बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ‘काशी तमिल संगमम् 4.
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ‘रन फॉर केटीएस 4.0’ मैराथन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी काशी तमिल संगमम् 4.0 के संदर्भ में आयोजित किया गया, जिसका औपचारिक उद्घाटन 2 दिसंबर 2025 को होना है। इस मैराथन ने छात्रों में ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम की शुरुआत BHU के कुलपति प्रो.
अजित कुमार चतुर्वेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “BHU अपने आप में एक राष्ट्र की तरह है, जहाँ देशभर से छात्र अध्ययन करने आते हैं। काशी तमिल संगमम् धर्म, कला और भाषा के वास्तविक संगम का प्रतीक है।” उन्होंने इस पहल को काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, भाषायी और आध्यात्मिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मैराथन में BHU के विभिन्न संकायों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ समेत अन्य स्थानीय विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे काशी-तमिल सांस्कृतिक समागम की भावना और प्रबल दिखी। चेन्नई, तमिलनाडु से जुड़े भूगोल विभाग के प्रो. गौणामणि धनराज ने भी इस दौड़ में भाग लिया। उन्होंने कहा कि “काशी तमिल संगमम् काशी और तमिलनाडु के ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करता है।” प्रतिभागियों ने मालवीय भवन से रविदास गेट तक निर्धारित मार्ग पर दौड़ते हुए अनुशासन और ऊर्जावान टीम स्पिरिट का परिचय दिया। पूरे कार्यक्रम में स्वस्थ, प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्न छात्र शीर्ष स्थानों पर रहे: दुष्यंत कुमार सिंह – भूगोल, बी.एससी. प्रथम वर्ष , बदायूं, उत्तर प्रदेश; गुड्डू कुमार – बी.पी.एड. प्रथम वर्ष , भागलपुर, बिहार; और सोनू निषाद – बी.पी.एड. द्वितीय वर्ष । कार्यक्रम का कुशल संचालन और प्रबंधन प्रो. भुवन चंद्र कापड़ी, प्रो. अंचल श्रीवास्तव एवं अन्य सहयोगियों की सक्रिय नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल छात्रों के बीच एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत किया। इस प्रकार, ‘रन फॉर केटीएस 4.0’ ने BHU में एक नई ऊर्जा का संचार किया और सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान किया।
Run For KTS Banaras Hindu University BHU Cultural Exchange Program Kashi Tamil Sangamam Tamil Nadu Culture National Unity Cultural Awareness Intercultural Event वाराणसी टॉप न्\U200dयूज Varanasi Top News BHU Latest News BHU Top News BHU Trending News Varanasi News Varanasi Latest News Varanasi News In Hindi Varanasi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IIT-BHU छात्रा से गैंगरेप के 2 आरोपी रिहा: हाईकोर्ट से जमानत; घर पर माला पहनाकर हुआ स्वागत; पुलिस ने कहा था...uttar pradesh varanasi news bail plea iit bhu gangrape accused judge
Read more »
Indian Railways: कवच 4.0 रेलवे की सुरक्षा को और मज़बूत करेगा, राजस्थान से कवच 4.0 की शुरुआतKavach 4.0 will further strengthen the security of railways, Kavach 4.0 launched from Rajasthan, कवच 4.0 रेलवे की सुरक्षा को और मज़बूत करेगा, राजस्थान से कवच 4.0 की शुरुआत
Read more »
जब IIT BHU के छात्र ने दागा दुनिया को 'सिखाने' वाला सवाल? सुनिए एस जयशंकर ने जवाब क्या दियाS Jaishankar in IIT BHU: विदेश मंत्री एस.
Read more »
ये हैं भारत की टॉप 10 IITs, आईआईटी BHU ने लगाई ऊंची छलांग!ये हैं भारत की टॉप 10 IITs, आईआईटी BHU ने लगाई ऊंची छलांग!
Read more »
BHU Vacancy 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में जूनियर क्लर्क की वैकेंसी, आने वाली है लास्ट डेट, फटाफट करें आवेदनBHU Jobs 2025 Apply: बीएचयू ने ग्रुप सी जूनियर क्लर्क के पदों पर वैकेंसी घोषित की है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bhu.ac.
Read more »
बीएचयू वैज्ञानिक ने ड्रैगन फ्रूट के छिलकों से दही को बनाया अधिक पौष्टिकबनारस हिंदू विश्वविद्यालय BHU के वैज्ञानिक प्रो.
Read more »
