वियतनाम में बुआलोई तूफान का कहर, मौत का आंकड़ा 11 तक पहुंचा; 33 घायल और 13 लापता

United States News News

वियतनाम में बुआलोई तूफान का कहर, मौत का आंकड़ा 11 तक पहुंचा; 33 घायल और 13 लापता
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

वियतनाम में बुआलोई तूफान का कहर, मौत का आंकड़ा 11 तक पहुंचा; 33 घायल और 13 लापता

"हनोई, 29 सितंबर । वियतनाम में बुआलोई तूफान ने भारी तबाही मचा दी है। बुआलोई तूफान की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के अनुसार 33 लोग घायल हैं।Advertisment उत्तरी वियतनाम के निन्ह बिन्ह प्रांत में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने न्हान दान के हवाले से बताया कि पूरे प्रांत में 10 घर ढह गए और 10 अन्य की छतें उड़ गईं। स्थानीय मीडिया आउटलेट वीएनएक्सप्रेस ने प्रांतीय कृषि एवं पर्यावरण विभाग के हवाले से बताया कि लगभग 30 बिजली के खंभे गिर गए, जबकि कई पेड़ और चावल के बड़े खेत जमींदोज हो गए। कृषि एवं पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह तक क्वांग त्रि और जिया लाई प्रांतों में 17 लोग लापता हैं। ह्यू नाम के एक शहर और थान होआ प्रांत में बाढ़ और पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है। संयंत्र के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी कि रविवार रात करीब 10 बजे, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सेंट्रल हा तिन्ह प्रांत में स्थित एक ताप विद्युत संयंत्र की कोयला भंडारण छत ढह गई। इसकी मरम्मत में कई महीने लगने की उम्मीद है। बता दें, टाइफून रागासा के बाद अब बुआलोई ने इस साल कहर बरसाया है। ऐसे में बुआलोई वियतनाम को प्रभावित करने वाला दसवां टाइफून बन सकता है। रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों को पूर्वानुमानों पर कड़ी नजर रखने, मछली पकड़ने वाले जहाजों को आश्रय लेने के लिए सतर्क करने, बचाव दल और उपकरण जुटाने, और लोगों व संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्थिति को लेकर संबंधित मंत्रालय को नियमित रिपोर्ट भी देते रहना है। महीने की शुरुआत में, टाइफून रागासा ने वियतनाम में दस्तक दी थी। देश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के कई तटीय इलाकों में जहाजों के समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इसके अलावा खड़ी ढलानों पर भूस्खलन की संभावना भी जताई गई है। --आईएएनएस कनक/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिना अनुमति 'I LOVE MOHAMMAD' जुलूस निकालने पर वाराणसी पुलिस ने कसा शिकंजा, 13 गिरफ्तारबिना अनुमति 'I LOVE MOHAMMAD' जुलूस निकालने पर वाराणसी पुलिस ने कसा शिकंजा, 13 गिरफ्तारवाराणसी में 'I LOVE MOHAMMAD' जुलूस को लेकर विवाद बढ़ गया है. काशी जोन के सिगरा, दशाश्वमेध और चौक थानों में बिना अनुमति और गैरपारंपरिक तरीके से जुलूस निकालने पर पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. जुलूस में इस्तेमाल किए गए डीजे को भी जब्त किया गया है. पुलिस ने कहा कि बच्चों के जरिए जुलूस निकालने वाले परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.
Read more »

Vijay Karur Rally Stampede Live: హీరో విజయ్ సభలో ఏం జరిగింది..? భారీ తొక్కిసలాటలో 33 మంది మృతిVijay Karur Rally Stampede Live: హీరో విజయ్ సభలో ఏం జరిగింది..? భారీ తొక్కిసలాటలో 33 మంది మృతిVijay Karur Rally Stampede Live: హీరో విజయ్ సభలో ఏం జరిగింది..? భారీ తొక్కిసలాటలో 33 మంది మృతి
Read more »

33 की उम्र में दुल्हन बनीं अरबपति सेलेना गोमेज, बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, हुईं रोमांटिक33 की उम्र में दुल्हन बनीं अरबपति सेलेना गोमेज, बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, हुईं रोमांटिकअमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग शादी करके 33 की उम्र में घर बसा लिया है. सेलेना के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. आपने देखे क्या?
Read more »

बलिया में ट्यूशन टीचर पर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्जबलिया में ट्यूशन टीचर पर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्जउत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक शिक्षक पर 13 वर्षीय किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है, स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Read more »

दिल्ली में प्रशासनिक सुधार के लिए नए राजस्व जिलों का होगा पुनर्गठन, 11 से बढ़कर 13-14 करने पर मंथनदिल्ली में प्रशासनिक सुधार के लिए नए राजस्व जिलों का होगा पुनर्गठन, 11 से बढ़कर 13-14 करने पर मंथनदिल्ली में प्रशासनिक सुधार के लिए राजस्व जिलों का पुनर्गठन होगा। नगर निगम जोन की तरह नए जिले बनेंगे जिससे संख्या 11 से बढ़कर 13-14 हो सकती है। सरकार का मानना है कि छोटे जिलों से काम तेजी से होगा विवाद कम होंगे और जनता को डीएम कार्यालय में ही सभी सुविधाएं मिलेंगी। कुछ जिलों के नाम और सीमाएं भी बदल सकती...
Read more »

IPO News: Altanta Electrical IPO से कितना हुआ निवेशकों को फायदा, कितने पर हुआ लिस्ट?IPO News: Altanta Electrical IPO से कितना हुआ निवेशकों को फायदा, कितने पर हुआ लिस्ट?Altanta Electrical IPO ने निवेशकों को जमकर फायदा दिया है। इसकी लिस्टिंग से निवेशकों को 13.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:47:34