Bihar Elections 2025: यहां की महिलाएं सुबह से शाम तक खेतों में मेहनत करती हैं, मगर इतने लंबे समय के काम के बदले उन्हें केवल सौ रुपये की मजदूरी मिलती है. राज्य। बिहार
"Bihar Elections 2025: अगर हम आपसे कहें कि बिहार में एक ऐसा गांव है जहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं तो शायद आपको भरोसा नहीं होगा. लेकिन ये सच और हम बात कर रहे हैं जहानाबाद जिले का नसरत गांव की, जहां ज्यादातर महिलाएं ही दिखाई देती हैं.
यह गांव पटना से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां की खासियत यह है कि शादी के बाद पुरुष काम की तलाश में शहरों या दूसरे राज्यों की ओर चले जाते हैं. वे साल में सिर्फ छठ पर्व या किसी विशेष मौके पर ही अपने परिवार से मिलने लौटते हैं. इस कारण गांव की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर होती है.Advertisment पतियों के भेजे पैसों से चलाना पड़ता है खर्चा नसरत गांव की महिलाएं अपने पतियों के भेजे पैसों से किसी तरह घर का खर्च चलाती हैं, लेकिन वह रकम अक्सर पर्याप्त नहीं होती. गांव की एकमात्र किराना दुकान पर लगभग हर महिला का उधार खाता चलता है. कई बार जरूरत पूरी करने के लिए महिलाएं दुकानदार से उधार लेती हैं, जिसे वे धीरे-धीरे चुकाने की कोशिश करती हैं. खेती पर निर्भर अर्थव्यवस्था गांव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है. यहां की महिलाएं सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खेतों में मेहनत करती हैं, मगर इतने लंबे समय के काम के बदले उन्हें केवल सौ रुपये की मजदूरी मिलती है. इसके बावजूद वे घर, बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल भी संभालती हैं. काम का बोझ अधिक होने के साथ-साथ इन महिलाओं के मन में यह डर भी बना रहता है कि कहीं उनके पति कभी लौटे ही नहीं तो उनका भविष्य क्या होगा. कई महिलाएं कर्ज के बोझ तले दबीं गांव की कई महिलाएं कर्ज के बोझ तले भी दब चुकी हैं. बेटी की शादी, पशु खरीदने या खेती-बाड़ी के लिए उन्होंने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से कर्ज लिया है. कुछ महिलाएं बीमारियों या आपात स्थितियों में भी उधार लेने को मजबूर हुई हैं. अधिकतर घरों पर अब भी बकाया ऋण का बोझ है, जिसे चुकाने की जिम्मेदारी अकेली महिलाओं की है. फिर भी इन महिलाओं की उम्मीदें जीवित हैं. उन्हें विश्वास है कि अगर राज्य सरकार गांवों में उद्योग और फैक्ट्रियां स्थापित करे, तो उनके पतियों को रोजगार के लिए घर छोड़ना नहीं पड़ेगा. बिहार सरकार ने ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए कई आर्थिक पैकेजों की घोषणा की है, लेकिन अब भी गांवों में स्थायी रोजगार के अवसरों की कमी है. यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव की चेतावनी, निष्पक्ष मतगणना नहीं हुई तो जनता देगी जवाब"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Counting Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरू Know Bihar Elections 2025 Counting Date and Time News in hindi राज्य
Read more »
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बताया Bihar Elections 2025 Creates History highest Voter Turnout Ever
Read more »
Bihar Elections 2025: RJD नेता सुनील सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! भड़काऊ बयान पर DGP ने FIR का दिया आदेशबिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आरजेडी नेता सुनील सिंह पर कानून की गाज गिरी है. बता दें कि डीजीपी विनय कुमार ने भड़काऊ बयान देने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
Read more »
Bihar Women Voters Turnout 8.8% More This Time: What It Means For Poll Results 2025Bihar Election Result 2025: The record voter turnout in the Bihar elections 2025, has a silver lining once again - the women voters. Driven by popular government schemes and their on ground implementations, the women voters came out in large numbers
Read more »
Bihar Elections 2025: बिहार में ऐतिहासिक मतदान के बाद अब नजरें नतीजों पर, EC ने दी मतगणना की पूरी गाइडलाइनबिहार में इस बार 67.13% मतदान हुआ, जो कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है. अब कल यानी 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी. बता दें कि 243 सीटों के नतीजे ECI पोर्टल पर जारी होंगे.
Read more »
Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव की चेतावनी, निष्पक्ष मतगणना नहीं हुई तो जनता देगी जवाबBihar Elections 2025: तेजस्वी ने कहा कि इस बार भी अगर गड़बड़ी हुई, तो जनता चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यह चुनाव जनता का है. राज्य। बिहार
Read more »
