी केबल्स मिलते हैं. हालांकि, वॉल माउंट के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे. कैसी है परफॉर्मेंस?BLACK+DECKER की सुप्रीम सीरीज में QLED 4K Ultra HD पैनल मिलता है. ये स्क्रीन 1 अरब से ज्यादा रंग, HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आती है. ये टीवी आपको कम बजट में हाई-क्वालिटी वाला एक्सपीरियंस देगा. स्क्रीन काफी ब्राइट और कलर एक्यूरेट दिखते हैं. Advertisement इसमें AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो लो क्वालिटी वाले कंटेंट को एन्हांस कर देते हैं. इस टीवी पर आप सिर्फ रेगुलर कंटेंट ही नहीं बल्किं गेमिंग का भी मजा ले सकते हैं. इसमें 80W तक का बॉक्स स्पीकर सिस्टम मिलता है, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ के आता है. यह भी पढ़ें: Acer V Pro 50 review: बजट रेंज में मिलेगा प्रीमियम Smart TV का मजा, इन लोगों के लिए है बेस्टयानी इस टीवी के साथ आपको किसी साउंडबार की जरूरत नहीं पड़ेगी. रियल लाइफ में भी ये टीवी काफी लाउड है, जो इसे ना सिर्फ बेडरूम बल्कि हाल के लिए भी एक बेहतर विकल्प बनाता है. ये टीवी Google TV पर काम करता है. यानी आपको इसमें मार्केट में मौजूद दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले नया एंड्रॉयड सिस्टम मिलता है. इस पर आप Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे ओटीपी प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस कर सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए आपको सभी जरूरी पोर्ट्स मिलते हैं. इसमें HDMI 2.1 , USB पोर्ट्स, डुअल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.2 जैसे फीचर्स मिलते हैं. कैसा है एक्सपीरियंस? कुल मिलाकर अगर आप कम बजट में एक प्रीमियम लुक एंड फील वाला टीवी चाहते हैं, तो BLACK+DECKER की सुप्रीम सीरीज एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें डिस्प्ले से लेकर साउंड क्वालिटी तक बेहतरीन है, जो इसे एक परफेक्ट टीवी बना सकती है. Advertisement यह भी पढ़ें: Acer Super ZX 5G Review: बजट सेगमेंट का वैल्यू फॉर मनी फोन, क्या ब्रांड पर भरोसा कर सकते हैं?ये टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है, तो इसमें अच्छी स्पीड मिलती है. हालांकि, शुरुआत में ज्यादातर स्मार्ट टीवी की स्पीड अच्छी होती है. इनके स्लो होने की दिक्कत कुछ साल गुजर जाने के बाद आती है. ये टीवी 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आता है. बॉटम लाइन अगर आप कम बजट में एक बेहतर कलर और कंट्रास्ट वाला टीवी चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं. इसमें दमदार साउंड सिस्टम मिलता है जो इसे सेगमेंट में मजबूत प्लेयर बनाता है. रिमोट में आपको वॉयस कंट्रोल, हॉट की और दूसरे जरूरी कंट्रोल मिल जाते हैं. हालांकि, BLACK+DECKER के साथ एक बड़ी चुनौती इसकी ब्रांड वैल्यू है. चूंकि इसे अभी ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, तो रिसेल के वक्त आपको दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में इसके पार्ट्स और सर्विस की भी चुनौती हो सकती है. इसलिए आपको टीवी खरीदने से पहले अपने एरिया में Indlkal के सर्विस नेटवर्क का पता कर लेना चाहिए. 55-inch वाले मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है. कुल मिलाकर अगर आपका कम बजट में फिल्म-गेमिंग और बड़े स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी चाहते हैं, जो देखने में प्रीमियम हो, तो BLACK+DECKER सुप्रीम सीरीज को खरीद सकते हैं. Advertisement आज तक रेटिंग- 8.5/10---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Black And Decker 55 Inch TV Black And Decker Smart TV India Black And Decker 4K QLED TV Black And Decker TV Features Black And Decker Supreme Series TV Price In India 55 Inch Smart TV Under ₹60 000 Best 55 Inch 4K TV 2025 Google TV In India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Haq Review: यामी गौतम धर के खाते में एक और बेहतरीन फिल्मHaq Review: यामी गौतम धर के खाते में एक और बेहतरीन फिल्मHaq Review: 'हक' सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. यह मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है. यामी गौतम धर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 60 से लेकर 80 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और शाह बानो के अपने अधिकारों के संघर्ष को खूबसूरती से दर्शाती है.
Read more »

HAQ Review: यामी गौतम ने लड़ी 'हक' की लड़ाई, इमोशनल फिल्म ने जीता दिलHAQ Review: यामी गौतम ने लड़ी 'हक' की लड़ाई, इमोशनल फिल्म ने जीता दिलइमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'हक' में ऐसे कई पल हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर करते हैं. महिलाओं के अधिकारों के बारे में, उनकी जिंदगी के बारे में और उनकी पहचान के बारे में. कैसी है ये फिल्म जानिए हमारे रिव्यू में.
Read more »

Supreme Court: ৭০০ টাকায় চিপস, ১০০ টাকায় জল বেচতে লজ্জা করে না! আপনারা তো ডুববেন..., বেনজির সুপ্রিম তোপে মাল্টিপ্লেক্স...Supreme Court: ৭০০ টাকায় চিপস, ১০০ টাকায় জল বেচতে লজ্জা করে না! আপনারা তো ডুববেন..., বেনজির সুপ্রিম তোপে মাল্টিপ্লেক্স...Water bottle for Rs 100, coffee for Rs 700: Supreme Court raps cinemas
Read more »

बुक रिव्यू- जीवन बदलना है तो पहले अपना एटीट्यूड बदलिए: अपनी ताकत को पहचानिए, जब लगे कि थक गए तो खुद को थोड़ा...बुक रिव्यू- जीवन बदलना है तो पहले अपना एटीट्यूड बदलिए: अपनी ताकत को पहचानिए, जब लगे कि थक गए तो खुद को थोड़ा...Attitude by Adam Ashton & Adam Jones Book Review - What is the book about.
Read more »

Tariff Row: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती है मुश्किलें, टैरिफ केस में सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई होगी शुरूTariff Row: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती है मुश्किलें, टैरिफ केस में सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई होगी शुरूTariff Row: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती है मुश्किलें, टैरिफ केस में सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई शुरू Donald Trump Supreme Court Tariff Case hearing
Read more »

Jatadhara Movie Review: सुपरनैचुरल और माइथोलॉजी का शानदार मेल है सुधीर बाबू-सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मJatadhara Movie Review: सुपरनैचुरल और माइथोलॉजी का शानदार मेल है सुधीर बाबू-सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मJatadhara Movie Review: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू स्टारर फिल्म 'जटाधारा' 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले जान लीजिए कैसी है फिल्म? 'जटाधारा' विज्ञान, आस्था और प्राचीन रहस्यों का बेहतरीन मेल दिखाती है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग और खास बनाता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:08:16