BJP नेता बोले- कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले मदरसे बैन हों, महबूबा विरोध जताएं तो उन्हें गिरफ्तार कर लो
BJP नेता बोले- कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले मदरसे बैन हों, महबूबा विरोध जताएं तो उन्हें गिरफ्तार कर लो जनसत्ता ऑनलाइन March 7, 2019 11:17 AM बीजेपी नेता कवीन्द्र गुप्ता और महबूबा मुफ़्ती फोटो सोर्स- जनसत्ता/ANI जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और वरिष्ठ बीजेपी नेता कवीन्द्र गुप्ता ने घाटी के मदरसों और महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। उन्होंने संदिग्ध संगठन ‘जमात-ए-इस्लामी’ पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती ‘जमात-ए-इस्लामी’ का समर्थन करती हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बता दें कि महबूबा ने ‘जमात-ए-इस्लामी’ संगठन पर प्रतिबंध लगाने का खुलकर विरोध किया है। साथ ही, उन्होंने इस संगठन के गिरफ्तार नेताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की है। पुलवामा हमले के बाद हुई थी कार्रवाई : 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने घाटी में अलगाववादी नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में बीजेपी नेता कवीन्द्र गुप्ता ने महबूबा पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘बांग्लादेश, अफगानिस्तान और अन्य देशों ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल मदरसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में अगर कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के प्रयास किए जाते हैं तो ऐसे मदरसे यहां भी प्रतिबंधित होने चाहिए। यदि महबूबा जी ‘जमात-ए-इस्लामी’ का समर्थन करती हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’ 300 कार्यकर्ता अब तक गिरफ्तार : बता दें कि जमात-ए-इस्लामी संगठन पर प्रतिबंध लगने के विरोध में महबूबा ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक रैली की अगुवाई की थी। उस दौरान हजारों पीडीपी कार्यकर्ताओं ने ‘जमात-ए-इस्लामी’ पर प्रतिबंध हटाने की मांग की। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आतंकी संगठनों से करीबी संबंध होने के शक पर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया था। घाटी में बीते एक सप्ताह के दौरान करीब 300 ‘जमात-ए-इस्लामी’ कार्यकर्ता पकड़े जा चुके हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
BJP नेता बोले- कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले मदरसे बैन हों, महबूबा विरोध जताएं तो उन्हें गिरफ्तार कर लो जनसत्ता ऑनलाइन March 7, 2019 11:17 AM बीजेपी नेता कवीन्द्र गुप्ता और महबूबा मुफ़्ती फोटो सोर्स- जनसत्ता/ANI जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और वरिष्ठ बीजेपी नेता कवीन्द्र गुप्ता ने घाटी के मदरसों और महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। उन्होंने संदिग्ध संगठन ‘जमात-ए-इस्लामी’ पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती ‘जमात-ए-इस्लामी’ का समर्थन करती हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बता दें कि महबूबा ने ‘जमात-ए-इस्लामी’ संगठन पर प्रतिबंध लगाने का खुलकर विरोध किया है। साथ ही, उन्होंने इस संगठन के गिरफ्तार नेताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की है। पुलवामा हमले के बाद हुई थी कार्रवाई : 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने घाटी में अलगाववादी नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में बीजेपी नेता कवीन्द्र गुप्ता ने महबूबा पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘बांग्लादेश, अफगानिस्तान और अन्य देशों ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल मदरसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में अगर कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के प्रयास किए जाते हैं तो ऐसे मदरसे यहां भी प्रतिबंधित होने चाहिए। यदि महबूबा जी ‘जमात-ए-इस्लामी’ का समर्थन करती हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’ 300 कार्यकर्ता अब तक गिरफ्तार : बता दें कि जमात-ए-इस्लामी संगठन पर प्रतिबंध लगने के विरोध में महबूबा ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक रैली की अगुवाई की थी। उस दौरान हजारों पीडीपी कार्यकर्ताओं ने ‘जमात-ए-इस्लामी’ पर प्रतिबंध हटाने की मांग की। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आतंकी संगठनों से करीबी संबंध होने के शक पर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया था। घाटी में बीते एक सप्ताह के दौरान करीब 300 ‘जमात-ए-इस्लामी’ कार्यकर्ता पकड़े जा चुके हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महबूबा मुफ्ती ने सरहद के संघर्ष को बताया ड्रामा, कहा- कश्मीरी भुगत रहे हैंमहबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को ड्रामा करार दिया है. उन्होंने कहा है कि इस सबका खामियाजा कश्मीर की जनता को भुगतना पड़ता है.
Read more »
जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध केंद्र की प्रतिशोध की कार्रवाई: महबूबा मुफ्तीमहबूबा मुप्ती ने कहा, ‘आप एक विचारधारा को कैद नहीं कर सकते हैं. हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और एक प्रजातंत्र में विचारों की लड़ाई होती है.
Read more »
जमात-ए-इस्लामी पर बैन से भड़कीं महबूबा- गरीबों के मददगारों पर रोक क्यों?पीडीपी की अध्यक्ष ने कहा कि देश में लोगों की पीट-पीट कर हत्या करने की घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि कश्मीर में ‘गरीबों की मदद करने वाले एक सामाजिक संगठन’ को प्रतिबंधित किया जाता है।
Read more »
जमात-ए-इस्लामी पर बैन लगाने के होंगे गंभीर परिणाम: महबूबा मुफ्ती– News18 हिंदीपीडीपी अध्यक्ष ने कहा देश में लिंचिंग की घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन कश्मीर में गरीबों की मदद करने में शामिल एक सामाजिक संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
Read more »
बालाकोट हमलों पर सवाल उठाने वालों को देशद्रोही कहा जाना चौंकाने वाला : महबूबापाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में 26 फरवरी को भारत ने हवाई हमले कर जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर को ध्वस्त कर दिया था.
Read more »
'जय हिंद' वाले फरमान पर महबूबा को ऐतराज, कहा- अब आकाश में दिखने लगी देशभक्तिएयर इंडिया के जय हिंद बोलने के फरमान पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि आम चुनाव नजदीक है इसलिए देशभक्ति का जोश अब आसमान में भी दिखने लगा है.
Read more »
महबूबा मुफ्ती का ट्वीट, 'सरकार ने देशभक्ति के जोश में आसमान को भी नहीं बख्शा'- Amarujalaजम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एयर इंडिया के उस आदेश पर मंगलवार को ट्विटर पर सरकार पर निशाना साधा, जिसमें एयर
Read more »
महबूबा बोलीं- देशभक्ति के जोश ने आसमान को भी नहीं छोड़ा..एयर इंडिया ने एक निर्देश जारी किया कि केबिन क्रू कोई भी अनाउंसमेंट करने के बाद जय हिंद बोलेगा। इसके बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तंज कसते हुए कहा कि देशभक्ति के जोश ने आकाश को भी नहीं छोड़ा।
Read more »
पानी में गिर जाए फोन तो फौरन करें ये 7 काम नहीं तो होगा भारी नुकसान-smartphone fall in water then follow these steps– News18 Hindiमोबाइल आज के समय में हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. हम जहां कहीं भी रहते हैं, हमारे साथ मोबाइल का रहना जरूरी होता है. यूं कहें तो, आज के दौर में मोबाइल फोन किसी ऑक्सीजन से कम नहीं है, लेकिन हमेशा अपने साथ मोबाइल फोन रखने के कारण कई बार लापरवाही के चलते हमारा फोन पानी से भीग जाता है, या फिर कभी कभी पानी में गिर जाता है. ऐसे में अगर आपका फोन पानी में गिर जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका मोबाइल भीग जाये तो आपको तत्काल क्या करना चाहिए...
Read more »
बहन को तलाक दिया तो सऊदी अरब जाकर कर डाला बहनोई का कत्ल, एयरपोर्ट से गिरफ्तारसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पुलिस ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अपने उस पूर्व बहनोई की हत्या करने के वास्ते एक यात्रा वीजा पर देश आया था जिसने उसकी बहन को तलाक दे दिया था।
Read more »
