भागलपुर में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों के आधार पर बच्चों के आधार कार्ड बनाने वाले 24 स्कूलों के आधार केंद्रों को बंद कर दिया गया है। यूआईडीएआई ने इस मामले में संलिप्त आधार ऑपरेटरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन ऑपरेटरों पर 1.
जागरण संवाददाता, भागलपुर। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर बच्चों का आधार कार्ड बनाने वाले स्कूलों के 24 आधार केंद्रों पर ताला लगा दिया गया है। फर्जीवाड़े में संलिप्त आधार ऑपरेटरों पर यूआईडीएआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जगदीशपुर, पीरपैंती और सैदपुर में आधार केंद्र चलाने वाले तीन ऑपरेटरों पर 1.
32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामाल तूल पकड़ने के बाद ऑपरेटरों ने भी माना कि कुछ शातिरों की वजह से पूरा सिस्टम बर्बाद हो गया। अभिभावकों से पांच-पांच हजार रुपये लेकर खास सॉफ्टवेयर से जन्म प्रमाणपत्र तैयार किया जाता था। यूआईडीएआई की मॉनिटरिंग में राज्य में पहले चरण में 87 स्कूलों की आइडी ब्लैकलिस्टेड की गई थी। इस बार इसकी संख्या 90 प्रतिशत तक होने की उम्मीद है। ऑपरेटरों ने की मोटी उगाही फर्जीवाड़े में संलिप्त आपरेटरों ने जरूरतमंद अभिभावकों से मोटी उगाही की। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की मॉनिटरिंग में मामला पकड़ में आया। जिस आधार केंद्र से जितने गलत कागजात पर आधार कार्ड जारी हुए होंगे। उस हिसाब से प्रति आधार 1000 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग के एक पदाधिकारी ने बताया कि आधार बनाने में जालसाजी की बात सामने आने पर 2 लाख तक का जुर्माना और 5 साल तक की जेल भी हो सकती है। सुरक्षा एजेंसी भी कार्रवाई कर सकती है। जानकारी के मुताबिक अब तक राज्य भर के स्कूलों में चल रहे 90 प्रतिशत आधार केंद्रों को या तो ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है या उसे इन एक्टिव मोड में डाल दिया गया है। कुछ ऑपरेटरों की वजह से बंद हो गए आधार केंद्र नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ आपरेटरों ने बताया कि अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत थी। कुछ लोग 5000 रुपये लेकर अलग साफ्टवेयर के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र इशू करते थे। फिर उसी के आधार पर आधार कार्ड बनाते थे। बड़ी बात यह कि जन्म प्रमाण पत्र देखने में एकदम आरिजिनल लगते थे। यहां तक कि क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद भी सारी जानकारियां एक समान होती थीं। सिर्फ सीरियल नंबर अलग रहता था। अगर इसकी सही तरीके से जांच की जाए तो कई बच्चों के आधार कार्ड के जन्म प्रमाण पत्र फर्जी मिल सकते हैं। कार्रवाई के डर से जमा कर रहे लैपटॉप और मशीन आधार कार्ड केंद्रों के ब्लैकलिस्टेड होने के बाद ऑपरेटरों में खलबली मच गई है। डर से कई ऑपरेटरों ने अपना लैपटॉप और आधार कार्ड बायोमीट्रिक मशीन प्रधानाध्यापक के पास जमा करा दिया है। जानकारी के मुताबिक, मध्य विद्यालय कजरैली के ऑपरेटर ने बुधवार को अपना सारा सामान प्रधानाध्यापक को जमा कर दिया और इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी है। इन ऑपरेटरों पर लगा जुर्माना जगदीशपुर प्रखंड स्थित लोकनाथ उच्च विद्यालय में चल रहे आधार सेंटर के ऑपरेटर ओम कुमार पर गलत दस्तावेज के माध्यम से आधार कार्ड बनाने के कारण 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। तारीख अनवर पीरपैंती प्रखंड के हाई स्कूल पीरपैंती में आधार कार्ड बनाने का काम कर रहे थे। यूआईडीएआई ने उनके सेंटर को ब्लैकलिस्टेड कर उनपर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। गोपालपुर प्रखंड स्थित हाई स्कूल सैदपुर में चल रहे आधार केंद्र के ऑपरेटर मुकेश मंडल पर यूआईडीएआई ने 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। ये भी पढ़ें- मंडप में साली हंस ना दे, इसलिए होने वाले जीजा चमका रहे दांत; खर्च की भी परवाह नहीं ये भी पढ़ें- BPSC Teacher: गजब किए गुरु जी! नौकरी ज्वाइन कर हो गए लापता, शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई; वेतन बंद
Fake Aadhaar Cards Bhagalpur UIDAI Blacklisted Aadhaar Centers Bihar News Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Aadhaar Card: ऐसे घर बैठे बदलें आधार कार्ड, जान लें इसका ऑनलाइन प्रॉसेसपहले तक आधार कार्ड पेपर कार्ड से बना होता था। हालांकि अब सरकार की ओर से पीवीसी कार्ड दिया जा रहा है। इसके लिए मात्र 50 रुपये चार्ज लिया जा रहा है। यह वही चार्ज है, जो आधार अपडेट के नाम पर लिया जाता है। जैसे अगर आप आधार कार्ड पर नाम, पता बदलना चाहते हैं, तो आपके 50 रुपये चार्ज लिया...
Read more »
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर किया 21 लाख का फ्रॉड, अस्पताल कर्मचारियों की मिलीभगत, लखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़ा ठगलखनऊ में एक महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर HDFC बैंक से 21.
Read more »
राजस्थान पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कियाराजस्थान पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया
Read more »
फर्जी कॉल, SMS से मिलेगी मुक्ति, सरकार ला रही ऐसे कड़े नियम, जानिए इनमें क्या खास होने वाला हैTRAI चेयरमैन ने उम्मीद जताई है कि फर्जी कॉल एवं संदेशों पर लगाम लगाने से संबंधित कंस्लटेशन पेपर पर चर्चा के बाद नियमनों को जनवरी तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा.
Read more »
Aadhaar Card: आधार कार्ड आयु नहीं बल्कि पहचान का दस्तावेज, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेशमध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जीएस आहलूवालिया की एकलपीठ ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में साफ किया कि आधारकार्ड आयु नहीं बल्कि पहचान का दस्तावेज है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने आदेश की प्रति राज्य के मुख्य सचिव को भेजने की व्यवस्था दे दी। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मुख्य सचिव सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में अवगत करा...
Read more »
आधार कार्ड बनवाने और नाम-पता, मोबाइल नंबर करेक्शन का काम चुटकियों में होगा, Online और Offline प्रोसेस जानिएAadhaar Card Uidai: आधार कार्ड के लिए जरूरी जानकारी आपके लिए इस खबर में मिल जाएगी। आधार कार्ड की जरूरत बैंक खाते, स्कूल एडमिशन, सिम कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई जगह पड़ती है। आप आधार कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन बनवा सकते हैं। जानिए आधार कार्ड से जुड़ी अहम...
Read more »
