हरियाणा के 6 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट: 7 डिस्ट्रिक्ट में जम सकता है पाला, तापमान 1.6 डिग्री पहुंच...

Haryana Weather News

हरियाणा के 6 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट: 7 डिस्ट्रिक्ट में जम सकता है पाला, तापमान 1.6 डिग्री पहुंच...
Rajasthan WeatherFog AlertOrange Alert
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Haryana Rajasthan districts fog orange alert. Follow latest updates on severe cold wave impacting multiple regions. Haryana mein mausam ka mizaj lagatar sakht bana hua hai. Bhartiya mausam vibhag (IMD) ke mutabik 25 January ko rajya ke kai jilon mein ghane se bahut ghane kohre aur sheetlehr ka asar rahega.

7 डिस्ट्रिक्ट में जम सकता है पाला, तापमान 1.6 डिग्री पहुंचा, हिसार सबसे ठंडाहरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार सख्त बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार, 25 जनवरी को राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रात और सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की IMD की चेतावनी के अनुसार, 25 जनवरी को प्रदेश के 7 जिलों में पाला जम सकता है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी शामिल हैं। इसके अलावा 6 जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पंचकूला शामिल हैं। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात , पलवल और चरखी दादरी में हल्की धुंध पड़ सकती है।शीतलहर से दिन का तापमान गिरा वहीं, शीतलहर के कारण हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि धूप खिलने से राहत मिली, मगर ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाए रखी। IMD के अनुसार, 24 जनवरी को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 17.

4 डिग्री सेल्सियस करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 15.4 डिग्री, रोहतक में 15.7 डिग्री और गुरुग्राम में करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। 25 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच ही रहने का अनुमान है।प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिरावट पर है और ठंड का असर तेज होता जा रहा है। 24 जनवरी को हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस हिसार में रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात और सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। करनाल में 4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री और भिवानी में 3 डिग्री के आसपास रहा। कई जिलों में रात के समय पाला पड़ने जैसी स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी की रात भी ठंडी रहेगी।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर के अनुसार, हरियाणा में आज राजस्थान के साथ लगते इलाकों में पाला जमने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में आज और गिरावट आ सकती है। इसके बाद 26 शाम से मौसम में फिर बदलाव होगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद 28 जनवरी के बाद फिर से हवाएं बदलेंगी और ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।बिहार में 5 दिनों तक ठंड में नहीं होगी बढ़ोतरीहरियाणा के 6 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्टराजस्थान में तापमान -7 डिग्री, बर्फ जमी, आंधी-बारिश की चेतावनीबाराबंकी-एटा में बिजली गिरी, 2 जिलों में ओले गिरेरतलाम में तेज हवाओं ने कराया ठंड का असर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rajasthan Weather Fog Alert Orange Alert Cold Wave IMD Minimum Temperature Chill Haryana Districts Rajasthan Districts

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kal Ka Mausam: इन राज्यों में अभी और सताएगा घने कोहरे और शीतलहर का सितम, जानें कैसा रहेगा आपके प्रदेश का हालKal Ka Mausam: इन राज्यों में अभी और सताएगा घने कोहरे और शीतलहर का सितम, जानें कैसा रहेगा आपके प्रदेश का हालKal Ka Mausam 6 Jan 2026 IMD alert-weather-update Kal Ka Mausam: इन राज्यों में अभी और सताएगा घने कोहरे और शीतलहर का सितम, जानें कैसा रहेगा आपके प्रदेश का हाल
Read more »

Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें कल कैसे रहेगा आपके इलाकों का हालKal Ka Mausam: देश के अधिकांश इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें कल कैसे रहेगा आपके इलाकों का हालKal Ka Mausam: देश के अधिकांश इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें कल कैसे रहेगा आपके इलाकों का हाल Kal Ka Mausam 13 August 2025 IMD alert News
Read more »

हरियाणा में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड: शून्य के करीब पहुंचेगा पारा; साथ में घना कोहरा भी, 13 जिलों में ...हरियाणा में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड: शून्य के करीब पहुंचेगा पारा; साथ में घना कोहरा भी, 13 जिलों में ...Haryana severe cold day orange alert for 14 January. Follow Sonipat dense fog, freezing temperatures, and severe cold wave latest updates.
Read more »

Makar Sankranti To Begin On Chilly Note As IMD Issues Cold Wave Alert; Check Full ForecastMakar Sankranti To Begin On Chilly Note As IMD Issues Cold Wave Alert; Check Full ForecastIMD issues orange alert in Punjab and Haryana on Makar Sankranti as cold wave intensifies; Delhi under yellow alert with dense fog, chilly temperatures and cold day conditi
Read more »

Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में फिर पड़ सकता है घना कोहरा, इन प्रदेशों में भारी बारिश की संभावनाKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में फिर पड़ सकता है घना कोहरा, इन प्रदेशों में भारी बारिश की संभावनाKal-ka-mausam-19 January-2026-imd-alert-news Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में फिर पड़ सकता है घना कोहरा, इन प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना
Read more »

क्या है सोने का इतिहास?: जब पृथ्वी नहीं थी, तबसे ब्रह्मांड में मौजूद है ये धातु, जानें कैसे हुई इतनी मूल्यवानक्या है सोने का इतिहास?: जब पृथ्वी नहीं थी, तबसे ब्रह्मांड में मौजूद है ये धातु, जानें कैसे हुई इतनी मूल्यवानबीते कुछ वक्त से सोना और चांदी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मौजूदा समय में सोना बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है और 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर तक
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:36