Honor 300 सीरीज के स्मार्टफोन जल्द मार्केट में एंट्री करेंगे। इस लाइनअप के तीन मॉडल - Honor 300 Honor 300 Pro और Honor 300 Pro लॉन्च होंगे। रिपोर्ट्स की माने तो सबसे पहले इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इन्हें भारत और ग्लोबल मार्केट्स में रिलीज किया जाएगा। ये स्मार्टफोन दमदार चिपसेट के साथ लॉन्च...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ऑनर जल्द ही Honor 300 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत कंपनी तीन स्मार्टफोन Honor 300, Honor 300 Pro और Honor 300 Pro + को मार्केट में उतारेगी। ऑनर ने फिलहाल इस स्मार्टफोन लाइनअप के लॉन्च डेट को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। इन अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कई तरह की जानकारी अब तक सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही Honor 300 सीरीज के स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट किए जा चुके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो Honor 300 Series को इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है। ये तीनों स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि इन्हें 1.
5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यहां हम आपको अपकमिंग हॉनर 300 लाइनअप को लेकर सामने आई डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सैटेलाइट कनेक्टिविटी Honor 300 Series के स्मार्टफोन लॉन्च से पहले CMIIT के डेटाबेस में लिस्ट हुए हैं। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि ये स्मार्टफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होंगे। संभव है कि इस सीरीज के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Honor 300 Pro+ में यह फीचर दिया जा सकता है। इसके साथ ही लिस्टिंग से पता चलता है प्रो प्लस मॉडल को 12 जीबी रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है। Honor 300 सीरीज की संभावित स्पेसिफिकेशन सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो Honor 300 स्मार्टफोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। वहीं Honor 300 Pro और 300 Pro+ में कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। तीनों ही मॉडल की डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। प्रोसेसर की बात करें तो Honor 300 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, प्रो मॉडल को लेकर बताया जा रहा है कि इन्हें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor 300 स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही Honor 300 Pro मॉडल में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Honor 300 Pro+ मॉडल की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Honor 300 के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे लेकर कुछ भी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। इसके साथ ही प्रो मॉडल में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Pro+ मॉडल में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर वाला कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Honor 300 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन के बैटरी कैपेसिटी को लेकर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, चार्जिंग कैपेसिटी की बात करें तो इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। प्रो वेरिएंट में ऑनर वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A36 स्मार्टफोन में मिलेगा 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा
Honor 300 Honor 300 Pro Honor 300 Pro Plus Honor 300 Launch Honor 300 Price Jagran News Tech News Hindi Tech News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
6500 mAh बैटरी वाला फोन जल्द होगा लॉन्च, Qualcomm के पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगी एंट्रीRealme ने कन्फर्म किया है कि अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro को इस महीने के अंत में चाइना में पेश किया जाएगा। साथ ही इसकी एंट्री भारत में भी होगी। यह भारत के पहले स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला डिवाइस होगा। ब्रांड ने पहले ही इस साल के अंत तक इसके लॉन्च की पुष्टि कर दी...
Read more »
Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्मार्टफोन सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्सXiaomi ने चीन में सबसे पावरपुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro लॉन्च किए हैं जिनकी बिक्री 31 अक्टूबर से शुरू होगी। Xiaomi 14 सीरीज के मुकाबले अपग्रेड कैमरा सेटअप बड़ी बैटरी और फास्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किए गए...
Read more »
iQOO 13 स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 16GB तक रैम और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्चQualcomm के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ iQOO का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन 6150mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। इसके साथ ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 MP का है। इसके साथ ही फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया...
Read more »
Samsung Galaxy S25 सीरीज में होंगे AI फीचर्स, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर; कब है लॉन्च की उम्मीदसैमसंग की सबसे एडवांस Samsung Galaxy S25 सीरीज अगले साल जनवरी में ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकती है। इसमें तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। सीरीज को कई बड़े अपग्रेड्स के साथ लाया जा रहा है। जिसमें कैमरा और डिस्प्ले अपग्रेड मुख्यतौर पर शामिल है। सीरीज में AI फीचर्स की भी पेशकश की जाएगी। पिछली सीरीज की तुलना में इसकी कीमत भी अधिक...
Read more »
Vivo S20 सीरीज के स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा 50 मेगापिक्सल का कैमरावीवो जल्द ही चीन में Vivo S20 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन - Vivo S20 और Vivo S20 Pro लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी Vivo S20e को भी लॉन्च कर सकती है। Vivo S20 सीरीज कंपनी के इस साल मई में लॉन्च Vivo S19 लाइनअप को रिप्लेस...
Read more »
'सिंघम अगेन' के साथ पोको स्मार्टफोन का करार, यूजर्स को दिखेगी पावरफुल एक्सपीरियंस की झलक'सिंघम अगेन' के साथ पोको स्मार्टफोन का करार, यूजर्स को दिखेगी पावरफुल एक्सपीरियंस की झलक
Read more »
