BJP न TMC, बंगाल की सत्ता की चाबी अब ‘किंगमेकर’ के हाथ? हुमायूं ने बताया, चुनाव के बाद किसे देंगे समर्थन

Humayun Kabir News

BJP न TMC, बंगाल की सत्ता की चाबी अब ‘किंगमेकर’ के हाथ? हुमायूं ने बताया, चुनाव के बाद किसे देंगे समर्थन
West Bengal NewsWest Bengal News In HindiWest Bengal Political News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 63%

West Bengal Assembly Election 2026: अपनी खुद की पार्टी बनाने वाले टीएमसी के विद्रोही नेता हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि बंगाल चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा. ऐसे में वे किंगमेकर बनकर उभरेंगे और तय करेंगे कि रिजल्ट के बाद किस पार्टी की सरकार बने.

Humayun Kabir West Bengal Assembly Election 2026 : राजनीति में अपने तीखे तेवरों के लिए चर्चित ममता बनर्जी पिछले 15 साल से लगातार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर कब्जा जमाए हुए हैं. बीजेपी और कांग्रेस-वाम दलों का गठबंधन उन्हें हटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा चुका है लेकिन अब तक कामयाबी से दूर रहा है.

हालांकि इस बार हालात उल्टे हुए हैं और टीएमसी को पहली बार अपनी हार का डर सता रहा है. इसकी एक बड़ी वजह बने हुए हैं हुमायूं कबीर, जो कभी टीएमसी के ही कद्दावर नेता हुआ करते थे. वे अब पार्टी से अलग होकर अपनी जनता उन्नयन पार्टी बना चुके हैं. साथ ही मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू करवाकर लगातार मुस्लिम वोटों को एकजुट करने में जुटे हैं. कबीर ने भविष्यवाणी करते हुए कि आने वाले चुनावों के बाद बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने वाला है. सबसे ज्यादा सीटें JUP जीतेगी. बीजेपी दूसरे नंबर पर आ सकती है और टीएमसी तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी. बंगाल चुनाव के नतीजों में मेरी पार्टी बनेगी किंगमेकर अपनी पार्टी बनाने के बाद हुमायूं कबीर ने आने वाले असेंबली चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी की है. साथ ही खुलकर अपनी चाहत भी बताई है. हुमायूं ने कहा, आने वाले चुनावों के बाद बंगाल में शायद त्रिशंकु विधानसभा बनेगी. ऐसी स्थिति में मेरी पार्टी JUP किंगमेकर बनेगी. फिर मैं तय करूंगा कि राज्य में बीजेपी या टीएमसी में किसकी सरकार बनेगी. हुमायूं ने आगे कहा, अगर सरकार बनाने के लिए बीजेपी मेरा समर्थन करती है तो उसके लिए मेरे दरवाजे खुले है. लेकिन इसके लिए मैं अपनी ओर से पहल नहीं करूंगा. वहीं अगर बीजेपी अपनी सरकार बनाने के लिए मेरा समर्थन मांगती है तो मैं बाहर रहकर उसका सपोर्ट करूंगा लेकिन उसमें शामिल नहीं होऊंगा. मेरा मेन मकसद टीएमसी को सत्ता से हटाना- हुमायूं कबीर कबीर ने कहा कि उनका मेन मकसद टीएमसी को सत्ता से हटाना है. फिर भले ही इसके लिए उन्हें बीजेपी के साथ गठबंधन की जरूरत ही क्यों न पड़ जाए. उन्होंने इसके साथ ही संकेतों में जोड़ा कि अगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती हैं कि अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए टीएमसी से समर्थन लेना पड़े तो इससे भी इनकार नहीं है. Explainer:ममता मिली न वाम टिके, अब अकेले मैदान में उतरेगी कांग्रेस; बड़ा सवाल- बंगाल में फायदा होगा या फजीहत? AIMIM के साथ अपने गठबंधन की चर्चाओं पर बात करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि इस संबंध में बात चल रही है. रमजान के बाद वे असदुद्दीन ओवैसी से मिलने की योजना बना रहे हैं. हुमायूं ने खुलासा करते हुए बताया, उन्होंने 15 सीटें मांगीं हैं. मैं सोच रहा हूं कि अगर मैं 10 या 12 सीटें दे दूं तो वे सहमत हो सकते हैं. अपनी जमीन पर मस्जिद बनाना मेरा संवैधानिक हक वहीं मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद के निर्माण को हुमायूं ने अपना हक बताया. उन्होंने कहा कि अपनी जमीन पर मस्जिद बनाने का अधिकार उन्हें संविधान देता है. ऐसा करने से कोई भी ताकत उन्हें नहीं रोक सकती. वहीं बीजेपी ने हुमायूं की इस पहल की कड़ी निंदा की है. पार्टी का आरोप है कि ऐसा करके हुमायूं समाज में धर्मांधता और द्वेष पैदा कर रहे हैं. जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए. लेकिन इन सबसे बेपरवाह हुमायूं कबीर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में जुटे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

West Bengal News West Bengal News In Hindi West Bengal Political News West Bengal Assembly Election 2026 Humayun Kabir West Bengal Assembly Election 2026 हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल न्यूज हिंदी में पश्चिम बंगाल न्यूज पश्चिम बंगाल राजनीतिक न्यूज पश्चिम बंगाल असेंबली इलेक्शन 2026 हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल असेंबली इलेक्शन 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TMC Leader Death: ট্রাকের নীচে পিষ্ট হয়ে ছিন্নভিন্ন তৃণমূল নেতা! কয়েক কিমি টেনে ছিঁচড়ে নিয়ে গেল বাইক, মেয়েকে নিয়ে ফেরা আর হল না...TMC Leader Death: ট্রাকের নীচে পিষ্ট হয়ে ছিন্নভিন্ন তৃণমূল নেতা! কয়েক কিমি টেনে ছিঁচড়ে নিয়ে গেল বাইক, মেয়েকে নিয়ে ফেরা আর হল না...Horrific Road Accident in Jalpaiguri TMC Leader Crushed to Death by Speeding Truck
Read more »

Hiran Chatterjee Marriage Update: প্রথম স্ত্রী-সন্তানকে ফেলেই বারাণসীতে ঋতিকার সঙ্গে মালাবদল! ভোটের আগে কোর্টের বড় রায়...Hiran Chatterjee Marriage Update: প্রথম স্ত্রী-সন্তানকে ফেলেই বারাণসীতে ঋতিকার সঙ্গে মালাবদল! ভোটের আগে কোর্টের বড় রায়...Actor and BJP MLA Hiran Chatterjee got bail from High Court in second marriage controversy
Read more »

West Bengal Assembly Election 2026: সব হিসেব উলটে ছাব্বিশের ভোটের আগেই বিজেপিতে চিরশত্রু অনুব্রত মণ্ডল? বড় কথা বললেন সৌমিত্র খাঁ...West Bengal Assembly Election 2026: সব হিসেব উলটে ছাব্বিশের ভোটের আগেই বিজেপিতে চিরশত্রু অনুব্রত মণ্ডল? বড় কথা বললেন সৌমিত্র খাঁ...West Bengal Assembly Election 2026: Will Anubrata Mondal join BJP before vote, BJP MP Soumitra Khan Big Claim
Read more »

HS Examination 2026: ভোটমুখী বাংলায় উচ্চমাধ্যমিক পরীক্ষার্থীদের হাতে মোদীর ছবি দেওয়া ক্যালেন্ডার! বিতর্ক...HS Examination 2026: ভোটমুখী বাংলায় উচ্চমাধ্যমিক পরীক্ষার্থীদের হাতে মোদীর ছবি দেওয়া ক্যালেন্ডার! বিতর্ক...BJP workers gives dates a calender with Narendra Modi photo in Hooghly
Read more »

Humayun Kabir Exclusive: মমতার বদলে আমি দায়িত্ব নেব, আমার নেতৃত্বেই বাংলায় নতুন সরকার তৈরি হবে: হুমায়ুন কবীর!Humayun Kabir Exclusive: মমতার বদলে আমি দায়িত্ব নেব, আমার নেতৃত্বেই বাংলায় নতুন সরকার তৈরি হবে: হুমায়ুন কবীর!I will lead Bengal not mamata says Humayun Kabir in an Exclusive Interview on the day of Babri Yatra Murshidabad TMC AIMIM mamata banerjee
Read more »

बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं, तो कानून बना दो: सहारनपुर में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा- किस मुसलमान के 19 ब...बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं, तो कानून बना दो: सहारनपुर में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा- किस मुसलमान के 19 ब...AIMIM UP President Shaukat Ali slams BJP & SP in Saharanpur over personal matters turned political. Follow Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:55:24