Aaj Ka Mausam: देश के विभिन्न हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद से ही मौसम के तेवर में उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ और समंदर में हलचल की वजह से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है. मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में खासकर तीन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है.
Aaj Ka Mausam : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने इस सप्ताह उथल-पुथल वाला माहौल रहने का पूर्वानुमान जताया है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में बेमौसम बरसात होने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, जिससे ठंड की आमद और भी आसान हो सकती है.
मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक में तूफानी हवा के साथ बारिश होने की बात कही है. साथ ही आमलोगों से वॉर्निंग पीरियड में घरों से बाहर न निकलने अपील भी की है. दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम डेवलप हो चुका है. इसका असर तटवर्ती इलाकों पर पड़ सकता है. कुछ दिनों पहले ही साइक्लोन मोंथा की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी. इसका असर बिहार, झारखंड से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक देखा गया था. दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. राजधानी दिल्ली का एक्यूआई बुधवार 5 नवंबर 2025 की सुबह को गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया. भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के इलाकों में एक गहरे निम्न दाब क्षेत्र के सक्रिय होने की जानकारी दी है. इसका प्रभाव पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा. इसके साथ ही 5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार वाली तूफानी हवा मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज, बिजली चमकने और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम भारत में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. महाराष्ट्र और गोवा में इस दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इसके अलावा कोंकण और गोवा में 5 और 6 नवंबर को गरज के साथ बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र में 6 नवंबर तक बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम के मिजाज में बदलाव आने का पूर्वानुमान है. भारी बारिश की चेतावनी निम्न दबाव प्रणाली के प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम बदल सकता है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 नवंबर को मौसम का मिजाज तल्ख रह सकता है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा है. इसके साथ ही दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. निम्न दबाव का सबसे अधिक प्रभाव दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा. तमिलनाडु में 6 नवंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 6 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 5 नवंबर को, जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7 नवंबर तक बारिश की संभावना है.
Aaj Ka Mausam Weather Forecast मौसम पूर्वानुमान Indian Meteorological Department IMD Western Disturbance Unseasonal Rain Temperature Drop Cold Wave
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वृश्चिक राशि वालों दिन के 12 बजे तक रहें सावधान! हो सकती है अनहोनी, जानें राशिAaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों दिन के 12 बजे तक रहें सावधान! हो सकती है अनहोनी, जानें राशिफल
Read more »
झारखंड में कंपकंपी हवा... लातेहार रहा सबसे ठंडा, जानें आज कैसा रहेगा मौसमJharkhand Aaj ka Mausam: झारखंड में कंपकंपी हवा... लातेहार रहा सबसे ठंडा, रांची में स्वेटर-जैकेट में दिख रहे लोग
Read more »
मकर राशि का वालों का आज चमक सकता है भाग्य, इस उपाय से दिन गुजरेंगे बेहतरAaj ka Makar Rashifal: मकर राशि का वालों का आज चमक सकता है भाग्य, करियर और कोर्ट केस में सफलता के संकेत, करें ये उपाय
Read more »
Aaj Ka Ank Jyotish 04 November 2025: काम पर रहेगा फोकस, पढ़ें आज की वित्तीय सलाहAaj Ka Ank Rashifal 04 नवंबर 2025 के अनुसार, यह दिन जल्दबाजी का नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, धैर्य और आत्मीय देखभाल से प्रगति करने का है। पेशेवर मोर्चे पर मेहनत का फल मिलेगा और निजी जीवन में भावनात्मक समझ रिश्तों को मजबूत करेगी। ऐसे में चलिए अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा जी से जानते हैं मूलांक 7 से 9 के जातकों का अंकज्योतिष...
Read more »
पंचांग:आज देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, जानें मुहूर्त, भद्राAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 November 2025: देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, भद्रा, जानें आज के मुहूर्त, भद्रा समय
Read more »
ऑफिस की राजनीति से बचें, व्यापार में मुनाफा, जानें आज का दिन कैसा रहेगाAaj ka Makar Rashifal:ऑफिस की राजनीति से बचें, व्यापार में मुनाफा और नौकरी में तनाव, मकर राशि वाले आज करें ये उपाय
Read more »
