पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को मोदी की जीत पर उन्हें बधाई दी थी और क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी. खान ने अंग्रेजी और उर्दू में ट्वीट किया था, ‘मैं भाजपा और सहयोगी दलों की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं. दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं.’
नई दिल्ली: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका देश भारत की नयी सरकार से सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत को तैयार है. सरकारी रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार कुरैशी ने शनिवार रात मुल्तान में एक इफ्तार पार्टी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को क्षेत्र की समृद्धि और शांति के लिए बातचीत कर मुद्दों को सुलझाना चाहिए.
इससे दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है और नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को मोदी की जीत पर उन्हें बधाई दी थी और क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी. खान ने अंग्रेजी और उर्दू में ट्वीट किया था, ‘मैं भाजपा और सहयोगी दलों की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं. दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं.'खान ने अप्रैल में कहा था कि उन्हें विश्वास है कि अगर आम चुनाव में मोदी जीतते हैं तो भारत के साथ शांति वार्ता करने तथा कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है. भारत में आम चुनाव के नतीजे पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि नयी दिल्ली में नयी सरकार भारत-पाकिस्तान के संबंधों के भविष्य की दिशा पर विचार करेगी. पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में दरार और बढ़ गयी थी. दुनियाभर के नेताओं ने दी पीएम मोदी को बधाई, ट्रंप बोले- भारत और अमेरिकी साझेदारी के लिए बहुत कुछ अच्छा होने वाला है टिप्पणियांचुनाव परिणामों की घोषणा से एक दिन पहले ही कुरैशी और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में एक दूसरे का हालचाल पूछा था. कुरैशी ने स्वराज को संवाद के माध्यम से सभी मुद्दों के समाधान की पाकिस्तान की इच्छा से अवगत कराया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव आयोग की चूक, वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की जगह किसी और की तस्वीरपटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का भी वोट है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव का वोट तो है, मगर उनके नाम के आगे फोटो तेजस्वी की नहीं, बल्कि किसी और की है.
Read more »
शिवसेना ने की राहुल और प्रियंका गांधी की तारीफ- चुनाव में कड़ी मेहनत की-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार बनने का दावा करने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गाधी की तारीफ की। शिवसेना ने कहा कि नई लोकसभा में उनकी पार्टी को विपक्ष के नेता पद के लिए पर्याप्त सीटें मिल जाएंगी।
Read more »
Exit Poll के नतीजों के बाद NDA-2 की तैयारी में PM मोदी और अमित शाहइस बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से मुलाकात की और उनका आभार प्रकट किया. यह बैठक भाजपा मुख्यालय में हुई थी. बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित राजग सरकार में घटक दलों के मंत्री भी शामिल हुए. इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल आदि शामिल हुए.
Read more »
UP Chunav Results: Uttar Pradesh Chunav Results 2019 Live Updates - काउंटिंग शुरू होने से पहले भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता रवि किशन ने घर में पूजा-पाठ किया। गोरखपुर सीट से आज उनकी किस्मत का फैसला होना है।आबादी के लिहाज देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनावी रिजल्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार यूपी में सत्ताधारी बीजेपी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी (एसपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और आरएलडी का गठबंधन है। एग्जिट पोल के नतीजों में तो महागठबंधन का प्रयोग नाकाम दिख रहा था लेकिन नतीजों में गठबंधन का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह आज पता चलेगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कई उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। हम इस लाइव ब्लॉग के जरिए यूपी की हर सीट का रुझान और नतीजों की जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
Haryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीटHaryana Elections Results 2019 Updates, News: हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए वोटों की गिनती शुरू (Haryana Elections Result) हो गई है. सभी को रिजल्ट (Haryana Elections Result 2019) का इंतजार है. हरियाणा की कुल 10 लोकसभा (Haryana Lok Sabha) सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी. यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, आईएनएलडी और कांग्रेस के बीच है. इस राज्य में जीत के मायने हर पार्टी के लिए बेहद खास है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा आईएनएलडी और आप गठबंधन का खाता नहीं खुल पाने की संभावना है. अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो India TV और CNX के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 9 और कांग्रेस को 1 सीट मिल (Elections Result 2019) सकती है. हरियाणा के स्थानी, चैनल टोटल हरियाणा के अनुसार बीजेपी राज्य की 10 में से 10 सीटें हासिल कर सकती है. जबकि कांग्रेस व अन्य दल खाली हाथ रहने की संभावना है.
Read more »
मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा के बड़े बहुमत से सत्ता पर काबिज होने के संकेतों के बीच पार्टी नेताओं ने गुरुवार को जोर दिया कि इससे स्पष्ट है कि अब राजनीति का व्याकरण बदल चुका है और लोगों ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों पर मुहर लगाई है। कई मंत्रियों और नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुनामी करार दिया। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे उम्मीदवारों को बधाई दी और प्रक्रिया की पूर्ण समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। और कहा, लेकिन हारने वाले पराजित नहीं हैं।
Read more »
modi's landslide victory in loksabha election 2019, all updates here - लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन से चेन्नै में पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नतीजे और रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 300 के पार पहुंच गई है। 2014 की तरह इस बार भी विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। पीएम मोदी ने जीत के बाद अपने संबोधन में इस जीत को 130 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया। देश-विदेश से पीएम मोदी को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
NEWS FLASH: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस्तीफे की घोषणा की : समाचार एजेंसी AFPसत्रहवीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नये सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में तब शुरू होगी जब तीनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मिलेंगे और नव निर्वाचित सदस्यों की सूची सौपेंगे. साथ ही सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. वहीं भाजपा (BJP) संसदीय बोर्ड ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व की सराहना की गयी तथा पार्टी के एजेंडे का समर्थन करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया गया.
Read more »
शवों की शिनाख्त मुश्किल थी, घड़ी से और मोबाइल पर घंटी देकर बेटियों की पहचान कीसूरत में आग हादसे में छात्र-छात्राओं समेत 21 की मौत हो गई परिजनों ने कहा- बच्चों को पहचानना मुश्किल हुआ, हम घंटों भटकते रहे आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में करीब छह घंटे लग गए | families identified dead bodies by watching clock and mobile
Read more »
आयकर की राडार में आया आदर्श ग्रुप, घोटाले में फंसे जयपुर निवशकों के 100 करोड़ रुपए– News18 हिंदीदेश की बड़ी कॉपरेटिव सोयायटी में से एक आदर्श कॉपरेटिव सोयायटी पर अब एसओजी ने शिकंजा कसा है. एसओजी से पहले देश की अन्य जांच एजेंसियों की नजर इस पर थी. आदर्श ग्रुप वित्तीय गड़बड़ियों के चलते साल 2009 में ही आयकर विभाग की नजरों में आ गया था. विभाग ने आदर्श ग्रुप के सिरोही व जयपुर स्थित ठिकानों पर रेड मारकर 10 करोड़ से ज्यादा के ठगी का दावा किया था. आयकर विभाग ने साल 2009 में छापे के दौरान बता दिया था कि आदर्श ग्रुप में ब्लैक मनी के लेनदेन को लेकर गलत तरीके से निवेश हो रहा है. इसी के चलते RBI ने ग्रुप को नोटिस देकर चेतावनी दी थी. बता दें कि करीब दो महीने से एसओजी के अफसरों की इन पर नजर थी और दो महीने की कार्रवाई के दौरान दर्जनों लोगों से पूछताछ करने के बाद बारह से ज्यादा लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है.
Read more »
