एयर इंडिया के जय हिंद बोलने के फरमान पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि आम चुनाव नजदीक है इसलिए देशभक्ति का जोश अब आसमान में भी दिखने लगा है.
एयर इंडिया के जय हिंद बोलने के फरमान पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि आम चुनाव नजदीक है इसलिए देशभक्ति का जोश अब आसमान में भी दिखने लगा है.
दरअसल सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अभी हाल में एक नया निर्देश जारी किया है जिसमें केबिन और कॉकपिट क्रू को कहा गया है कि जब भी कोई अनाउंसमेंट हो तो उसके बाद जय हिंद जरूर कहा जाए. Little surprise that with General Elections around the corner, the josh of patriotism hasn’t even spared the skies. https://t.co/AyVvEPDU3u — Mehbooba Mufti March 5, 2019एयर इंडिया के सर्कुलर के मुताबिक, 'सभी को कहा जा रहा है कि अनाउंसमेंट के बाद पूरे जोश से जय हिंद बोलें.' एयर इंडिया में फिलहाल 3500 केबिन क्रू और 1200 कॉकपिट क्रू हैं. अश्विनी लोहानी एयर इंडिया के दोबारा चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने हैं. उनके पद संभालते ही यह निर्देश जारी किया गया है. पिछली बार 2016 में लोहानी जब एयर इंडिया के सीएमडी थे, तब भी उन्होंने ऐसा ही निर्देश जारी किया था. मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सरकार के कदमों का लगातार विरोध कर रही हैं. उनका यह विरोध तब से और तेज हो गया है जब से जम्मू कश्मीर में बीजेपी के साथ उनका गठबंधन टूटा है. अभी हाल में उन्होंने जमात-ए-इस्लामी पर लगाए गए प्रतिबंध का भी कड़ा विरोध किया था. Air India directs all cabin crew and cockpit crew to say 'Jai Hind' after every announcement made onboard— ANI Digital March 4, 2019पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ने मीडिया से कहा,"आप किसी विचारधारा या विचार को बंद करके नहीं रख सकते. गांवों और शहरों में रहने वाले ऐसे हजारों कश्मीरी हैं, जो जमात से जुड़े हुए हैं. यह एक सामाजिक-धार्मिक संगठन है." उन्होंने कहा,"जमात की ओर से चलाए जा रहे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे परीक्षाओं में रैंक पाते हैं. अगर आप इन बच्चों के स्कूलों को बंद कर देंगे, तो इनका क्या होगा?" उन्होंने कहा कि जमात को प्रतिबंधित करने के 'गंभीर परिणाम' हो सकते हैं. ऐसा करके, बीजेपी जम्मू एवं कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील कर रही है. महबूबा ने कहा,"देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिसमें कश्मीरियों को पीटने और उनके साथ बदसलूकी करने पर जश्न मनाया जाता है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा लगता है कि इसे रोकने वाला कोई नहीं है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद विपक्ष के पास क्या है रास्ता– News18 हिंदीमोदी के इस मास्ट्रर स्ट्रोक के बाद विपक्ष सकते है में है. आतंकवाद, राफेल, बेरजगारी जैसे मुद्दे अब कमजोर पड़ गए हैं ऐसे में विपक्ष को शांत रहकर मोदी सरकार की किसी गलती का इंतजार करना होगा
Read more »
इमरान खान के भाषण के बावजूद दोनों देशों के बीच बढ़ सकता है तनाव- Amarujalaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बातचीत की जिसने इस संभावना को बढ़ा दिया है कि भारत पाकिस्तान
Read more »
आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »
एयर इंडियाः फ्लाइट अनाउंसमेंट के अंत में क्रू कहेंगे 'जय हिंद'-Navbharat TimesIndia News: एयर इंडिया ने अडवाइजरी जारी कर अपने क्रू सदस्यों से कहा है कि वे विमान की उद्घोषणा के बाद पूरे जोश के साथ 'जय हिंद' कहें।
Read more »
एयर इंडिया: हर उड़ान की घोषणा के बाद चालक दल को जय हिंद कहना होगाएयर इंडिया ने सभी केबिन क्रू और कॉकपिट क्रू को एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें किसी भी घोषणा के बाद उन्हें जय हिंद कहने का निर्देश दिया गया है।
Read more »
Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »
अब हर बार उड़ान की घोषणा के बाद पायलट बोलेंगे- जय हिंदएयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी के अपने पहले कार्यकाल के दौरान मई 2016 में भी पायलटों को ऐसे ही निर्देश दिए थे. इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा फरमान देश के रुख के साथ कर्मचारियों के लिए रिमाइंडर है.
Read more »
हर उड़ान की घोषणा के बाद एयर इंडिया के क्रू को ‘जय हिंद’ कहने का निर्देशएयर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने मई 2016 में पायलटों को ऐसे ही निर्देश दिए थे. अधिकारियों ने बताया कि देश के रुख को देखते हुए कर्मचारियों के लिए मौजूदा परामर्श जारी किया गया है.
Read more »
