Bombay Meri Jaan Review: कैसे ईमानदार पुलिस ऑफिसर का बेटा बना अंडरवर्ल्ड डॉन, वेब सीरीज का 'दाऊद' जीत लेगा दिल

Bombay Meri Jaan News

Bombay Meri Jaan Review: कैसे ईमानदार पुलिस ऑफिसर का बेटा बना अंडरवर्ल्ड डॉन, वेब सीरीज का 'दाऊद' जीत लेगा दिल
Bombay Meri Jaan ReviewWeb Series Bombay Meri JaanWeb Series Review
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 30 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 145%
  • Publisher: 63%

जानें कैसे है केके मेनन और अविनाश तिवारी की वेब सीरीज 'बंबई मेरी जान'

नई दिल्ली: मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और कई माफियाओं पर फिल्में बन चुकी हैं. जिसमें 80 और 90 के दशक में मुंबई में मौजूद माफिया राज को दिखाया जा चुका है. ऐसे ही ओटीटी पर माफिया राज की कहानी लेकर आए हैं डायरेक्टर शुजात सौदागर.

जिसका नाम है 'बंबई मेरी जान'. शुजात सौदागर ने 'अंडरबग' और 'रॉक ऑन 2' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. बंबई मेरी जान ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. सीरीज में केके मेनन, अविनाश तिवारी, आदित्य रावल, निवेदिता भट्टाचार्य, सौरभ सचदेवा और कृतिका कामरा मुख्य भूमिका में हैं. इस वेब सीरीज की कहानी दाऊद इब्राहिम और उससे पहले के बंबई के डॉन हाजी मस्तान पर आधारित है. 'बंबई मेरी जान' बॉलीवुड की बाकी फिल्मों से इसलिए अलग होती है, क्योंकि अभी तक दाऊद इब्राहिम के डॉन बनने की कहानी को इतने विस्तार से किसी भी फिल्म में नहीं दिखाया गया है. 'बंबई मेरी जान' की कहानी को 40 से 80 के दशक के बीच गढ़ा गया है. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे ईमानदार पुलिस ऑफिसर इस्माइल कादरी का बेटा दारा किसी तरह बंबई के डॉन हाजी मस्तान की जगह लेता है और माया नगरी पर राज करता है. चूंकि दाऊद इब्राहिम के डॉन बनने की कहानी बेहद दिलचस्प रही है, इसलिए 'बंबई मेरी जान' के कुछ सीन्स और घटनाएं आपके उत्साह को बढ़ाकर रखती हैं. 'बंबई मेरी जान' में लगभग सभी कलाकारों ने अपने हिस्सा का बेहतर काम किया है. दारा के किरदार में अविनाश तिवारी ने अच्छी एक्टिंग की है. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'खाकी- द बिहार चैप्टर' के बाद 'बंबई मेरी जान' में एक बार फिर क्रिमिनल के रोल में वह छा गए हैं. सौरभ सचदेवा भी अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने गाते है. 'बंबई मेरी जान' में वह हाजी का रोल काफी अच्छे से करते नजर आ रहे हैं. वेब सीरीज में केके मेनन की एक्टिंग आपका दिल जीत लेती है. सीरीज में वह एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर और एक जिम्मेदार बाप, दोनों ही रोल में शानदार एक्टिंग कर रहे हैं. इनके अलावा आदित्य रावल, निवेदिता भट्टाचार्य, सौरभ सचदेवा और कृतिका कामरा ने अपने हिस्से का अच्छा काम किया है. एक क्राइम ड्रामा को दिखाने के लिए शुजात सौदागर ने अच्छी कोशिश की है. हालांकि कहीं-कहीं उनका निर्देशन भटका हुआ लगता है, लेकिन क्राइम जर्नलिस्ट और लेखक एस हुसैन जैदी द्वारा लिखी 'बंबई मेरी जान' की कहानी मजबूत होने के कारण वह इसे अच्छे से संभाल भी लेते हैं. डायलॉग के मामले में 'बंबई मेरी जान' एक साधारण वेब सीरीज लगती है. सीरीज के अंदर भरपूर गाली-गलौच है, लेकिन कई जगहों पर आपको यह गालियां बेवजह और काफी फूगड़ड लगने लगती हैं. 10 एपिसोड्स की 'बंबई मेरी जान' दाऊद इब्राहिम के माफिया बनने पर आधारित है. डायरेक्टर: शुजात सौदागरकलाकार: केके मेनन, अविनाश तिवारी, आदित्य रावल, निवेदिता भट्टाचार्य, सौरभ सचदेवा, अमायरा दस्तूर और कृतिका कामरा Bombay Meri JaanBombay Meri Jaan ReviewWeb Series Bombay Meri JaanWeb Series ReviewKay Kay MenonAvinash Tiwariटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Bombay Meri Jaan Review Web Series Bombay Meri Jaan Web Series Review Kay Kay Menon Avinash Tiwari Aditya Rawal Nivedita Bhattacharya Saurabh Sachdeva Kritika Kamra Dawood Ibrahim Underworld Don Dawood Ibrahim Don Haji Mastan Haji Mastan बंबई मेरी जान बंबई मेरी जान रिव्यू वेब सीरीज बंबई मेरी जान वेब सीरीज रिव्यू केके मेनन अविनाश तिवारी आदित्य रावल निवेदिता भट्टाचार्य सौरभ सचदेवा कृतिका कामरा दाऊद इब्राहिम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम डॉन हाजी मस्तान हाजी मस्तान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बड़े-बड़ों को चुनाव हरा चुके हैं सहारनपुर के मतदाताबड़े-बड़ों को चुनाव हरा चुके हैं सहारनपुर के मतदातायूपी की मुस्लिम बहुल सहारनपुर सीट से अब तक सबसे ज्यादा छह बार कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत चुकी है लेकिन 1984 के बाद से उसने जीत का स्वाद नहीं चखा है.
Read more »

पर्यटकों का स्वर्ग कहा जाने वाला देश कैसे बना माफ़िया का गढ़पर्यटकों का स्वर्ग कहा जाने वाला देश कैसे बना माफ़िया का गढ़इक्वाडोर लातिनी अमेरिका में सबसे सुरक्षित देश माना जाता था. लेकिन अब वहां हिंसा का बोलबाला है.
Read more »

IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबलIPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबलIPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण
Read more »

VIDEO : 'मैं भगवान राम और हनुमान भक्त हूं', अफ्रीकी स्पिनर का बयान जीत रहा फैंस का दिलVIDEO : 'मैं भगवान राम और हनुमान भक्त हूं', अफ्रीकी स्पिनर का बयान जीत रहा फैंस का दिलKeshav Maharaj On Ram Siya Ram Song : साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने बताया कि आखिर उनके आने पर राम सिया राम वाला गीत क्यों बजने लगता है? वजह जानकर आप भी खुश हो जाएंगे...
Read more »

Ganapath Review: टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' को देख आप भी कहेंगे 'छोटा बच्चा समझा है क्या'- पढ़ें मूवी रिव्यूGanapath Review: टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' को देख आप भी कहेंगे 'छोटा बच्चा समझा है क्या'- पढ़ें मूवी रिव्यूGanapath Movie Review in Hindi: टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन की गणपत का मूवी रिव्यू
Read more »

Jaane Jaan Movie Review: करीना कपूर ने निकाली 'जान', टीचर बने फिल्म की 'जाने जां'- पढ़ें मूवी रिव्यूJaane Jaan Movie Review: करीना कपूर ने निकाली 'जान', टीचर बने फिल्म की 'जाने जां'- पढ़ें मूवी रिव्यूJaane Jaan Review: जानें कैसी है करीना, जयदीप और विजय की 'जाने जां'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:17:42