Travis Head Released from Australias squad: ऑस्ट्रेलिया की नजर अब एशेज 2025 पर है. इसी महीने के आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की इस सीरीज में कंगारू टीम पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरना चाहती है.
Travis Head Released from Australias squad: इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. 3 मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. इसलिए बचे हुए दोनों मैच अहम हैं. चौथा टी20 मुकाबला 4 नवंबर को होगा, जो सीरीज का दिशा तय करेगा, लेकिन इससे ठीक पहले कंगारू टीम में बड़ा बदलाव हुआ है.
टीम के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनका बाहर होना कंगारू टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि यह खिलाड़ी अकेले के दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखता है. हेड, भारत के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते रहे हैं. दरअसल, हेड को न तो कोई चोट है और न ही कोई दूसरी परेशानी. उन्हें एक प्लान के तहत रिलीज किया गया है. यह खिलाड़ी एशेज सीरीज 2025-26 की तैयारी के लिए घरेलू क्रिकेट शेफील्ड शील्ड के अगले दौर में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए खेलेगा. यह मैच इसलिए खास है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को इसी महीने अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की एशेज सीरीज खेलनी है. पहले टेस्ट की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बड़े खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने को कहा है. हेड के अलावा हेजलवुड, स्टार्क, सीन एबॉट, नाथन लायन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ भी इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे. हेड के अलावा ये स्टार भी खेलेंगे घरेलू क्रिकेट अकेले ट्रेविस हेड ही नहीं बल्कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीन एबॉट भी अगले मुकाबले में दिखाई नहीं देंगे. यानी टीम अचानक 2 खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की जगह बेन ड्वारशुइस को टीम में शामिल करने का फैसला लिया है. कुलदीप यादव भी नहीं खेलेंगे उधर भारतीय टीम में भी बड़ा फेरबदल हुआ है. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को सीरीज के बाकी मैचों से हटा दिया गया है. वे अब संभवतः भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच होने वाले मैच में खेलेंगे. इसका सीधा मतलब है कि कुलदीप को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले रेड-बॉल मोड में लाया जा रहा है. ये भी पढ़ें: Womens ODI World Cup 2025: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली 7 बल्लेबाज, नंबर एक पर है टीम इंडिया की ये स्टार
AUS Vs IND AUS Vs IND 4Th T20I Travis Head Released Who Is Travis Head ट्रेविस हेड ट्रेविस हेड न्यूज क्रिकेट न्यूज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Live: SIR அனைத்துக்கட்சிக் கூட்டம் மகளிர் உலகக் கோப்பை பைனல் IND vs AUS 3வது T20ILive: SIR அனைத்துக்கட்சிக் கூட்டம் மகளிர் உலகக் கோப்பை பைனல் IND vs AUS 3வது T20I
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: टीम इंडिया पर बोझ बन गया था ये क्रिकेटर! तीसरे T20I से मैनेजमेंट ने काट दिया पत्ताIND vs AUS 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 187 रनों का टारगेट रखा है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं.
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया इतना लक्ष्यIND vs AUS 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होबार्ट में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई कंगारू टीम ने भारत को 187 रनों का लक्ष्य दिया. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: Suryakumar Yadav ने होबार्ट में टॉस जीतने के बाद किया कुछ ऐसा, VIDEO हो गया वायरलSuryakumar Yadav Video: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव बहुत खुश हुए और उन्होंने मिचेल मार्श को गले लगा लिया। भारत ने तीसरे टी20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया। पहला टी20 रद्द हो गया था और दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, इसलिए भारत सीरीज बराबर...
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: तीसरे टी20 में वॉशिंगटन सुंदर से हुई बड़ी गलती, फिर पूरी टीम को भुगतना पड़ा खामियाजाIND vs AUS 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में वॉशिंगटन सुंदर से एक ऐसी गलती हो गई, जिसका खामियाज पूरी टीम इंडिया को भुगतना पड़ा. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: अर्शदीप के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने निकाला ऑस्ट्रेलिया का दम, भारत ने जीता तीसरा टी20IND vs AUS 3rd T20I: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार वापसी की. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने इस मैच को जीत लिया. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
