बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. फर्स्ट फेज की वोटिंग के प्रदेश के प्रमुख नेता जैसे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, और भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव सहित कई राजनीतिक हस्तियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई.
"बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने जानकारी दी कि पहले चरण में 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. कुछ स्थानों पर अभी भी मतदान जारी है और अंतिम आंकड़े जल्द जारी किए जाएंगे.
Advertisment महिलाओं की बढ़ी भागीदारी गुंज्याल ने कहा कि इस बार महिलाओं की भागीदारी बेहद उत्साहजनक रही है. कई जिलों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि इस चुनाव में महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बड़ी भूमिका निभाई है. वोटिंग के दौरान क्या हुआ समस्या? उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कुछ तकनीकी खामियों के चलते 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट मशीनों को बदला गया. हालांकि, यह संख्या पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में काफी कम है. इस बार पहले से बेहतर सुविधा गुंज्याल ने आगे कहा कि इस बार हमें केवल 1.21 प्रतिशत बैलेट यूनिट बदलनी पड़ीं, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में 1.87 प्रतिशत ईवीएम बदलनी पड़ी थीं. इसका मतलब है कि मशीनों की कार्यक्षमता और प्रबंधन व्यवस्था इस बार अधिक मजबूत रही. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय रहीं और किसी भी शिकायत या तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान किया गया. इसके चलते मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई. 18 जिलों में हुआ मतदान पहले चरण में मतदान 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर हुआ. इनमें कई वीआईपी सीटें शामिल थीं, जिन पर प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. राज्यभर में हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी और संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी गई. दूसरे चरण पर सबकी नजर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जिलों से आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं और अंतिम प्रेस नोट एक घंटे के भीतर जारी किया जाएगा. उन्होंने मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह चुनाव बिहार की लोकतांत्रिक परिपक्वता का प्रतीक है. पहले चरण के सफल आयोजन के साथ अब सबकी निगाहें दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं, जो 11 नवंबर को होगा. ये भी पढ़ें- Bihar Election: रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग से बदलेगा सियासी समीकरण, क्या इस बार इतिहास खुद को दोहराएगा?"
Bihar Election News Election Commission Election Commission Press Conference Bihar Election Latest News Bihar News First Phase Voting
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Elections 2025: पहले चरण का चुनावी महासंग्राम, NDA और महागठबंधन की पहली भिड़ंतबिहार की सियासत का सबसे अहम दौर अब शुरू हो गया है. आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग की जाएगी. यह चरण न केवल पूरे चुनाव की दिशा तय करेगा, बल्कि यह भी बताएगा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए अपनी पकड़ बनाए रख पाएगा.
Read more »
Bihar Election Phase 1 Voting: ...আমরা জিততে চলেছি, বিহার জিততে চলেছে! ১৪ নভেম্বর এক নতুন সরকার গঠিত হবে...! অবিশ্বাস্য তেজস্বী...Bihar Election 2025 Bihar Election Phase 1 Voting 27 point 65 percent polling so far Patna records lowest voter turnout at 23 point 71 percent
Read more »
Bihar Elections: ‘ये पाकिस्तान नहीं भारत है, यहां चेहरा दिखाना होगा’, जानें बुर्का मुद्दे पर क्या बोले गिरिराज सिंहBihar Elections: ‘ये पाकिस्तान नहीं भारत है, यहां चेहरा दिखाना होगा’, जानें बुर्का मुद्दे पर क्या बोले गिरिराज सिंह बिहार Bihar Elections 2025 Giriraj Singh on Burqa राज्य
Read more »
Bihar Elections 2025: मोकामा में जनता किसके साथ, देखिएBihar Elections 2025: आरजेडी उम्मीदवार वीणा सिंह के पति सूरजभान सिंह मतदान से पहले मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान विष्णु, और सूर्यदेव का आशीर्वाद लिया.
Read more »
பீகார் தேர்தல் 2025: துணை முதல்வர் மீது செருப்பு , கற்கள் வீச்சு.. காரை சுற்றி வளைத்த மக்கள்!Bihar Elections 2025 News: முதல் கட்ட வாக்குப்பதிவின் போது லக்கிசராய் பகுதியில் துணை முதல்வர் விஜய் சின்ஹாவின் கார் சுற்றி வளைக்கப்பட்டு தாக்கப்பட்டார்.
Read more »
Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാറിൽ ആദ്യഘട്ട വോട്ടെടുപ്പ് പൂർത്തിയായി; 60 ശതമാനം പോളിങ്Bihar Assembly Election 2025: 18 ജില്ലകളിലെ 121 മണ്ഡലങ്ങളിലായിരുന്നു വോട്ടെടുപ്പ് നടത്തിയത്
Read more »
