जाने माने अभिनेता विजय आज यानी गुरुवार को अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के झंडे और चिह्न का आधिकारिक रूप से अनावरण करेंगे। इसे लेकर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तैयारियां जोरों पर हैं।
जाने माने अभिनेता विजय ने आज यानी गुरुवार को अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के झंडे और चिह्न का आधिकारिक रूप से अनावरण किया। TVK के झंडे और चुनाव चिह्न के अनावरण के दौरान विजय के पिता-माता भी पार्टी कार्यालय में मौजूद थे। इस दौरान विजय ने कहा, 'मुझे पता है कि आप सभी हमारे पहले राज्य सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं और बहुत जल्द मैं इसकी घोषणा करूंगा। उससे पहले मैंने आज हमारी पार्टी के झंडा अनावरण किया है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।' #WATCH | Tamil Nadu: Actor and Tamilaga Vettri Kazhagam chief Vijay unveils the party's flag at the party office in Chennai.
pic.twitter.com/YaBOYnBG6j — ANI August 22, 2024 पार्टी के झंडे का अनावरण करने से पहले अभिनेता से राजनेता बने विजय ने एक शपथ पढ़ी। उन्होंने कहा कि वह सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखेंगे। शपथ में विजय ने पढ़ा, 'हम हमेशा उन सेनानियों की सराहना करेंगे, जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दी। हम हमेशा उन अनगिनत सैनिकों के योगदान को अपने जहन में रखेंगे, जिन्होंने तमिल भूमि से हमारे लोगों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया। मैं जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान के नाम पर भेदभाव को दूर करूंगा। लोगों में जागरूकता पैदा करूंगा और सभी के लिए समान अवसर और समान अधिकार के लिए प्रयास करूंगा। मैं पूरी निष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखूंगा।' #WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor and Tamilaga Vettri Kazhagam chief Vijay takes pledge along with party workers and leaders at the party office in Chennai "We will always appreciate the fighters who fought and sacrificed their life for the liberation of our country… pic.twitter.com/amiti3rBC2— ANI August 22, 2024 इससे पहले बुधवार को तमिल में जारी एक प्रेस बयान में अभिनेता ने कहा कि लोगों के काम करना एक बड़ा आशीर्वाद है। यह एक महान आशीर्वाद की तरह है अगर आपको हर दिन एक नई दिशा और एक नई ताकत के साथ काम करना हो। 22 अगस्त 2024 वह दिन है, जिसे भगवान और प्रकृति ने हमें इस तरह के आशीर्वाद के रूप में दिया है। यह वह दिन है, जब हमारे तमिलनाडु विजय क्लब का मुख्य प्रतीक ध्वज पेश किया जाएगा। #WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor and Tamilaga Vettri Kazhagam chief Vijay unveils the party's flag and symbol today. pic.twitter.com/J2nk2aRmsR— ANI August 22, 2024 विज्ञप्ति में कहा गया कि तमिलनाडु के कल्याण के लिए काम करते हुए हम अपने मुख्यालय सचिवालय में अपना वीर ध्वज, विजय ध्वज पेश करेंगे। यह हमारे राज्य का प्रतीक बन जाएगा। हम ध्वज गीत भी जारी करेंगे। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम इसका झंडा भी फहराएंगे। अभिनेता विजय ने हाल ही में राजनीति में प्रवेश किया है और इस साल फरवरी में अपनी पार्टी का नाम तमिलगा वेत्री कझगम रखा था।
Thalapathy Vijay Tamilaga Vettri Kazhagam Tvk Party Tvk Party Flag Tvk Party Symbol India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विधानसभा में अखिलेश की 'कुर्सी' पर बैठे थे माता प्रसाद, देखिए किस मूड में थे पास बैठे चाचा शिवपालयूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया, जिन्हें सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.
Read more »
एनडीए सरकार में जम्मू-कश्मीर को मिला सामाजिक और आर्थिक विकास: विजय कुमार सिन्हाVijay Kumar Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने वास्तविक रूप से देश का राजनीतिक एकीकरण किया.
Read more »
Vijay Kadam Passed Away: मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का निधन, कॉमेडी रोल्स के लिए थे लोकप्रियमराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का आज सुबह निधन हो गया है। वह विजय कदम 1980 और 90 के दशक की शुरुआत में बेहद लोकप्रिय थे।
Read more »
थलपति विजय की 'गोटा' का नया पोस्टर जारी, ट्रेलर का अनावरण शनिवार कोथलपति विजय की 'गोटा' का नया पोस्टर जारी, ट्रेलर का अनावरण शनिवार को
Read more »
ट्रंप की संपत्ति: क्रिप्टो-सोने से मीडिया में निवेश तक; जानें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के खजाने के बारे मेंराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मैदान में उतरे डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के तहत अपनी संपत्ति और आय का खुलासा किया है।
Read more »
Kolkata: डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में NCW के खुलासे, घटनास्थल पर सबूत मिटाने से लेकर कई गड़बड़ियों का दावाराष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति ने इस घटना के संबंध में अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और जांच में खामियों का खुलासा किया है।
Read more »
