Difference Between AWD and 4WD: गाड़ियों में ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए अब ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और 4-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम आता है। हालांकि, यह दोनों फीचर्स में फर्क होता है लेकिन, अक्सर लोग इन्हें एक ही समझ लेते हैं। दोनों के काम और इस्तेमाल अलग-अलग होते हैं। आइए आपको दोनों के बारे में डिटेल में बताते...
What is AWD and 4x4: आज कल गाड़ियों में ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए जाते हैं। इन्हीं में से एक है ऑल-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव सिस्टम। हालांकि, यह दोनों अलग-अलग फीचर्स हैं लेकिन इनके नाम मिलते-जुलते हैं। इसलिए अक्सर लोग इन्हें एक ही समझ लेते हैं, पर असल में इनका काम और इस्तेमाल दोनों अलग होता है। दोनों के बीच बड़ा अंतर है। अगर आपको भी इन दोनों फीचर्स को लेकर कन्फ्यूजन है, तो यहां आपकी उलझन दूर हो सकती है। आसान शब्दों में कहें तो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम को आप रोजाना और आम सड़कों पर कार चलाने के लिए कर सकते हैं। वहीं, 4-व्हील ड्राइव सिस्टम खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए होता है। आइए आपको दोनों के बारे में विस्तार से बताते हैं।1.
ऑल-व्हील ड्राइव कैसे काम करता है?AWD सिस्टम को खासतौर पर सामान्य सड़कों और थोड़े बहुत खराब मौसम जैसे हल्की बारिश और बर्फ के लिए बनाया गया है। यह सिस्टम हर समय चारों पहियों को पावर भेज सकता है। इसके सेंसर इतने स्मार्ट होते हैं कि वे समझ जाते हैं कि किस पहिए को ज्यादा पावर की जरूरत है और किस पहिए को कम। अगर एक पहिया फिसल रहा है, तो कंप्यूटर दूसरे पहियों को ज्यादा ताकत भेज देता है। बारिश या हल्की बर्फबारी वाली सड़कों पर यह गाड़ी को फिसलने से रोकता है और बेहतर ग्रिप देता है। इसे आप सूखी सड़क पर भी बिना किसी डर के चला सकते हैं। आजकल किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर जैसी कई कारों में यही फीचर मिलता है।2. 4-व्हील ड्राइव सिस्टम कैसे काम करता है?4-व्हील ड्राइव सिस्टम को 4x4 भी कहा जाता है। जहां ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम सामान्य सड़कों के लिए होता हैं, वहीं 4-व्हील ड्राइव सिस्टम खासतौर पर मुश्किल रास्तों जैसे गहरे कीचड़, रेत या पहाड़ों पर कार चलाने के लिए बनाया गया है। यह ऑफ-रोडिंग के लिए बना होता है। इसमें ड्राइवर को खुद एक बटन दबाकर या लीवर खींचकर 4WD सिस्टम चालू करना पड़ता है। जब यह सिस्टम ऑन होता है तब गाड़ी के अगले और पिछले पहिए एक ही रफ्तार पर घूमने लगते हैं। इससे फिसलन भरे रास्तों पर कार को जबरदस्त पकड़ मिलती है। गहरी कीचड़, रेत या भारी बर्फ में जहां कार को बहुत ज्यादा पावर की जरूरत होती है, वहां 4WD सबसे बेस्ट है। अगर आपकी कार कहीं गड्ढे में फंस गई है तो भी आप इस सिस्टम को ऑन करके कार को आसानी से निकाल सकते हैं।
Difference Between All Wheel Drive And 4 Wheel Dr Car Drive System Automobile Car Driving All Terrain Cars ऑल-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव में क्या फर्क ह ऑटोमोबाइल न्यूज कार न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »
ट्रम्प बोले- अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा: हमसे तेल खरीदो, नहीं तो हिम्मत दिखाओ और होर्मुज जाकर ले लोUS Israel vs Iran War Live Updates Trump Netanyahu Hormuz Strait
Read more »
PBKS vs GT Match 4 Highlights: 163 का टारगेज चेज करने में पंजाब किंग्स के पसीने छूटे, डेब्यू मैच में हीरो बने कूपर कोनोलीPunjab Kings vs Gujarat Titans Highlights: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। आईपीएल में डेब्यू कर रहे कूपर कॉनली ने
Read more »
LSG vs DC Live Score, आईपीएल 2026: दिल्ली की प्लेइंग 11आईपीएल 2026, LSG vs DC Today Match Live Score: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से है।
Read more »
LSG vs DC Highlights: गेंदबाज के कमाल के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स का बल्ला बोला, लखनऊ को मिली करारी हारLucknow Super Giants vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हार मिली। दिल्ली कैपिटल्स ने उसे घर में जाकर 6 विकेट से हरा दिया।
Read more »
ट्रम्प आज अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे: ईरान जंग में जीत की घोषणा कर सकते हैं, NATO छोड़ने का भी ऐलान मुम...US-Israel vs Iran Conflict Live Updates Trump Addresses Netanyahu
Read more »
