Black Shark 2 के लॉन्च से पहले आधिकारिक तस्वीर आई सामने

United States News News

Black Shark 2 के लॉन्च से पहले आधिकारिक तस्वीर आई सामने
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 13 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 9%
  • Publisher: 63%

आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्लैक शार्क 2 (Black Shark 2) के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया गया है।

Xiaomi की सहयोगी कंपनी Black Shark आज चीन में अपने अगले गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी के सीईओ Peter Wu ने आधिकारिक घोषणा से पहले ब्लैक शार्क 2 के आधिकारिक रेंडर को साझा किया है। तस्वीर में Black Shark 2 स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। ब्लैक शार्क 2 की सामने आई तस्वीर में नॉच-लेस डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है जिसके ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर है। Black Shark 2 के किनारे भी घुमावदार हैं। तस्वीर में ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन के साथ एक कंट्रोलर भी दिखाई दे रहा है, इसका मतलब कंपनी Black Shark 2 के साथ नए सर्कुलर टचपैड वाले कंट्रोलर को भी लॉन्च कर सकती है। यह बात पहले ही कंफर्म हो चुकी है कि आगामी Black Shark 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ ही हैंडसेट को दो बार बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट किया गया था। लेकिन अब तक हैंडसेट का डिजाइन से पर्दा नहीं उठा था, लेकिन आज लॉन्च से पहले Black Shark 2 के आधिकारिक रेंडर को साझा किया गया है। Xiaomi के सीईओ ली जून ने भी ब्लैक शार्क 2 से संबंधित एक रेंडर को साझा किया, लेकिन फोन के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। गौर करने वाली बात यह है कि Black Shark स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर एक होम बटन दिया गया था जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली थी। लेकिन ब्लैक शार्क 2 के फ्रंट पैनल पर ऐसा कोई बटन नज़र नहीं आ रहा है। ऐसे में यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि हैंडसेट के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा या फिर फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिलेगी। आधिकारिक रेंडर को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि Black Shark 2 में मैटेलिक बॉडी का इस्तेमाल हो सकता है। इस बात से भी पहले पर्दा उठ चुका है कि फोन हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.

0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा। कुछ समय पहले गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला था कि Black Shark 2 स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है। लेकिन अंतूतू लिस्टिंग से यह पता चला था कि इसके अलावा एक वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ भी उतारा जा सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना से नहीं लड़ेंगी चुनाव, अब इस सीट से उतर सकती हैं मैदान मेंबसपा सुप्रीमो मायावती नगीना से नहीं लड़ेंगी चुनाव, अब इस सीट से उतर सकती हैं मैदान मेंसाल 1989 में मायावती ने बिजनौर से चुनाव लड़ा था और यहां से सांसद बनकर संसद तक पहुंची थीं.
Read more »

मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर धोखे से की शादी, आधार से खुला राजमुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर धोखे से की शादी, आधार से खुला राजदेवरिया। एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती से शादी कर ली तथा उसके साथ पति के रूप में कई महीनों से रह रहा था। लेकिन एक दिन युवती के हाथ युवक का आधार कार्ड लग गया जिसके आधार पर उसकी पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई। उसने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Read more »

मेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशमेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशप्रियंका और चंद्रशेखर के मुलाकात के अलावा मायावती अपने कैंडिडेट की लिस्ट गुरुवार को जारी करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाने के पहले दोनों की मुलाकात भी अहम है.
Read more »

35 रनों से हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीती सिरीज़35 रनों से हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीती सिरीज़ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के अंतिम मुक़ाबले में भारत को 35 रन से हराया.
Read more »

Bolpur Loksabha: विश्वभारती से है पहचान, सोमनाथ चटर्जी यहां से 5 बार रहे सांसBolpur Loksabha: विश्वभारती से है पहचान, सोमनाथ चटर्जी यहां से 5 बार रहे सांस1984 में जब पूरे देश में कांग्रेस की लहर चल रही थी तब भी सीपीएम ने यहां अपना झंडा बुलंद किए रखा. 1985 में यहां पर बाइपोल हुआ जिसमें सीपीएम से सोमनाथ चटर्जी की इंट्री हुई. 1985 से 2004 तक सोमनाथ चटर्जी यहां से लगातार जीत हासिल करते रहे.
Read more »

ड्रैगन की ये कैसी चाल, आतंकी मसूद से मोहब्बत और शांति दूत दलाई लामा से नफरतड्रैगन की ये कैसी चाल, आतंकी मसूद से मोहब्बत और शांति दूत दलाई लामा से नफरतचीन ने पिछले 10 साल में चौथी बार मसूद को लेकर यूएन में अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल किया है। जानें क्यों चीन मसूद से इतना प्रेम और दलाई लामा से नफरत करता है।
Read more »

Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैसXiaomi Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैसआधिकारिक लॉन्च से पूर्व Black Shark 2 स्मार्टफोन के टीज़र पोस्टर जारी किए गए हैं।
Read more »

LIVE: करतारपुर वार्ता से पहले PAK की चाल, खालिस्तानी गोपाल चावला से मिले इमरानLIVE: करतारपुर वार्ता से पहले PAK की चाल, खालिस्तानी गोपाल चावला से मिले इमरानकरतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब के देख-रेख का जिम्मा खालिस्तानी समर्थक रणजीत सिंह को दिए जाने पर भारत दर्ज कराएगा ऐतराज
Read more »

फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesफिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:46:18