Bihar Chunav : क्या बिहार चुनाव की कहानी में 'जीत के फॉर्मूले' की पटकथा लिख दी गई? मोदी-नीतीश का मैसेज समझि...

Bihar Election News News

Bihar Chunav : क्या बिहार चुनाव की कहानी में 'जीत के फॉर्मूले' की पटकथा लिख दी गई? मोदी-नीतीश का मैसेज समझि...
Bihar Assembly ElectionsPm Narendra ModiCM Nitish Kumar
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 314 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 192%
  • Publisher: 51%

Bihar Chunav 2025 : ''हम अब इधर-उधर नहीं जाएंगे, जिनके साथ पहले से थे, उन्हीं के साथ आगे भी रहेंगे'', यह सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को कहा है. इसके पहले बीते शुक्रवार को पीएम मोदी ने जीविका दीदियों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर करने के अवसर पर कहा- ''आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश जी आपके लिए काम कर रहे हैं''.

पटना…”हमारी पार्टी से गलती हो गई थी… कुछ लोग गड़बड़ कर दिए थे, उन्हें हटा दिया गया है. अब कहीं गलती से इधर-उधर नहीं जाएंगे…जो हमारे साथ शुरू में थे, वही आगे भी साथ रहेंगे”. सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को यह बात फिर दोहराई.

पटना…”हमारी पार्टी से गलती हो गई थी… कुछ लोग गड़बड़ कर दिए थे, उन्हें हटा दिया गया है.. अब कहीं गलती से इधर-उधर नहीं जाएंगे…जो हमारे साथ शुरू में थे, वही आगे भी साथ रहेंगे”. सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को यह बात फिर दोहराई. सीएम नीतीश कुमार यह बात कई बार कह चुके हैं तो इसपर राजनीतिक हलचल अब नहीं होती. लेकिन, जब दो दिन के भीतर ही पीएम मोदी और सीएम नीतीश, एक ही संदेश देते दिख रहे हों तो निश्चित तौर पर सियासी सवाल उठेंगे ही. ऐसा इसलिए कि बीते शुक्रवार को जीविका दीदियों के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजने के अवसर पर पीएम मोदी ने इसी से मिलती-जुलती बात कही थी और ”हम दो भाई” वाला संदेश दिया था. राजनीति के जानकारों की नजर में पीएम मोदी का यह बयान चुनावी मौसम में न केवल जनता के दिलों पर दस्तक देने की कोशिश थी, बल्कि चार खास अहम रणनीति का हिस्सा थी! गहरी रणनीति और गूढ़ संदेश दरअसल, बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से महिला रोजगार योजना की पहली किस्त जारी की. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा- ”आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश आपके लिए काम कर रहे हैं”. पीएम मोदी का यह कथन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीति के जानकार इस बयान के जो अर्थ निकाल रहे हैं वो बड़े गहरे हैं. जानकारों की नजर में पीएम मोदी के इस बयान का सीधा संदेश बिहार की आधी आबादी के लिए था, लेकिन इसके प्रभाव का फैलाव का लक्ष्य प्रदेश की पूरी जनता थी. जानकार कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कथन महज़ भाषण का हिस्सा नहीं था, बल्कि बिहार चुनाव की गहरी रणनीति भी समेटे हुए है. साझा नेतृत्व की तस्वीर हुई पेश दरअसल, बिहार में सत्ता और सियासत के समीकरण लगातार बदलते रहे हैं. सीएम नीतीश का ‘इधर-उधर’ वाला बयान और पीएम मोदी का ‘दो भाई’ वाला बयान एक गहरे राजनीतिक संदेश की ओर इशारा करता है. यह न केवल महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश है, बल्कि नीतीश कुमार के साथ एनडीए की एकता को भी मजबूत तरीके से पेश करता है. राजनीति के जानकार कहते हैं कि राजनीतिक रूप से पीएम मोदी का यह संदेश एनडीए के भीतर तालमेल और भरोसे को दिखाने वाला है. महिलाओं के लिए रोजगार योजना की प्रथम किस्त जारी करने के मौके पर दिया गया यह बयान महिला मतदाताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास है. भाईचारे का प्रतीक पीएम मोदी का यह संदेश न केवल नीतीश कुमार की स्थिति को मज़बूत करता है, बल्कि एनडीए की एकजुटता और साझा नेतृत्व की तस्वीर भी पेश करता है. महिलाओं के लिए भाई का संदेश पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं को सीधे जोड़ते हुए खुद और नीतीश को उनका ‘भाई’ बताया तो इसके पीछे भी वजह है. दरअसल, बिहार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी हमेशा निर्णायक रही है. जीविका दीदियों की ताकत, पंचायत चुनावों में महिला आरक्षण का प्रभाव और सरकारी योजनाओं से सीधे जुड़े लाभार्थियों की संख्या-ये सभी फैक्टर मोदी के बयान को बेहद असरदार बनाते हैं.महिलाओं के सामने एक ‘भाई’ के रूप में प्रस्तुत होना महिलाओं में भरोसे और आत्मीयता का भाव जगाने की कोशिश है. भाईचारे की सियासत, खास मैसेज दरअसल, भाई-बहन का रिश्ता भारतीय समाज में गहरी भावनात्मक जड़ें रखता है. पीएम मोदी के बयान का मकसद महिलाओं के भीतर एक ‘सुरक्षा कवच’ और ‘परिवार’ जैसा भाव जगाना है. चुनावी रणनीति में महिला मतदाता सबसे निर्णायक साबित हो सकती हैं. बिहार में महिला वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा होता रहा है. ऐसे में यह संदेश सीधे महिला वोट बैंक पर फोकस करता है और उनके लिए एक भावनात्मक जुड़ाव रचता है. चुनावी रणनीति में यह लाइन कि- ‘आपका भाई नरेंद्र और नीतीश”, महिलाओं के बीच भाई का भाव जगाकर एनडीए को लाभ पहुंचा सकती है. बिहार चुनाव की रणनीति में बड़ा संकेत जानकार कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से सत्ता में हैं और उनके नेतृत्व पर सवाल उठते रहे हैं. तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर जैसे नेता सीएम नीतीश कुमार के ‘अचेत अवस्था’ में होने के आरोप लगाते हैं. लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी का ‘दो भाई’ वाला कथन नीतीश कुमार की साख को दोबारा वैधता देता है. ऐसे में पीएम मोदी का यह साफ संदेश है कि बीजेपी और जदयू मिलकर साथ खड़े हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी का ‘आपके दो भाई’ वाला बयान, एनडीए को एकजुट दिखाने और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास का सबसे आसान तरीका यह लाइन साबित हो सकती है. नीतीश कुमार की भूमिका को मजबूती बीते दो दशक से बिहार की सत्ता के शीर्ष पर विराजमान नीतीश कुमार बार-बार राजनीतिक समीकरण बदलते रहे हैं. इसको लेकर उनपर सवाल भी उठते रहे हैं. भरोसे और विश्वास के पैमाने पर वह कठघरे में खड़े दिखते रहे हैं. बीते कुछ वर्षों में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की छवि- ‘पलटूराम’, वाली बनाने की पुरजोर कोशिश की है. यह तब और सटीक बैठता है जब सीएम नीतीश कुमार बार-बार संदेश देते हुए दिखते हैं कि अब वह पाला बदली नहीं करेंगे. अब तो ‘दो भाई’ वाला बयान देकर इस बार उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक समर्थन मिल गया है जो सीएम नीतीश की साख को दोबारा स्थापित करने का प्रयास लगता है. एनडीए की एकजुटता की नई परिभाषा पीएम मोदी के बयान का एक और अहम पहलू भाजपा-जदयू के बड़े भाई-छोटे भाई के नैरेटिव के विवाद को खत्म करना भी है. दरअसल, चुनाव के समय गठबंधन के भीतर असहमति की खबरें अक्सर आती हैं. 2020 के चुनाव में जिस तरह भाजपा बढ़ी और जदयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई इसने दोनों पार्टियों के बीच विश्वास और भरोसे पर चोट किया है. लेकिन, ”आपके लिए नीतीश भाई भी काम कर रहे हैं” कहकर पीएम मोदी ने पल में सीएम नीतीश को बराबरी का दर्जा दे दिया. जाहिर है यह संदेश जदयू कार्यकर्ताओं के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है और गठबंधन की आंतरिक राजनीति में नीतीश की स्थिति को भी मजबूत करता है. पीएम मोदी का विपक्ष पर अप्रत्यक्ष हमला पीएम मोदी का यह कथन विपक्षी दलों के लिए भी एक चुनौती है, क्योंकि पीएम मोदी के बयान ने यह दिखाया कि एनडीए का नेतृत्व दो चेहरों- मोदी और नीतीश… के इर्द-गिर्द घूमता है. इस साझेदारी का सीधा फायदा जमीनी स्तर पर मिल सकता है, जहां कार्यकर्ता अब खुद को एक परिवार का हिस्सा मानकर काम करेंगे. ‘दो भाई काम कर रहे हैं’ का संदेश विपक्ष को घेरने का एक तरीका भी है, क्योंकि यह कहकर एनडीए ने खुद को परिवार के रूप में पेश कर दिया है, जबकि विपक्ष को सत्ता संघर्ष में उलझा हुआ दिखाने की कोशिश की गई है. ऐसे में आरजेडी या कांग्रेस अब पीएम मोदी के इस रणनीति पर किस तरह का नैरेटिव खड़ा करते हैं, यह देखना होगा. भावनाओं की रणनीति और सियासी संदेश कुल मिलाकर नरेंद्र मोदी का यह बयान केवल भाषण का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक माहिर, परिपक्व और लाजवाब चुनावी रणनीति है. एक ओर भावनाओं को छूकर महिला वोट बैंक को साधना, नीतीश कुमार को मजबूत करना और एनडीए की एकता दिखाने के साथ ही विपक्ष के तल्ख हमलों की धार को कुंद करना, चारों ही पहलुओं को ”हम दो भाई” के इस एक लाइन में पिरो दिया गया है. बिहार चुनाव में यह कथन एनडीए के लिए वोट जुटाने का एक बड़ा मंत्र साबित हो सकता है. ऐसे में राजनीति के जानकार साफ तौर पर मानते हैं कि ”आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश जी आपके लिए काम कर रहे हैं”, महज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का हिस्सा नहीं था, बल्कि बिहार चुनाव की गहरी रणनीति भी समेटे हुए है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Bihar Assembly Elections Pm Narendra Modi CM Nitish Kumar Bihar Politics नरेंद्र मोदी Narendra Modi नीतीश कुमार Nitish Kumar बिहार चुनाव 2025 Bihar Elections 2025 महिला मतदाता Women Voters एनडीए गठबंधन NDA Alliance जीविका दीदी Jivika Didis राजनीतिक रणनीति Political Strategy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Chunav 2025 LIVE: CM नीतीश ने युवाओं के लिए खोला नौकरी वाला पिटारा, 11000 से ज्यादा पदों पर होगी बहाल...Bihar Chunav 2025 LIVE: CM नीतीश ने युवाओं के लिए खोला नौकरी वाला पिटारा, 11000 से ज्यादा पदों पर होगी बहाल...Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हर नेता सियासी मैदान में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लालू यादव पर विवादित टिप्पणी के बाद तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सीएम पर जमकर बरसे.
Read more »

Bihar Chunav: बदलने लगी बिहार में बयार, चुनाव पूर्व सर्वे में तेजस्वी की सरकार, क्या फेल हो रही नीतीश की रे...Bihar Chunav: बदलने लगी बिहार में बयार, चुनाव पूर्व सर्वे में तेजस्वी की सरकार, क्या फेल हो रही नीतीश की रे...Bihar Chunav Lok Poll Survey: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आए एक हालिया सर्वे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस चुनाव पूर्व सर्वे ने जहां तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को जहां खुश होने का मौका दे दिया, वहीं नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रही एनडीए की टेंशन बढ़ा सकती है.
Read more »

Bihar Chunav: बदलने लगी बिहार में बयार, चुनाव पूर्व सर्वे में तेजस्वी की सरकारBihar Chunav: बदलने लगी बिहार में बयार, चुनाव पूर्व सर्वे में तेजस्वी की सरकारBihar Chunav: बदलने लगी बिहार में बयार, चुनाव पूर्व सर्वे में तेजस्वी की सरकार, क्या फेल हो रही नीतीश की रेवड़ियां?
Read more »

Bihar Chunav: पहले सीमांचल फिर... लंबी प्लानिंग पर बिहार में बढ़ रहे असदुद्दीन ओवैसी, इन इलाकों पर भी AIMIM...Bihar Chunav: पहले सीमांचल फिर... लंबी प्लानिंग पर बिहार में बढ़ रहे असदुद्दीन ओवैसी, इन इलाकों पर भी AIMIM...Bihar Chunav 2025: असदुद्दीन ओवैसी की सीमांचल न्याय यात्रा ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है. मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र को अपना राजनीतिक गढ़ बनाने के बाद ओवैसी अब पूरे बिहार में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
Read more »

Bihar Chunav: तेजस्वी के 'यादव दुर्ग' पर चलेगा इस बार 'बुलडोजर', जेल से बाहर आ गए ये 2 'सूरमा'?Bihar Chunav: तेजस्वी के 'यादव दुर्ग' पर चलेगा इस बार 'बुलडोजर', जेल से बाहर आ गए ये 2 'सूरमा'?Bihar Chunav 2025 : बिहार चुनाव से ठीक पहले दो ताकतवर यादव नेता राजबल्लभ यादव और गुलाब यादव का जेल से बाहर आना महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है.
Read more »

Bihar Chunav: बिहार का विधानसभा चुनाव हुआ और रोचक, सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे शंकराचार्यBihar Chunav: बिहार का विधानसभा चुनाव हुआ और रोचक, सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे शंकराचार्यबद्रीनाथ पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर गौ भक्त निर्दलीय उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। उन्होंने इसे सनातनी राजनीति की शुरुआत बताया और कहा कि यह कदम गौ माता के संरक्षण के लिए उठाया जा रहा है। शंकराचार्य ने कांग्रेस और भाजपा पर गौ संरक्षण के वादे से भटकने का आरोप...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:59:22