IMD Weather Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी. उधर दिल्ली, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और शीतलहर की संभावना है.
उत्तर भारत में मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. दरअसल यहां सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है. वहीं पंजाब से लेकर यूपी तक के मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार है.
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 27 जनवरी को कश्मीर वैली और हिमाचल के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है. आईएमडी ने कई राज्यों के लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल और पंजाब के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में बना हुआ है. उधर हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण 1.5 से 3.1 किमी ऊंचाई तक है. वहीं 30 जनवरी की रात से एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होगी. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की आशंका है. इसके साथ ही इन राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश उधर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट से लेकर कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश हो सकती है, जबकि मध्य प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है. छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. वहीं आज मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि बिहार में कल हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. ओलावृष्टि और ठंड का असर मौसम विभाग ने 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है. हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ‘कोल्ड डे’ की स्थिति भी बन सकती है. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 27 जनवरी को सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. 26 जनवरी की रात हल्की धुंध रह सकती है, जबकि 28 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान अगले एक हफ्ते तक सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.
आज का मौसम Weather News Today Mausam Samachar मौसम समाचार Himachal Snowfall Kashmir Snowfall North India Weather उत्तर भारत मौसम IMD Weather Forecast मौसम पूर्वानुमान Rainfall In North India उत्तर भारत में बारिश Western Disturbance पश्चिमी विक्षोभ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा के 6 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट: 7 डिस्ट्रिक्ट में जम सकता है पाला, तापमान 1.6 डिग्री पहुंच...Haryana Rajasthan districts fog orange alert. Follow latest updates on severe cold wave impacting multiple regions. Haryana mein mausam ka mizaj lagatar sakht bana hua hai. Bhartiya mausam vibhag (IMD) ke mutabik 25 January ko rajya ke kai jilon mein ghane se bahut ghane kohre aur sheetlehr ka asar rahega.
Read more »
फिर करवट लेगा मौसम! पहाड़ों पर एक्टिव हुआ ये पैटर्न; दिल्ली समेत यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्टAaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर और गलन बढ़ेगी। 26-28 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय में वर्षा/बर्फबारी होगी। यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि केरल-तमिलनाडु में भी बारिश की आशंका है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप जारी...
Read more »
Aaj Ka Ank Jyotish 25 January 2026: किस मूलांक के खुलेंगे सफलता के मार्ग? ज्योतिषाचार्य से जानें अंक राशिफलAaj Ka Ank Jyotish 25 January 2026 के अनुसार, आज का दिन अपने साथ एक शांत और इंटूटिव ऊर्जा लेकर आया है। 24 जनवरी की जिम्मेदारियों और मानसिक समझदारी के बाद, आज का दिन आपको खुद के करीब ले जाएगा। आज का दिन शोर-शराबे, भाग-दौड़ या लगातार लोगों से घिरे रहने का नहीं है। ऐसे में चलिए अंक ज्योतिषाचार्य भानुप्रिया से जानते हैं मूलांक 1 से 9 के जातकों का अंक...
Read more »
Kal Ka Mausam: Republic Day पर कुदरत का 'कोल्ड अटैक', उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्टIMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 26 जनवरी 2026 से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
Read more »
Delhi Weather Today: 77वें गणतंत्र दिवस पर बारिश डालेगी खलल या...जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसमDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Delhi News in Hindi | Delhi Weather Today | Delhi Weather News | Delhi Weather Update | Delhi Weather Forecast | Delhi Weather Today 26 January | IMD | Delhi NCR | Delhi Aaj Ka Mausam | Republic Day |
Read more »
Aaj Ka Rashifal: गणतंत्र दिवस का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? यहां जानिए राशिफलAstrology News | Astrology News in Hindi | horoscope Today | Astrology | horoscope | 26 January Ka Rashifal | Horoscope 26 January 2026 | Aaj Ka Panchang | Panchang | Rashifal | Zodiac Signs | Aaj Ka Rashifal Video | Pandit Arvind Tripathi | ज्योतिष
Read more »
