Amitabh Bachchan property deal- यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने प्रॉपर्टी बेची है. जनवरी 2025 में, उन्होंने अंधेरी स्थित ‘द अटलांटिस’ बिल्डिंग का अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा था.
दिल्ली. रियल एस्टेट में निवेश करना आजकल काफी आम हो गया है. आम और खास, हर कोई प्रॉपर्टी में पैसा लगा रहे हैं. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी रियल एस्टेट में काफी एक्टिव हैं. उन्होंने मुंबई के गोरेगांव में स्थित अपने दो लग्जरी फ्लैट्स बेचे हैं.
अमिताभ बच्चन ने ये फ्लैट्स साल 2012 में 8.12 करोड़ रुपये में खरीदे थे. इस तरह पिछले 13 सालों में उन्हें करीब 47% का बंपर मुनाफा हुआ है. ये दोनों फ्लैट्स गोरेगांव ईस्ट के ओबेरॉय एक्सक्विजिट बिल्डिंग की 47वीं मंजिल पर थे. पहला फ्लैट आशा ईश्वर शुक्ला ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा. इस पर 30 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी. यह डील 31 अक्टूबर 2025 को रजिस्टर्ड हुई. वहीं, दूसरा फ्लैट ममता सूरजदेव शुक्ला ने समान कीमत में खरीदा, जिसकी रजिस्ट्रेशन 1 नवंबर 2025 को हुई. दोनों फ्लैट्स के साथ चार कार पार्किंग स्पेस भी शामिल थे. ये भी पढ़ें -रेंट या होम लोन? समझिए ये गणित, जो बदल सकता है आपकी फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी जनवरी में भी बेचा था डुप्लेक्स यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने प्रॉपर्टी बेची है. जनवरी 2025 में, उन्होंने अंधेरी स्थित ‘द अटलांटिस’ बिल्डिंग का अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा था, जिसका कारपेट एरिया था 5,185 वर्ग फीट है. अमिताभ और अभिषेक रियल एस्टेट बाजार में खूब सक्रिय रहते हैं. 2024 में अभिषेक बच्चन ने बोरीवली में ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में 15.42 करोड़ रुपये में छह फ्लैट खरीदे. उसी साल अमिताभ और अभिषेक ने मिलकर मुलुंड वेस्ट में ओबेरॉय इटर्निया प्रोजेक्ट में 10 फ्लैट खरीदे थे, कुल कीमत 24.94 करोड़ रुपये. हाल ही में, अलीबाग में तीन जमीन के टुकड़े भी लिए गए हैं, जिनकी कीमत 6.59 करोड़ रुपये है. पिछले महीने ही अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में तीन जमीन के टुकड़े खरीदे थे. अलीबाग मुंबई के पास एक तटीय इलाका है, जो मशहूर हॉलीडे डेस्टिनेशन है. ये तीनों जमीन के टुकड़े कुल 9,557 वर्ग फीट के थे. इनकी कीमत 6.59 करोड़ रुपये थी. ये जमीन के टुकड़े ‘ए अलीबाग’ फेज-2 प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. इसे हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा बना रहा है.
Amitabh Bachchan Flat Sale Amitabh Bachchan Real Estate Investment Amitabh Bachchan Goregaon Flats Bollywood Celebrity Property New
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार की इस सीट पर 17 चुनाव, 13 मुस्लिम उम्मीदवार, फिर भी सदन से कोसों दूर!औरंगाबाद के गोह विधानसभा क्षेत्र में अब तक 17 चुनाव हुए हैं, जिनमें 13 मुस्लिम उम्मीदवार रहे। लेकिन, गोह की जनता ने कभी किसी मुस्लिम को सदन नहीं भेजा। 2005 में कौकब कादरी दूसरे स्थान पर रहे थे। 2011 की जनगणना के अनुसार, गोह विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी 9.
Read more »
ब्रेक फेल डंपर बना कहर का पहिया! जयपुर में भीषण सड़क हादसे में 13 की मौतRajasthan Samachar: ब्रेक फेल डंपर बना कहर का पहिया! जयपुर में भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, सड़क पर पसरा मातम
Read more »
வாக்காளர் சரிபார்ப்புக்குத் தேவையான 13 ஆவணங்கள்Voter Verification : வாக்காளர் சரிபார்ப்புக்குத் தேவையான 13 ஆவணங்கள் விவரங்களை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »
यूपी के इस जिले में BLO घर-घर जाकर करेंगे 13.6 मतदाताओं की जांच, इन लोगों की तैयार होगी लिस्टउत्तर प्रदेश के एक जिले में बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ 13.
Read more »
बिना जीएसटी व ड्रग लाइसेंस के बेच दी 13 करोड़ की दवाईउत्तराखंड एसटीएफ ने साईं फार्मा द्वारा बिना जीएसटी और ड्रग लाइसेंस के 13 करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बेचने का पर्दाफाश किया है। इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि कंपनी का पता फर्जी था और बैंक खाते से करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन हुआ। आरोपितों ने कई राज्यों में नकली दवाइयों का व्यापार...
Read more »
Amitabh Bachchan Deal: अमिताभ बच्चन ने बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट, कमाया बंपर रिटर्न, कितने में हुई यह 'सुपर डील'?बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई के गोरेगांव में अपने दो लग्जरी फ्लैट्स 12 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। उन्होंने ये फ्लैट्स 13 साल पहले खरीदे थे और अब उन्हें करीब 47% का मुनाफा हुआ है। यह सौदा गोरेगांव ईस्ट के ओबेरॉय एक्सक्विजिट बिल्डिंग की 47वीं मंजिल पर हुआ। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन प्रॉपर्टी बेच चुके...
Read more »
