आईपीएल में खिलाड़ियों के खेलने के लिए पहले कोई बंदिशें नहीं थी। ना तो उम्र की कोई बाधा थी और ना ही कोई स्पेशल नियम था। हालांकि अब BCCI ने फर्स्ट क्लास मैच खेलने के नियम को जरूरी बना दिया है। कम से कम एक फर्स्ट क्लास मैच खेले खिलाड़ी को ही अब आईपीएल में एंट्री...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल खेलकर वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ दी है। आज उनका कद बहुत बढ़ गया है। हालांकि, अब अंडर-16 क्रिकेटरों के लिए IPL खेलना इतना आसान नहीं होगा। अब वो वैभव सूर्यवंशी की तरह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। इसके पीछे की बड़ी वजह BCCI का नया नियम है। बीसीसीआई के नए नियम के तहत देश और दुनिया के अंडर-16 के क्रिकेटर आईपीएल में डायरेक्ट नहीं खेल पाएंगे। अब नए नियम के तहत आईपीएल खेलने के लिए अंडर-16 क्रिकेटरों के पास अब कम से कम एक फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव होना जरूरी है। बिना फर्स्ट क्लास मैच खेले उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। नए नियम पर लगी मुहर इस नए नियम पर मुहर 28 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में लगी। इसे आईपीएल 2026 सीजन से पहले लागू किया जाएगा। इससे पहले ऐसा कोई नियम नहीं था। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से आईपीएल ऑक्शन में जा सकते थे और फ्रेंचाइजी उन्हें साइन कर सकती थीं। अब सवाल यह है कि क्या 14 साल 23 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अगले आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाएंगे? तो जवाब है हां। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में डेब्यू किया था। वह 5 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट का ढांचा होगा मजबूत गौरतलब हो कि बीसीसीआई के इस कदम को घरेलू क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि उभरते हुए क्रिकेटर फ्रेंचाइजी क्रिकेट की चकाचौंध वाली दुनिया में जाने से पहले लंबे प्रारूप में अपने कौशल को निखार सकें। नए नियम से रणजी ट्रॉफी और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, रोजर बिन्नी को किया रिप्लेस; पूरी लिस्ट यहां देखें यह भी पढ़ें- Mithun Manhas ने BCCI के नए बॉस बनते ही रचा इतिहास, 97 सालों में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल खेलकर वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ दी है। आज उनका कद बहुत बढ़ गया है। हालांकि, अब अंडर-16 क्रिकेटरों के लिए IPL खेलना इतना आसान नहीं होगा। अब वो वैभव सूर्यवंशी की तरह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। इसके पीछे की बड़ी वजह BCCI का नया नियम है। बीसीसीआई के नए नियम के तहत देश और दुनिया के अंडर-16 के क्रिकेटर आईपीएल में डायरेक्ट नहीं खेल पाएंगे। अब नए नियम के तहत आईपीएल खेलने के लिए अंडर-16 क्रिकेटरों के पास अब कम से कम एक फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव होना जरूरी है। बिना फर्स्ट क्लास मैच खेले उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। नए नियम पर लगी मुहर इस नए नियम पर मुहर 28 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में लगी। इसे आईपीएल 2026 सीजन से पहले लागू किया जाएगा। इससे पहले ऐसा कोई नियम नहीं था। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से आईपीएल ऑक्शन में जा सकते थे और फ्रेंचाइजी उन्हें साइन कर सकती थीं। अब सवाल यह है कि क्या 14 साल 23 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अगले आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाएंगे? तो जवाब है हां। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में डेब्यू किया था। वह 5 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट का ढांचा होगा मजबूत गौरतलब हो कि बीसीसीआई के इस कदम को घरेलू क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि उभरते हुए क्रिकेटर फ्रेंचाइजी क्रिकेट की चकाचौंध वाली दुनिया में जाने से पहले लंबे प्रारूप में अपने कौशल को निखार सकें। नए नियम से रणजी ट्रॉफी और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, रोजर बिन्नी को किया रिप्लेस; पूरी लिस्ट यहां देखें यह भी पढ़ें- Mithun Manhas ने BCCI के नए बॉस बनते ही रचा इतिहास, 97 सालों में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ
BCCI New Rule BCCI IPL Rule U19 U16 Cricketers Rule IPL Rule IPL 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BCCI को मिल गया नया बॉस, इस दिग्गज को अचानक दी गई भारतीय क्रिकेट की कमानBCCI New President: दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. रोजर बिन्नी के बाद मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट प्रशासन का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी विरासत में मिली है. मिथुन मन्हास निर्विरोध BCCI के अध्यक्ष चुने गए हैं.
Read more »
नवीनतम समाचार: BCCI के नए अध्यक्ष, भगदड़ में 39 की मौत, और अन्य बड़ी खबरेंइस बुलेटिन में BCCI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, तमिलनाडु में करूर भगदड़ में हुई मौतों, और विभिन्न राज्यों और वैश्विक स्तर पर घटित महत्वपूर्ण घटनाओं पर जानकारी दी गई है। इसमें राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक मुद्दे और सरकारी पहलों को भी शामिल किया गया है।
Read more »
BCCI New President: BCCI ला मिळाले नवीन अध्यक्ष! रोजर बिन्नी यांची जागा घेतली 'या' खेळाडूनेBCCI New President Mithun Manhas: अखेरीस 28 सप्टेंबर रोजी बीसीसीआयला नवे अध्यक्ष मिळाले आहेत. यासाठी हरभजन सिंह ते अनेक मोठी नावे चर्चेत होती.
Read more »
आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा बने सिलेक्टर, BCCI मीटिंग में हुआ बड़ा फैसलाRP Singh - Pragyan Ojha: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा सीनियर पुरुष टीम के सीनियर बन गए हैं. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
BCCI New President: মহাষষ্ঠীর মেগাআপডেট, জল্পনাই সত্যি হল! ভারতীয় ক্রিকেটের সর্বোচ্চ পদে মিঠুনইmithun manhas appointed bcci new president after Roger Binny
Read more »
कौन हैं BCCI के नए अध्यक्ष मिथुन मन्हास, जो कभी युवराज-सहवाग के अंडर खेलेमिथुन मन्हास की कप्तानी में ही विराट कोहली ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. मन्हास आईपीएल में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के अंडर खेले.
Read more »
