Today Breaking News Live Update: उत्तर भारत इनदिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. आज भी कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसके चलते कई ट्रेनें और फ्लाइट देरी से चल रही हैं. इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है.
Today Breaking News Live Update: नमस्कार, न्यूज नेशन के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. आप यहां पढ़ सकते हैं, आज की प्रमुख ख़बरों के साथ दुनियाभर की ब्रेक्रिंग न्यूज, राजनीति, मनोरंजन और खेलों से से जुड़े सभी खास अपडेट्स.
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भक्ति के अनेक रंग देखने को मिल रहे हैं. प्रयागराज महाकुंछ का आज छठवां दिन है. शनिवार की सुबह भी संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. कल की खास ख़बरें 1. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी शुक्रवार को बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. संकल्प पत्र जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में चल रहीं सभी योजनाएं सरकार बनने के बाद भी लागू रहेंगी. इन्हें बंद नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें होली और दिवाली पर फ्री एलपीजी सिलेंडर देना का भी वादा किया. इसके साथ ही गरीबों को एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने की भी घोषणा की. ये भी पढ़ें: 18 January 2025 Ka Rashifal: वृश्चिक समेत इन 4 राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, जानें अन्य का हाल! 2. वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कल यानी शुक्रवार को समाप्त हो गई. इस बार दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1521 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. आज यानी शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. जबकि 20 जनवरी को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. 3. वहीं शुक्रवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले मामले के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है. ये भी पढ़ें: Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का बदला स्थान, इस वजह से लिया गया ये फैसला आज इन खबरों पर रहेगी नजर 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को स्वामित्व योजना के तहत देशभर में 65 लाख से ज्यादा संपत्ति कार्डों का वितरण करेंगे. 2. उधर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के से रेप और मर्डर मामले में आज सियालदह कोर्ट फैसला सुनाएगा. इस मामले को लेकर अगस्त के महीने देशभर के डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया था और ट्रेनी डॉक्टर को इंसान के साथ अन्य डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की थी. ये भी पढ़ें: Weather Today: उत्तर भारत में आज भी ठंड और कोहरे का कहर, कई ट्रेन लेट, इन राज्यों में बारिश की संभावना
Breaking News Today Today Breaking News Breaking News Kolkata Doctor Case PM Modi Delhi Assembly Election
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर भारत में पाला और शीतलहरउत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पाला और शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। तापमान में गिरावट और घना कोहरा छाया रहेगा.
Read more »
कोहरे से टोंक में परेशानी, 10 बजे तक लाइट जलाकर ड्राइविंगटोंक में घना कोहरा छाया, वाहनों की सुबह 10 बजे तक लाइट जले रहना पड़ा।
Read more »
राजस्थान कोहरे की चपेट में, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा कोहराराजस्थान में पिछले कुछ दिनों से कोहरे की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
Read more »
घना कोहरा दिल्ली मेंराजधानी दिल्ली में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण घना कोहरा छाया हुआ है।
Read more »
हरियाणा में कोहरा छाया, मौसम में बदलावहरियाणा के कई जिलों में कोहरा छाया है और मौसम में बदलाव की संभावना है।
Read more »
देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआशीतलहर और घना कोहरा देश के कई इलाकों में प्रचलित है।
Read more »
